गोपालगंज: राष्ट्रीय व्योश्री योजना के तहत शिविर आयोजित।

गोपालगंज के विजयीपुर प्रखंड मुख्यालय में समाज कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय व्योश्री योजना के तहत शिविर आयोजित किया गया, जहा 60 वर्ष से अधिक और डेढ़ लाख से कम वार्षिक आय के वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क जीवन यापन में सहायक भौतिक उपकरण प्रदान किया गया। तो पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, दिव्यांगता, दुर्बलता, कम दृष्टि, श्रवण हानि, दांतो की हानि और लोकोमीटर से ग्रसित वरिष्ठ लोगों को विभाग की तरफ से चलने की छड़ी, कोहनी की वैशाखी, व्हील चेयर,चश्मा, वाकर, कान की मशीन दिया गया है। साथ ही 98 लाभुकों का स्वास्थ परीक्षण भी करवाया गया।

Bihar General Gopalganj India Local News

अयोध्या : 25 दिसंबर को पीएम मोदी श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।

25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर पीएम मोदी अयोध्‍या में बन रहे श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। बुधवार को केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अयोध्या हवाई अड्डे के निर्माण का निरीक्षण करने के बाद कार्य को 15 दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया। बता दे की दिसंबर 2023 तक पहले चरण के सभी कार्यों को पूरा करने के बाद एयरक्राफ्ट का संचालन शुरू किया जाएगा।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

सिवान: डॉ राजेन्द्र प्रसाद के सम्मान में जीरादेई में पहली बार महोत्सव का आयोजन।

सिवान के जीरादेई प्रखंड में डॉ राजेन्द्र प्रसाद के सम्मान में पहली बार महोत्सव का आयोजन किया गया, जहा कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने जिले के आलाधिकारियों के साथ राजेन्द्र पार्क में स्थित राजेन्द्र बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद दीप प्रज्ज्वलित करके सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरम्भ किया गया। तो वही, इस कार्यक्रम में अलका कुमारी ने कथक नृत्य किया, महेंद्र उच्च विद्यालय जीरादेई की छात्रों ने कला की प्रस्तुति की और कला संग्रह के सावन कुमार, लाल केश्वर ने गीत गाया।

Bihar General India Local News Siwan

अयोध्या : 18 विद्यालय के बच्चें निबंध एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में होगे शामिल।

आगामी 16 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अयोध्या के मनोहर लाल इंटर कॉलेज रिकाबगंज में निबंध व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए अयोध्या के 18 माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी हिस्सा लेने वाले हैं। इस प्रतियोगिता को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से पत्र भी जारी किया गया है। तो वही, 19 दिसम्बर को आमर शहीद अशफाक उल्ला के सहादत दिवस के अवसर पर अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान की ओर से इसी प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र को पुरस्कृत किया जाएगा।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

अयोध्या : थाना समाधान दिवस सक्षम राजस्व अधिकारी के बिना आयोजित।

अयोध्या के बारून प्रखंड में स्थित मिल्कीपुर सर्किल के इनायत नगर, कुमारगंज और खंडासा थानों में कुमारगंज थाने के तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में 46 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश कीं, जहा थाना प्रभारियों द्वारा मात्र एक मामले का ही निस्तारण किया गया। साथ ही यह पूरा दिवस सक्षम राजस्व अधिकारी के बिना आयोजित की गई। बता दें कि थाना समाधान दिवस में जिन मामलों का त्वरित निस्तारण नहींं हुआ, उन्हे निस्तारित करने के लिए राजस्व और पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीमें गठित कर समयसीमा के अंदर निस्तारित किए जाने का निर्देश जारी …

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

गोपालगंज: स्नातक 2022-25 प्रथम खंड के छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई गई।

गोपालगंज के कुचायकोट में स्थित जयप्रकाश विश्वविद्यालय सारण की संबद्ध डिग्री कॉलेजों में नियमित सत्र स्नातक 2022-25 प्रथम खंड के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई गई हैं, जिसके तहत अगामी 9 दिसंबर तक छात्र स्नातक प्रतिष्ठा व सामान्य विषय का फार्म संबंधित कॉलेजों में भर सकते हैं। जयप्रकाश विश्वविद्यालय सारण की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, सामान्य विषय के परीक्षा फार्म के लिए 395 रुपए और स्नातक प्रतिष्ठा विषय के परीक्षा फार्म के लिए 420 रुपए छात्रों को जमा करना होगा।

Bihar General Gopalganj India Local News

सीवान : बिहार गृह रक्षा वाहिनी का स्थापना दिवस आयोजित।

बुधवार को सीवान में बिहार गृह रक्षा वाहिनी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, जहा निरीक्षक पवन कुमार मिश्र सहित गृहरक्षा वाहिनी के जवानों ने झंडोतोलन कर सलामी दी। साथ ही इस समारोह के दौरान विक्रमा सिंह , दिलनवाज अहमद, दिनेश सिंह, सिकंदर अली, रंजन श्रीवास्ते,ललित पांडे, भरत भूषण सिंह, मदन राम, हरेराम, अंबिका पंडित, उमा प्रसाद सहित दर्जनों गृहरक्षक मौजूद रहे। तो वही, इस कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक पवन कुमार मिश्र ने बताया कि जिस तरह अल्प संसाधनों का उपयोग करते हुए गृह रक्षा वाहिनी संगठन के सदस्य अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं, वह काबिले तारीफ़ है।

Bihar General India Local News Siwan

अयोध्या : अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए वक्फ प्रापर्टियों को दिया ज्ञापन।

बुधवार को अंजुमन मुहाफिज मसाजिद व मकाबीर कमेटी के तत्वावधान में अयोध्या में शहादत दिवस मनाया गया और कुरान खानी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान वक्फ प्रापर्टियों की सुरक्षा और वहा हुए अवैध कब्जे को हटाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मंडलायुक्त को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया। तो वही, इस ज्ञापन पर कमेटी के सदर हाजी महबूब, मोहम्मद मौलाना बादशाह रिजवान, जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद आजम कादरी, मोहम्मद दानिश, अब्दुल हकीम और मोहम्मद शाहिद समेत कई अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किया।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : करणी सेना के अध्यक्ष की नृशंस हत्या पर क्षत्रिय संगठनों ने आक्रोश जताया।

मंगलवार की शाम जयपुर में क्षत्रिय संगठनों ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की नृशंस हत्या पर आक्रोश जताया और उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। तो वही, संरक्षक अरविंद सिंह राजा की अगुवाई में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद और राजपुताना शौर्य फाउंडेशन ने सुल्तानपुर में स्थित तिकोनिया पार्क और पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क में करणी सेना के अध्यक्ष को लेकर एक शोक सभा आयोजित किया था। इस मौके पर बृजेश सिंह, सजल सिंह, सचिव बसंत सिंह, वेदप्रकाश सिंह और मृत्युंजय समेत बड़ी संख्या में कई लोग शामिल हुए।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : विवादित ढांचा विध्वंस की 31वीं बरसी को लेकर सुरक्षा बल तैनात।

बुधवार को 1992 के विवादित ढांचा विध्वंस की 31वीं बरसी थी, जिस कारण से जन्मभूमि के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। तो वही शाही ईदगाह सहित श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अलर्ट जारी किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से आयोजित होने वाले विरोधाभासी कार्यक्रमों का सिलसिला दस सितंबर 2010 को इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद बंद हो चुका है, लेकिन अब भी कुरान ख्वानी का आयोजन किया जाता है। इसलिए कई संगठन भी कृष्ण जन्मभूमि में जलाभिषेक, दीपदान करने की मांग उठाई रहे हैं। हालांकि इसकी अनुमति नहीं दी गई है।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 114 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे।

सुल्तानपुर के अखंड नगर विकासखंड प्रांगण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 114 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे, जहा 46 जोड़े दोस्तपुर के, 13 जोड़े करौंदी कला ब्लॉक के और 55 जोड़े अखंड नगर के शामिल हुए। तो वही, इस अवसर पर कादीपुर के विधायक राजेश गौतम, अखंड नगर खंड विकास अधिकारी गौतम कृष्ण यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह, दोस्तपुर के खंड विकास अधिकारी अरविंद सिंह, करौंदी कला के खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा और कइ्र ग्राम प्रधान व सचिव शामिल हुए।

General India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen