गोपालगंज : वंचितों योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु 230 पंचायतों में विशेष अभियान शुरू।

डीएम से निर्देश मिलने के बाद वंचितों को लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु मंगलवार से जिला परियोजना विभाग ने जीविका दीदियों के सहयोग से गोपालगंज की 230 पंचायतों में विशेष अभियान की शुरुआत की। बात दे की जन संवाद अभियान के दौरान हजारों लोगों ने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, दिव्यांग पेंशन, नलजल योजना, शौचालय और आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं मिलने की शिकायतें की थी। जिसके बाद डीएम ने तीन लाख जीविका दीदियों को डोर-टू-डोर घूमकर सर्वे करने का निर्देश दिया।

Bihar General Gopalganj India Local News Politics

गोपालगंज : श्रम विभाग की टीम ने मुक्त कराए दो बाल मजदूर।

बुधवार को श्रम विभाग की टीम ने गोपालगंज के भोरे के मेन रोड में स्थित अंसारी ऑटो रिपेयर सेंटर और अनुज रिपेयर सेंटर पर छापेमारी करते हुए दो बाल मजदूरों को मुक्त कराया है और बाल मजदूरों से काम करवाने वाले दोनों दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। खबर के अनुसार, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी नंदनी कुमारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर यह छापेमारी अभियान चलाया गया था। साथ ही इस टीम में सिधवलिया के अमित कुमार सिंह, भोरे थाना के पुलिस पदाधिकारी विश्वंभर माझी और मांझा के योगेंद्र प्रसाद शामिल थे। 

Bihar General Gopalganj India Local News

गोपालगंज : आदिवासी के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

रविवार को गोपालगंज के हथुआ प्रखंड में स्थित सिंगहा पंचायत भवन पर नालसा की आदिवासी अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन योजना 2015 विषय पर प्राधिकार के सचिव प्रमोद कुमार महथा की देख रेख में जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश मालवीय के निर्देश पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता शंभू मिश्र और पीएलवी अमानुल्लाह की टीम ने आदिवासियों के अधिकार, बच्चों को मुफ्त शिक्षा का अधिकार और विभिन्न विभागों की नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था आदि से संबंधित विभिन्न विषयों सहित कानूनी बिंदुओं पर जागरूक किया।

Bihar General Gopalganj India Local News

अयोध्या में ग्रीन फील्ड आवासीय योजना की डिजाइनिंग शुरू की गई।

अयोध्या के सरयू नदी के किनारे स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर बाजार योजना-ग्रीन फील्ड आवासीय योजना और आवास विकास परिषद की भूमि विकास गृह स्थान योजना के पहले फेज की डिजाइनिंग शुरू हो चुकी हैं, जहा योगी सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट की डिजाइनिंग तीन सदस्यीय आईआईटी इंजीनियरों की टीम कर रही हैं। इसी मामले में सर्वे करने के लिए शनिवार को प्रोफेसर रैन सिन सू की अगुआई में तीन सदस्यीय इंजीनियरों की टीम अयोध्या पहुंची और उन्होंने माझा बरेहटा, शाहेनवाजपुर, समेत कई गांव की भौतिक स्थिति परखने के बाद परिषद के अफसरों से डाटा जुटाया।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : समूह की महिलाओं को सरकारी विभागो में कार्य करने मिलेगा मौका।

सुल्तानपुर में अब सरकारी विभागो में समूह की महिलाओं को कार्य करने का मौका मिलेगा। पहले से ही उद्यान विभाग और पंचायत विभाग में महिलाओं को जोड़ा गया है और अब मुख्यमंत्री की पहल पर राज्य सड़क परिवहन विभाग मे भी महिलाओं को जोड़ने की पहल की गई है। पिछले सप्ताह राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निदेशक के प्रयास से एनआरएलएम और राज्य सड़क परिवहन निगम के बीच अनुबंध हुआ है। जिसके बाद अब एनआरएलएम से जुड़ी महिलाओं में जिनको ड्राइविंग आती हैं, उन्हे सरकारी बस चलाने के लिए चयन किया जाएगा।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : सांस्कृतिक क्षमता के कण कण से बनाया गया हवाई अड्डा।

शनिवार को केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने अयोध्या में बन रहे हवाई अड्डे को लेकर कई बाते कही। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत सांस्कृतिक धरोहर और आध्यात्मिक शक्ति के आधार पर विश्व पटल पर अग्रसर हो रहा है। प्रधानमंत्री के नेतत्व में अध्यात्मिक शक्ति का केन्द्र बिन्दु भगवान की जन्मभूमि अयोध्या को सिद्धि तक ले जाने के लिए वह लोग कटिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री की सोच व विचारधारा से अयोध्या में बनाए जा रहे इस एयरपोर्ट में देशी व विदेशी के किसी भी व्यक्ति को भारत के सांस्कृतिक क्षमता का आभास होगा।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

गोपालगंज : उद्योग विभाग ने स्टार्ट-अप व आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया।

गुरुवार को गोपालगंज के महम्मदपुर में स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में उद्योग विभाग ने स्टार्ट-अप व आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया था, जहा स्टार्ट-अप के प्रतिनिधि पुष्कर पराग ने पॉलिटेक्निक कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को उद्योग लगाने के संबंध में और पॉलिसी 2022 के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 10 वर्षों के लिए सरकार युवा उद्यमी को बिना ब्याज के 10 लाख रुपए देगी और उद्योग विभाग के अधिकारी आवश्यकता अनुसार स्टार्ट-अप पॉलिसी 2022 के तहत लाभान्वित युवाओं को मार्गदर्शन, ट्रेनिंग और उद्योग विस्तर संबंधित मदद भी करेंगे।

Bihar General Gopalganj India Local News

गोपालगंज : जिला प्रशासन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन।

गोपालगंज के विजयीपुर प्रखंड में स्थित बेलवा पंचायत सरकार भवन पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहा पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं की जानकारी दी। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि 80 प्रतिशत लोगों को जनवितरण प्रणाली के माध्यम से राशन मुहैया कराया जा रहा है। साथ ही जरूरतमन्द लोगों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से आवास दिया जा रहा है। सभी अस्पतालों में चिकित्सक और भरपूर मात्रा में दवाईयां उपलब्धता करवाई गई हैं।

Bihar General Gopalganj India Local News Politics

अयोध्या : वायरलेस सेवा के स्थान पर मिशन क्रिटिकल संचार व्यवस्था लागू किया जाएगा।

मंगलवार को रामजन्मभूमि परिसर में स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक में मथुरा और काशी के रेड जोन में वायरलेस सेवा के स्थान पर मिशन क्रिटिकल संचार व्यवस्था लागू करने पर सहमति बन चुकी हैं। अब जल्दी ही इस व्यवस्था को अयोध्या के रामजन्मभूमि परिसर में भी लागू किया जाएगा। बता दें कि इस नए व्यवस्था के तहत साफ्टवेयर लोड कर मोबाइल फोन में ही वायरलेस हैंड सेट का रूप दिया जाएगा। क्योंकि आतंकी संगठनों की हिट लिस्ट में यह तीनों धार्मिक क्षेत्र हैं, इसलिए सुरक्षा अधिकारी इनकी सुरक्षा व्यवस्था को अत्याधुनिक बनाने में जुटे हुए हैं।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen