अविश्वास प्रस्ताव पर प्रखंड उप प्रमुख के खिलाफ छिड़ी सियासी घमासान।

रविवार को सिवान के बड़हरिया प्रखंड में स्थित मुख्यालय परिसर के सभागार में प्रखंड उप प्रमुख रामकली देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर पंचायत समिति सदस्यों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन इस अविश्वास प्रस्ताव पर छिड़े सियासी घमासान के बीच रामकली देवी अपनी कुर्सी बचाने में नाकामयाब रहीं। खबर के अनुसार, विपक्षी खेमे के 22 पंचायत समिति सदस्यों के मतदान के बाद अविश्वास प्रस्ताव बहुमत के साथ पारित हो गया और उप प्रमुख के पक्ष में केवल एक ही मत पड़ा, जो अवैध घोषित हो गया।

Bihar Crime India Local News Politics Siwan

बच्चों के साथ गायब महिला के मामले में कोर्ट ने थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिए।

गोपालगंज के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मानवेंद्र मिश्र की कोर्ट ने दो बच्चों सहित महिला को अगवा किए जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए कुचायकोट थानाध्यक्ष से आगामी 9 फरवरी को सदेश उपस्थित होकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता वेद प्रकाश तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार, फुलवरिया गांव के निवासी राजू मांझी की पत्नी सीमा देवी 19 दिसंबर 2022 को घर से गायब हो गई थी और 28 दिसंबर 2022 को उनके दोनों बच्चे भी गायब हो गए। इस मामले में पीड़ित ने छह जनवरी 23 को आवेदन देकर पुलिस महानिदेशक पटना, पुलिस महानिरीक्षक कमजोर वर्ग सीआइडी पटना, डीआइजी सारण छपरा से कार्रवाई की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

लाइसेंसधारी ठेका वालों की सूची बनाने का एसपी ने दिया निर्देश।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने गोपालगंज के पुलिस को सीमावर्ती इलाके सहित यूपी के लाइसेंसधारी ठेका वालों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है, ताकि यूपी से जिले में शराब तस्करी को रोका जा सके। तो वही, एसपी स्वर्ण प्रभात से मिली जानकारी के अनुसार, गोपालगंज के कटेया, विजयीपुर, फुलवरिया, हथुआ, कुचायकोट, गोपालपुर, भोरे, मीरगंज, विश्वंभर पुर सहित सीमावर्ती बाजारों में स्थित शराब दुकानदारों की सूची तैयार करने कर उनसे शराब तस्करों की जानकारी मिलने के बाद संबंधित लाइसेंसधारी के ऊपर प्राथमिकी की कार्रवाई की जाएगी। 

Bihar Crime Gopalganj India Local News

हमले सहित लूट के मामले में कोर्ट ने आरोपियों को दोषी करार दिया।

दो साल पूर्व पुलिस टीम पर हुई फायरिंग सहित आर्म्स एक्ट के दो आरोपियों को गोपालगंज के एडीजे 13 दीपक कुमार वर्मा की कोर्ट ने दोषी करार दिया है, लेकिन साक्ष्य के अभाव में एक आरोपी को बरी कर दिया है और अगले सप्ताह दोषियों की सजा के बिंदु पर सुनवाई होगी। बता दे की, आरोपियों की पहचान सद्दाम नट, मोहम्मद मुस्तफा और मंजूर आलम के रूप में हुई है। जिन्होंने 12 दिसंबर 2021 को भुआला गाव के विभिन्न घरों और दुकानों से सोने चांदी के आभूषण, मोबाइल लूटा था। जब पुलिस उन्हे गिरफ्तार करने पहुची तब आरोपियों ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग की। 

Bihar Crime Gopalganj India Local News

हत्याकांड के आरोपी की जमानत खारिज।

गुरुवार को सुल्तानपुर के सेशन जज जेपी पांडेय ने चांद बाबू हत्याकांड के आरोपी मो.अफसर की जमानत खारिज कर दी है। वादी के निजी वकील अरविंद सिंह राजा से मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश में 27 जून 2019 की शाम को दीवानी कोर्ट के निकट जलकल परिसर में सरेशाम गोली मारकर चाँद बाबू की हत्या की गई थी। जिसके बाद मृतक चांद बाबू की मां किश्वरजहाँ की तहरीर पर मो. सफदर, शमशाद, शमीम, अफसर, मो, मो. अयूब, मुशीर अहमद, एजाज, और टीटू पर हत्या सहित षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज किया गया था। हांलाकी, जेल में बन्द  गोसाईंगंज थाना के सिरवारा गांव का निवासी आरोपी मो.अफसर की भूमिका को गंभीर मानते हुए कोर्ट ने जमानत की अर्जी खारिज …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

एसपी के निर्देश पर विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 46 आरोपियों की गिरफ़्तारी।

सोमवार को एसपी स्वर्णप्रभात के निर्देश पर गोपालगंज में पुलिस ने कोर्ट से वारंट निकाल कर हत्या के प्रयास व शराब तस्करी के मामलों में फरार चल रहे 46 आरोपियों को विशेष अभियान के तहत गिरफ्तार कर लिया था। बता दे की, गिरफ्तार आरोपियों में शराब बेचने के जुर्म में 5, हत्या के प्रयास कांड के 3, शराब पीने के 18, 151 कांड के एक, 107 कांड के तीन और विविध कांडों के तीन आरोपी शामिल है। साथ ही पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 1054 लीटर देसी व 9.36 लीटर विदेशी शराब, एक बाइक सहित एक नाव बरामद किया है। 

Bihar Crime Gopalganj India Local News

अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले की जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने की कड़ी निंदा।

सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई और इस बैठक के दौरान जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने सिवान में  जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य खुर्शीद अंसारी अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले को लेकर कड़ी निंदा की। साथ ही, इस मामले पर गंभीरता से चर्चा करने के बाद जिला अधिवक्ता संघ के सचिव प्रेम कुमार सिंह द्वारा आवश्यक सूचना जारी कर कहा गया कि खुर्शीद अंसारी अधिवक्ता के हमलावरों के मुकदमे में जिला अधिवक्ता संघ का कोई भी सदस्य अपना वकालतनामा भी नहीं देंगे और हमलावरों तरफ से कोई भी न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।

Bihar Crime India Local News Siwan

गैंगस्टर विकास सिंह को पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में क्लीन चिट दी।

सोमवार को अयोध्या महाराजगंज थाना पुलिस ने एक जानलेवा हमले के मामले में गैंगस्टर विकास सिंह को क्लीन चिट दे दी है। हांलाकी, इस समय यह आरोपी पंजाब के माफिया लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों को संरक्षण देने के आरोप में जेल में बंद है। बता दे की, 18 फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान गोसाईगंज के वर्तमान सपा विधायक अभय सिंह ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और विवेचना में प्रकाश में आए तीन अभियुक्तों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र भी प्रस्तुत किया गया था।

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

अवैध कब्जे को लेकर पीड़ित ने की मुख्यमंत्री से शिकायत।

29 सितंबर 2022 से दस साल के लिए सुल्तानपुर के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में स्थित सरैया गांव निवासी अलीजान को गाव में ही मछली पालन के एक हेक्टेयर तालाब का पट्टा मिला है, लेकिन कुछ लोग उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर फसल की बुआई कर रहे है। इस वजह से वह एक हेक्टेयर के तालाब में सिर्फ चार बीघे जमीन पर ही मछलीपालन कर पा रहे है। उनके शिकायत के बाद लेखपाल की ओर से निशानदेही कर खूंटा गड़वाने बाद भी कब्जा करने वालों ने उसे उखाड़ दिया। इसलिए थक हारकर पीड़ित ने मुख्यमंत्री से प्रकरण की शिकायत की है और मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी एनकेएस चौहान ने भी इस मामले में विधिक कार्रवाई के लिए …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen