रहस्यमय परिस्थितियों में यूट्यूब ब्लागर की मौत।

सोमवार की रात को रहस्यमय परिस्थितियों में सुल्तानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र मे स्थित सीताकुंड मोहल्ले की निवासी विजय लक्ष्मी का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला, जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों में अपना भाग्य अजमाने के बाद बेहतर परिणाम न मिलने पर मृतका कई दिनों से अवसाद में रहती थी और उसने ध्रूमपान भी ज्यादा करती थी। बता दे की, मृतका एक चर्चित अभिनेत्री ,यूट्यूब ब्लागर, सिंगर, पटकथा लेखिका थी और उन्होंने फिल्म रिवाल्वर रानी में भी कंगना रणावत के साथ काम किया था।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

जिले में हो रही है बिजली की चोरी, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज।

सीवन के महाराजगंज प्रखंड में स्थित बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कनीय अभियंता आशीष रंजन ने विद्युत चोरी के मामले में तीन लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपने आवेदन में उन्होंने बताया की थाना क्षेत्र के सिकटियां, देवरिया रामापाली मोहन बाजार, पिपरा कला, छोटका टेघरा, इंदौली, कापियां जागीर, तकीपुर में बिजली बिल बकाया रहने के चलते विद्युत डिस्कनेक्ट किया गया था, लेकिन एलटी लाइन से बाईपास कर बिजली की चोरी की जा रही है और इसी वजह से बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 5 लाख 49 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

Bihar Crime India Local News Siwan

पति का प्यार पाने के लिए विवाहिता ने महिला हेल्प लाइन में लगाई गुहार।

यूपी के कुशीनगर जिले में स्थित सिसवां अवल गांव की निवासी एक महिला ने पति का प्यार पाने के लिए महिला हेल्प लाइन में आवेदन देकर गुहार लगाई। खबर के अनुसार, 10 जून 2021 को गोपालपुर थाने के डुमरिया गांव के निवासी दिलीप गुप्ता के साथ पीड़ित महिला की शादी हुई थी, लेकिन जुलाई 2022 में दहेज को लेकर ससुर कन्हैया गुप्ता, सास संयोगा देवी, भैंसुर पप्पू गुप्ता, देवर मुकेश कुमार ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद महिला हेल्प लाइन की परियोजन प्रबंधक नाजिया मुमताज ने दोनों पक्षों के लोगों को बुला कर उन्हे समझाने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों पक्ष से बॉन्ड भरवा कर पीड़ित महिला को उसके ससुराल …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

बाइक सवार युवकों के स्टंट में एक अधेड़ की दर्दनाक मौत।

गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र में स्थित खजुरिया बथानी टोला गांव में बाइक सवार कुछ युवकों के स्टंट में जितेंद्र यादव नाम के एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हुई है। तो वही, मृतक जितेंद्र यादव की पत्नी कलावती देवी से मिली जानकारी के अनुसार, 30 जनवरी को उनके पति बरौली पोस्ट ऑफिस जाने के लिए निकले थे, जिस दौरान सड़क पर बाइक सवार युवकों ने स्टंट करते हुए उन्हें धक्का मार दिया और मौके से फरार हो गए। जिससे बाद गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन 6 फरवरी को उनकी मौत हो गई।जिसके बाद शनिवार को इस मामले में विक्की कुमार समेत तीन युवकों के खिलाफ …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

प्रेमिका से छुटकारा पाने के लिए प्रेमी ने गोली मारकर की हत्या।

गोपालगंज के महम्मदपुर थान क्षेत्र में स्थित सलेहपुर गांव में हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा, तीन मोबाइल और एक स्कार्पियो गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला की। मृतका आरोपी रमेश यादव से प्रेम करती थी और लगातार आरोपी पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसलिए अपनी प्रेमिका से छुटकारा पाने के लिए आरोपी ने उसे गोपालगंज बुलाया और वहा गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। तो वही, मृतका की पहचान यूपी के जौनपुर जिले में स्थित बरेरी गांव की निवासी सोनी यादव के रूप में हुई है।

Bihar Crime Gopalganj India Local News

वाहन जांच अभियान के दौरान एक ही दिन में 1 लाख 19 हजार जुर्माना वसूला गया।

शुक्रवार को गोपालगंज में स्थित कौशल्या चौक, आंबेडकर चौक और बंजारी चौक सहित पूरे जिले में एसपी के निर्देश पर थाना पुलिस के साथ यातायात थाना की पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया था, जहा इस अभियान में बिना सीट बेल्ट के चार पहिया चालकों, अवैध तरीके से वाहन पार्क करने वाले चालकों और बिना हेलमेट के चलने वाले बाइक चालकों से पुलिस ने जुर्माना वसूला। तो वही, यातायात पुलिस पदाधिकारी रंजीत कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, इस वाहन जांच अभियान के दौरान एक ही दिन में 1 लाख 19 हजार जुर्माना वसूला गया था। 

Bihar Crime Gopalganj India Local News

नवविवाहिता की हत्या करने के बाद परिजन फरार।

शुक्रवार को गोपालगंज के विजयीपुर स्थानीय थाना क्षेत्र में स्थित कवलाचक पश्चिम टोला में एक नवविवाहिता की गला दबा कर हत्या करने के बाद उसके ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हो चुके है। मृतका की पहचान मुकेश यादव की 20 वर्षीय पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है और पुलिस को इस घटना की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसआई बबन कुमार ने बताया की मृतका के गले में रस्सी से कसने का निशान बना हुआ है और उसकी मौत के बाद से उसका ससुर जयराम यादव, सास इन्द्रावती देवी, देवर भोला यादव फरार है।

Bihar Crime Gopalganj India Local News

न्यायालय के आदेश पर पटरंगा पुलिस ने फर्म मालिक पर मुकदमा दर्ज किया।

शनिवार को अयोध्या के न्यायालय के आदेश पर पटरंगा पुलिस ने ऋण अदा न करने पर वर्मा आयरन उद्योग के मालिक शक्ति सिंह वर्मा पर मुकदमा दर्ज किया है। खबर के अनुसार, न्यायालय में  ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त क्षेत्रीय कार्यालय बाराबंकी की शाखा डिलवल के प्रबंधक द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है की आयोद्धा के जनपद प्रखंड में स्थित बेलहरी गांव के निवासी शक्ति सिंह वर्मा ने वर्मा आयरन उद्योग नाम से एक प्रतिष्ठान खोल कर 15 जनवरी 2010 में उसके लिए बैंक से 10 लाख रुपए लोन लिया था, लेकिन नोटिस के बावजूद उन्होंने ऋण अदा नहीं किया था।

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

कुलदीप कोरी हत्याकांड को लेकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा।

बीते चार फरवरी की सुबह गोसांई के पुरवा में स्थित एक कच्ची सड़क के किनारे सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में स्थित महमूदपुर के निवासी कुलदीप कोरी का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया था। जिसके बाद मृतक के मामा की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की थी और जांच के दौरान पुलिस को पता चला की करीब दो वर्ष से मृतक की पत्नी पूजा का नानेमऊ के निवासी हरीश के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसलिए, पूजा ने अपने प्रेमी व उसके सहयोगी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। अब इसी मामले में पुलिस ने शनिवार को हत्या में शामिल मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी व एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen