गोपालगंज के छह एकड़ जमीन में क्रिकेट स्टेडियम बनाने की परियोजना।

बुधवार को गोपालगंज के सदर प्रखंड के कोन्हवां पंचायत में स्थित तिलंगही मैदान में एक जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहा डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि कोन्हवां पंचायत के छह एकड़ जमीन में क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा, जिसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। 80 प्रतिशत लोगों को जनवितरण प्रणाली के माध्यम से राशन दिया जा रहा है और गरीबों को भी आवास योजना का लाभ दिया जा रहा हैं। साथ ही हर गांव में सरकारी स्कूल के माध्यम बच्चों को शिक्षा प्रदान किया जा रहा हैं।

Bihar General Gopalganj India Local News

अयोध्या: बसपा ने आयोजित की एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर।

बुधवार को अयोध्या के तारुन में स्थित ग्राम पंचायत चितावा में बसपा ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित की थी, जहा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सेक्टर अध्यक्ष राम नारायण आजाद और संचालन अध्यक्ष रविंद्र भारती ने किया था। तो वही, इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर का सपनों का भारत बनाने के लिए उनके पार्टी के कार्यकर्ता अनवरत संघर्ष कर रहे हैं। जब तक संविधान में प्रदत्त अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक देश के गरीबों का भला नहीं होगा।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

गोपालगंज : सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया गया।

मंगलवार को संविधान सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर प्रधान न्यायाधीश बृजेश कुमार की अध्यक्षता में गोपालगंज में स्थित स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया गया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत करने से पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने मल्यार्पण किया। साथ ही इस मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार देव, आशुतोष कुमार, योगेश कुमार गोयल, प्रणव कुमार झा, संजीव कुमार पांडेय, राकेश कुमार तृतीय, सीजेएम मानवेंद्र मिश्रा, एसीजेएम शैलेंद्र कुमार राय, दीपक सिंह …

Bihar General Gopalganj India Local News

सुल्तानपुर : शौचालय निर्माण के लिए गोशैसिंहपुर ग्राम पंचायत के लोगों के खाते में पहुंची धनराशि।

सुल्तानपुर के जयसिंहपुर प्रखड़ में स्थित दोस्तपुर ब्लाक के गोशैसिंहपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण के लिए डीपीआरओ को पत्र देकर धनराशि की मांग की थी और शौचालय निर्माण के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया था। जिसके बाद सेक्रेटरी की जांच में पात्र पाए गए लोगों के बैंक खाते में छह हजार रुपए प्रथम किश्त के रूप में पहुंच चुकी हैं। प्रथम किश्त पाने वाले ग्रामीणों में आनूपुर गांव की निवासी सावित्री, शान्ति, माया, कुसुम, सुधा समेत कई लोगों का नाम सामने आया है।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

गोपालगंज : दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों का दबदबा।

गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड में स्थित नंदपट्टी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के अंतिम दिन यज्ञ समिति की ओर से एक दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जहा यूपी के गोरखपुर, देवरिया और बिहार के गोपालगंज के पहलवानों का दबदबा रहा। तो वही, अयोध्या के के मानस मर्मज्ञ कथा वाचक रामअवध शुक्ल रामायणी ने फीता काटकर दंगल का उद्धघाटन किया। साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी हरेराम दुबे, तारकेश्वर दुबे, नर्वदेश्वर शुक्ला, चन्द्रभूषण शुक्ल, हाकिम यादव, व्यास यादव, जयराम यादव और राजकुमार यादव मौजूद रहे।

Bihar General Gopalganj India Local News

अयोध्या : श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हनुमानगढ़ी में स्थापित किया जाएगा नया थाना।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले अयोध्या के शहरों में पांच नए पुलिस थाना स्थापित करने की योजना बनाई जा रही हैं। इसके लिए जिला स्तरीय समिति की संस्तुति को श्रीराम जन्मभूमि की स्थाई सुरक्षा समिति ने अनुमोदित कर शासन को प्रेषित कर दिया है। श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ हनुमानगढ़ी में देखी जाती हैं, इसलिए अयोध्या कोतवाली की जगह हनुमानगढ़ी में थाना खोला जाएगा। तो वही, कोतवाली का यलो जोन कंट्रोल रूम के सरयू तट पर कोरियाई महारानी के स्मारक के बगल में निर्माणाधीन नए भवन में शिफ्ट होगा।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

अयोध्या : संविधान दिवस पर मेधा सम्मान समारोह का आयोजन।

रविवार को अयोध्या के तारुन में स्थित गोदवा बाग में संविधान दिवस के अवसर पर मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आदर्श कन्या पी जी कालेज टांडा अम्बेडकर नगर की प्राचार्या डॉ. करुणा वर्मा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रही। तो वही संयोजक योगाचार्य अध्यक्ष लोकमंच राम निहाल निषाद, जि पस हरिश्चंद्र निषाद, सह संयोजक श्रींनाथ निषाद, सन्तोष निषाद और प्रेम वर्मा की देखरेख में अयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न कालेजों के मेधा बच्चों को मुख्य अतिथि और अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र, टिपिन प्रदान कर सम्मानित किया।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

अयोध्या : राष्ट्रीय कैडेट कोर का 75 वां स्थापना दिवस आयोजित।

प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संतोष कुमार के तत्वाधान और एनसीसी की 65 वीं वाहिनी के कर्नल एम के सिंह के निर्देशन में अयोध्या में स्थित कैंट के विंग कमांडर धीरेंद्र सिंह जफ़ा पार्क में राष्ट्रीय कैडेट कोर का 75 वां स्थापना दिवस मनाया गया, जहा कैंट के विंग कमांडर धीरेंद्र सिंह को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही साकेत महाविद्यालय और आर्मी पब्लिक स्कूल के कैडेट्स ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। बता दें कि सन 1948 में एनसीसी की स्थापना हुई थी। इसलिए नवंबर माह के चौथे रविवार को हर साल एनसीसी की स्थापना दिवस के रूप में …

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

गोपालगंज : भारतीय साहित्य में मानवीय मूल्य विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई।

शनिवार को गोपालगंज के बीपीएस कॉलेज भोरे में राजा सिंह कॉलेज सीवान और बीपीएस कॉलेज भोरे के संयुक्त तत्वाधान में भारतीय साहित्य में मानवीय मूल्य विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई, जहा प्राचार्य डॉ. उदय शंकर पांडेय ने इस संगोष्ठी की अध्यक्षता की। तो वही नई दिल्ली से आए प्रसिद्ध साहित्यकार, समालोचक और अंतरराष्ट्रीय विद्वान डॉ. ज्योतिष जोशी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. ज्योतिष जोशी ने वैदिक साहित्य, आधुनिक साहित्य से लेकर सभी ग्रंथों की मानवीय मूल्यों की दृष्टि से चर्चा करते हुए भारतीय साहित्य की भावना को स्थापित करने के बारे में कही …

Bihar General Gopalganj India Local News

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen