सुल्तानपुर : श्रीगुरुनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरुनानक परिसर में वीर बाल दिवस आयोजित।

मंगलवार को सुल्तानपुर के श्रीगुरुनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरुनानक परिसर में श्रीगुरु गोबिन्द के चार पुत्रों बाबा अजीत सिंह, बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेहसिंह और बाबा जुझार सिंह के बलिदान को सम्मान देने के लिए वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान शहीदों के बलिदान पर सरदार बलवीर सिंह बग्गा ने प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्म परिवर्तन नहीं करने के कारण उन्हे बर्बरता पूर्वक जिंदा दफना दिया गया था और अपने धर्म और देश की रक्षा के लिए सिख पंथ के अंतिम गुरु गोबिन्द सिंह के पुत्रों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सीवान : ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

कलेक्ट्रेट के सभागार में सोमवार को सीवान में डीएम मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाईट योजना सहित पंचायती राज विभाग से संबंधित सभी योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। साथ ही एक सप्ताह के अंदर मोबाइल एप के माध्यम से सभी कार्यों को निरीक्षण करने और पंचायत सरकार भवन के लिए शीघ्र भूमि चिन्हित करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध करने को भी कहा।

Bihar General India Local News Siwan

सीवान: मुखिया के अधिकारों के साथ विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा।

रविवार को सीवान के मपचरुखी प्रखंड में स्थित भवानी मोड़ पर भरतपुरा पंचायत के मुखिया जयप्रकाश पडित के नेतृत्व में मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गई, जहा विकास कार्यों को लेकर मुखिया के अधिकारों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। तो वही, संघ के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित जिलाउपाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सिंह ने इस बैठक की अध्यक्षता की और इस बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने अधिकारियों द्वारा अपने अधिकारों के हनन होने की बात कही। साथ ही महुआरी और पपौर पंचायत के मुखियाओं से मिली जानकारी के अनुसार, दाखिल खारिज के नाम पर पंचायत में राजस्व कर्मचारी …

Bihar General India Local News Siwan

अयोध्या : स्व. चौधरी चरण सिंह की जंयती पर किसानों को सम्मानित किया गया।

अयोध्या के कुमारगंज प्रखंड में स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में स्व. चौधरी चरण सिंह की जंयती के अवसर पर किसान सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान 43 प्रगतिशील किसानों को कुलपति ने प्रमाण पत्र, माला और शाल पहनाकर सम्मानित किया। तो वही इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, शिक्षक, निदेशक, कर्मचारी सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : आरपीएम पब्लिक स्कूल जगन्नाथपुर में सम्मान समारोह आयोजित।

रविवार को सुल्तानपुर के लंभुआ प्रखंड में स्थित आरपीएम पब्लिक स्कूल जगन्नाथपुर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, जहा विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य सुनील सिंह के नेतृत्व में आयोजित अर्धवार्षिक परीक्षा, दीया और निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति, मेंडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। तो वही इस कार्यक्रम में किशोरी लाल जायसवाल, संजू तिवारी, स्वाती सिंह, शगुन गुप्ता, श्वेता पांडे, आस्था सिंह, रोहित तिवारी, ममता श्रीवास्तव मौजूद रहे।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

गोपालगंज : आइडियाज फ्रॉम यूथ फॉर विकसित भारत 2047 कार्यक्रम आयोजित।

विगत 15 दिसम्बर से गोपालगंज के हथुआ प्रखंड में आइडियाज फ्रॉम यूथ फॉर विकसित भारत2047 का दस दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जहा क्विज, रंगोली, मूक अभिनय,पर्यावरण संरक्षण सहित छात्र-छात्राओं के बीच कई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। हथुआ कॉलेज के नोडल पदाधिकारी डॉ. प्रकाश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए सुझाव को लेकर केंद्र सरकार ने यह अभियान शुरू किया है। इन्फोग्राफिक्स पोस्ट में विचार देने के लिए नीति आयोग के सोशल मीडिया हैंडल पर वेबपेज के लिंक और क्यूआर कोड दिए गए हैं, जहा छात्र-छात्राएं विकसित भारत को लेकर …

Bihar General Gopalganj India Local News

गोपालगंज : गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए त्याग दी जमापूंजी।

अनपढ़ लोग भी शिक्षा से प्रेम कर सकते हैं, इस धारणा को गोपालगंज के मांझा प्रखंड में स्थित लंगटुहाता गांव के निवासी विश्वनाथ भगत ने सच कर दिखाया है। भविष्य के पीढ़ी को संवारने के लिए उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी की जमापूंजी त्याग दी है। आज उनकी पूरी जमीन पर भवनहीन सरकारी विद्यालय स्थित हैं, जहा 800 बच्चे पढ़ते हैं। वह खुद जीवन में पढ़ाई लिखाई नहीं कर पाए, लेकिन जब 2006 में जमीन की कमी के कारण पढ़ाई लिखाई का माहौल खराब हो रहा था। उस समय गांव के सभी लोगों ने जमीन देने से इनकार कर दिया, लेकिन …

Bihar General Gopalganj India Local News

अयोध्या : प्राण प्रतिष्ठा के लिए लोकल स्तर पर लोगों से निकाले जा रहे हैं इनपुट।

30 दिसंबर को होने वाली मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के शुभारंभ और 22 जनवरी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर विशिष्ट सुरक्षा इकाई स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के महानिदेशक आलोक शर्मा सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए शनिवार को अयोध्या पंहुचे। जहा उन्होंने एयरपोर्ट, श्री राम जन्मभूमि परिसर और आसपास के क्षेत्र का खाका पीएम के सुरक्षा को लेकर खींचना शुरू कर दिया है। साथ ही उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से श्री राम जन्मभूमि परिसर की तरफ आने वाले सभी रास्तों की जानकारी मांगी और स्थानीय स्तर पर लोगों से सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी जान पहचान बनाने में जुटे …

Ayodhya General India Local News Politics Religion Uttar Pradesh

गोपालगंज : शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र का शिक्षा विभाग के एसीएस ने किया निरीक्षण।

गुरुवार की देर शाम शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक गोपालगंज के दौरे पर पहुंचे और रात को उन्होंने थावे प्रखंड में स्थित शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छ पानी के लिए आरओ लगाने और रंग-रोगन कराने का निर्देश दिया। साथ ही वह प्रशिक्षुओं के भोजन व्यवस्था को देखने के लिए रसोई घर में गए, रसोइया से खाने का मेन्यू पूछा और खाने की गुणवत्ता की जानकारी शिक्षकों से ली। इस निरीक्षण के दौरान डीडीसी अभिषेक रंजन, डीपीओ रणजीत पासवान, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, डीपीओ राजन कुमार, डीपीओ जमालुद्दीन सहित शिक्षा विभाग …

Bihar General Gopalganj India Local News

गोपालगंज : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना मजहरूल हक की जयंती मनाई गई।

शुक्रवार को जिला कांग्रेस सेवा दल के तत्वावधान में गोपालगंज के जंगलिया मोहल्ले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कानूनविद मौलाना मजहरूल हक की 157 वीं जयंती मनाई गई, जहा जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने इस समारोह की अध्यक्षता की। तो वही, मौलाना साहब के चित्र पर सेवा दल के नेताओं व बच्चों ने पुष्पांजलि अर्पित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही इस कार्यक्रम में कांग्रेस बाल सेवादल प्रभारी अबरार आलम, जिला कांग्रेस महासचिव माहताब आलम, जैनब फसीहा रमीसा, अफरोज, भीम राम और जहांगीर अहमद सहित कई अन्य …

Bihar General Gopalganj India Local News Politics

सीवान : जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित।

शुक्रवार को अनु. जाति व अनु. जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई थी, जहा डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने इस बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी सह सदस्य सचिव से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023-24 में एसपी के कार्यालय से जिला कल्याण कार्यालय को 184 मामलें प्राप्त हुए, जहां भुगतान के लिए संचिका में 175 मामलों में डीएम से स्वीकृति प्राप्त हो चुका हैं। तो वही अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज 94 मामलों में द्वितीय किस्त की राशि …

Bihar General India Local News Siwan

सुल्तानपुर : रामानुजन के जन्म उत्सव पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया।

शुक्रवार को महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्म उत्सव पर कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजुकेशन करौदियां में राष्ट्रीय गणित दिवस समारोह आयोजित किया गया था, जहा मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि जीत के लिए सभी के अंदर जुनून होना जरूरी हैं और शिक्षक एक दीपक की तरह है, जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देते हैं। तो वही, प्रधानाचार्य डॉ.एनडी सिंह ने इस कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों सहित अभिभावकों को विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : केएनआईटी कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम आयोजित।

शुक्रवार को केएनआईटी कॉलेज के सभागार में कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहा छात्रों ने उच्च स्तर का प्रदर्शन करके कॉलेज को गौरव प्रदान किया है। तो वही, सीआईएससीओ से आईटी ब्रांच की छात्रा दिव्या पोरवाल को 28 लाख रुपए प्रतिवर्ष पैकेज पर नौकरी का प्रस्ताव मिला हैं और रितिक जुनेजा, कविता रंजन, अखंड प्रताप सहित सौरभ केशरवानी का 12लाख प्रति वर्ष पैकेज नौकरी के लिए चयन किया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने छात्रों के उच्चतम स्तर की जानकारी, पेशेवर अनुभव की महत्वपूर्णता और कौशल को समझकर चयन किया है।

Bihar General India Local News Siwan

सीवान: समाजसेवी दिवंगत शिवकुमार सिंह की सातवीं पुण्यतिथि समारोह आयोजित।

गुरुवार को सीवान के लकड़ी नबीगंज प्रखंड में स्थित नरहरपुर गांव में मशहूर समाजसेवी दिवंगत शिवकुमार सिंह की सातवीं पुण्यतिथि समारोह आयोजित की गई थी।जहा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस समारोह के दौरान प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष रामकुमार सिंह, पूर्व मुखिया हेदायत हुसैन, शिवाजी सिंह, मृत्युंजय पांडेय, महादलित नेता त्रिभुवन राम, विश्वनाथ सिंह, शिवजी साह, सरपंच राजीव रंजन, चंद्रभूषण शुक्ल, नागेंद्र सिंह, हेमंत सिंह, मुकुलानंद स्वामी और उमेश शर्मा मौजूद रहे।

Bihar General India Local News Siwan

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen