इंडिगो ने शुरू की गुजरात से अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट।

बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद-अयोध्या के लिए इंडिगो एयरलाइंस की नई हवाई सेवा आरंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। खबर के अनुसार, अहमदाबाद दिल्ली के बाद अयोध्या से जुड़ने वाला दूसरा प्रमुख शहर है और इसके बाद मुम्बई तीसरा प्रमुख शहर बन जाएगा। तो वही, इस कार्यक्रम के दौरान इंडिगो एयरलाइंस के स्पेशल डायरेक्टर आरके सिंह ने नई फ्लाइट के बारे में जानकारी देते हुए बताया की यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध रहेगी और अयोध्या से फ्लाइट संख्या 6ई112 की पहली उड़ान के पहले यात्री को बोर्डिंग पास भी प्रदान किया जाएगा।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

अयोध्या में हर जगह पर नहीं कर सकते गाड़ी पार्क, जानिए यूपी सरकार का निर्देश।

रामलला प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए आयोद्धा आने वाले श्रद्धालुओं को सड़क किनारे वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं मिलेगी। अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण से मिली जानकारी के अनुसार, प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान होने वाली भीड़ को लेकर सड़कों पर गाड़ियां खड़ी करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और अयोध्या के मंडलायुक्त सहित विकास प्राधिकरण को इस संबंध में निर्देश भेज दिया गया है। साथ ही, हाईवे व सड़कों पर टैक्सी, थ्री ब्हीलर गाड़ियां न खड़ी हो पाए इसके लिए लोक निर्माण विभाग सहित पुलिस विभाग की टीम पल-पल नजर रखेगी।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

गोपालगंज : निर्धारित समय तक भुगतान नहीं होने पर डाक विभाग पर होगी कारवाई।

सेवा में त्रुटि पाने के बाद गोपालगंज के उपभोक्ता प्रतितोष आयोग ने डाक विभाग के अधिकारियों को दो महीने के अंदर जमा राशि दस प्रतिशत ब्याज के साथ वापस करने का आदेश दिया है और 60 हजार रुपए आवेदिका को हुई शारीरिक, आर्थिक और मानसिक क्षतिपूर्ति के लिए अलग से भुगतान करने का आदेश भी दिया है। साथ ही, आयोग के अध्यक्ष जनार्दन त्रिपाठी और सदस्य अशोक कुमार सिंह ने डाक विभाग को चेतावनी दी है की अगर समय सीमा के अंदर भुगतान नहीं किया गया तो अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Bihar General Gopalganj India Local News

आयोद्धा के ट्रेनों के रूट बदले गए, जानिए नए शेड्यूल।

बाराबंकी- अयोध्या कैण्ट- अकबरपुर- जफराबाद रेल खंड मार्ग दोहरीकरण के कारण कई ट्रेनों को निरस्त करने के साथ साथ कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर दिए गए है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 8 से 13 जनवरी तक मनकापुर- अयोध्या एक्सप्रेस और मनकापुर- अयोध्या कैण्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसके अलावा 8, 10 और 11 जनवरी को सुल्तानपर होकर जाने वाली टाटा- अमृतसर जलियावाला बाग, दुर्ग- नौतनवां एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। तो वही, लोकमान्य तिलक तुलसी एक्सप्रेस सात व नौ जनवरी को सुल्तानपुर तक ही आएगी।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

अयोध्या : वाहन एक्ट संशोधन के विरोध में ट्रक चालकों ने किया चक्का जाम।

अयोध्या के बारून प्रखंड के रायबरेली राजमार्ग पर स्थित शाहगंज मोड पर ट्रक चालकों ने मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन के विरोध में ट्रकों को सड़क पर खड़ा करके राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया था। कोचिंग निकले छात्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:00 बजे से ट्रक चालकों ने राजमार्ग पर ट्रकों को खड़ा कर संपूर्ण आवागमन बाधित कर रखा था। जिस वजह से लगभग 2 घंटे तक एंबुलेंस, आमजन, छात्रों और नौकरी पर जाने वाले लोगों को बेहद समस्या का सामना करना पड़ा। तो वही, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची इनायत नगर पुलिस ने ट्रक चालकों को हिरासत में ले लिया था।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

अयोध्या: नवीन शिक्षण विधियों के साथ संयुक्त अनुसंधान हुआ।

गुरुवार को अयोध्या के डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्र्रशासनिक भवन सभागार में विवि की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल, एशियन बायोलॉजिकल रिसर्च फाउंडेशन प्रयागराज के सचिव डॉ. एएन शुक्ल और द अमेरिकन विश्वविद्यालय अमेरिका के चीफ रेक्टर प्रो. मधु कृष्णन के बीच अकादमिक, परियोजनाओं सहित नवीन शिक्षण पद्धतियों के आदान-प्रदान के लिए एक अनुबंध पत्र पर साक्षा समझौता किया गया। उम्मीद जताई जा रही है की इस समझौते के बाद एमओयू से सीखने के लिए छात्रों को सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

दो दिवसीय सांस्कृतिक महाकुम्भ महाकवि विद्यापति महोत्सव सम्पन्न हुआ।

सीवान में मैथिल समाज, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक महाकुम्भ महाकवि विद्यापति महोत्सव नागरी प्रचारिणी सभा में बीएचयू राजनीति शास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो आर. आर झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जहा मुख्य अतिथि रत्नेश झा और राकेश कुमार गुप्ता सहित सभी अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की। तो वही, पद्मविभूषण डा आदित्यनाथ झा को ग्लोबल लीडर सम्मान और राकेश कुमार गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन यूथ आईकान का सम्मान दिया गया। साथ ही संस्था के अध्यक्ष निरसन कुमार झा ने महोत्सव के मुख्य अतिथि रत्नेश झा को प्रतीक पाग, दुपट्टा, रुद्राक्ष …

Bihar General India Local News Siwan

सुल्तानपुर : रामरती इंटर कॉलेज के शिक्षक ग्लोबल गांधी पीस रत्न अवॉर्ड से सम्मानित।

अयोध्या के राम कथा पार्क में सोमवार को ग्लोबल गांधी पीस रत्न अवॉर्ड का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहा सुल्तानपुर के गोसाईगंज प्रखंड के द्वारिकागंज में स्थित रामरती इंटर कॉलेज के शिक्षक साहित्यकार, पाठ्य पुस्तक लेखक सर्वेशकान्त वर्मा को साहित्य शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार एवं मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ग्लोबल गांधी पीस रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। तो वही, इस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अथिति पद्मश्री डॉ. विजय शाह, डॉ. सौरभ पाण्डेय, निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार के प्रमुख डॉ. नीरज गुप्ता और …

Ayodhya General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen