उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग करने वाले फरार शराब तस्कर के घर पुलिस ने इश्तेहार चस्पाया।

छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग करने वाले फरार शराब तस्कर के घर पर पुलिस ने इश्तेहार चस्पाया और इस मामले में आरोपी की पहचान सीवान के जामो गांव का निवासी शशिकांत प्रसाद के रूप में हुई है। बता दे की, 26 जून 2019 को गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर रंजन प्रसाद अपनी टीम के साथ गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में स्थित मधु सरेया गोसाई टोला गांव में छापेमारी करने गए थे, जिस दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफियाओं ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। 

Bihar Crime Gopalganj India Local News

चिकित्सक घनश्याम तिवारी की हत्या के मामले में आरोपी को मिली जमानत।

शुक्रवार को सुल्तानपुर के हाईकोर्ट ने संविदा चिकित्सक घनश्याम तिवारी की हत्या के मामले में जेल में बन्द आरोपी विजय नारायण सिंह को जमानत दे दी है और न्यायमूर्ति पंकज भाटिया ने इस मुकदमे का ट्रायल जल्द करने का निर्देश दिया है। बता दे की, हाईकोर्ट ने चार अक्टूबर से जेल में बन्द आरोपी विजय नारायण की जमानत पर सुनवाई के दौरान गवाहों के बयानों और अन्य भूमिका पर गौर करने के बाद 25 हजार के दो जमानतनामे और निजी मुचलके पर उच्च न्यायालय ने उसकी जेल से रिहाई का आदेश दिया है। हांलाकी, इस हत्याकांड के अन्य आरोपी सहित अजय नारायण सिंह, उसके पिता जगदीश नारायण सिंह की …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

पुलिस रिपोर्ट को खारिज कर कोर्ट ने अग्रिम विवेचना का आदेश दिया।

सुल्तानपुर के सीजेएम बटेश्वर कुमार ने घर में घुसकर मारपीट, हत्या की धमकी व अन्य आरोपों से आरोपी को दी गई क्लीन चिट को रद्द कर पुलिस को अग्रिम विवेचना का आदेश दिया है। खबर के अनुसार, बीते साल सुल्तानपुर के लम्भुआ थाना क्षेत्र में स्थित केशवपुर के निवासी वादी अनिल कुमार के घर निर्माण के समय आरोपी दिनेश समेत चार लोगों ने उनके घर का सामान नष्ट कर उनसे मारपीट की थी। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था, लेकिन पुलिस ने विवेचना में आरोपियों को क्लीन चिट देते हुए फाइनल रिपोर्ट अदालत में पेश की थी।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में मिला ट्रक के खालसी का शव।

गुरुवार को अयोध्या के थाना कैंट के पयागपुर पास नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक के खलासी का शव बरामद किया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगो से इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसआई सूर्य प्रकाश शुक्ला से मिली जानकारी के अनुसार, खलासी की पहचान हैदरगंज के निवासी विनोद कुमार के रुप में हुई है और प्रारम्भिक जांच में यह सामने आया है की मृतक नशे का आदी था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

फ्लिपकार्ट के कार्यालय में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

मंगलवार दो पुलिस ने गोपालगंज के अरार मोड़ के समीप स्थित फ्लिपकार्ट के कार्यालय में 14 जनवरी को हुई लूटपाट के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र में स्थित शेख टोली गांव के निवासी सरफराज अली और मो. अजरुद्दीन के रूप में हुई है। बता दे की, इसी चोरी के मामले में तीन दिन पूर्व भी पुलिस ने संतोष गिरि नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों ने फ्लिपकार्ट के ऑफिस में घुस कर सभी कर्मियों को बंधक बनाकर लॉकर से एक लाख 23 हजार 612 रुपए और दो मोबाइल लूट लिए थे।

Crime Ghaziabad India Local News Uttar Pradesh

दो माह पूर्व हुई सड़क दुर्घटना के मामले में अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज।

सुल्तानपुर के कादीपुर थाने में दो माह पूर्व हुए सड़क दुर्घटना के मामले में एक अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। खबर के अनुसार, बुधवार को पीड़ित के पुत्र रामसुख प्रजापति द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है की अंबेडकर नगर जिले के बेवाना थाना क्षेत्र में स्थित बिश्रामपुर गांव के निवासी सोमई प्रजापति को 7 दिसंबर 2023 को कोतवाली के सरैया मुस्तफाबाद गांव के पास अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद उन्हे गंभीर हालत में अंबेडकर नगर में भर्ती करवाया गया।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen