चाकू का भय दिखाकर यौन संबंध बनाने की कोशिश।

विगत मंगलवार को गोपालगंज के विजयीपुर स्थानीय थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव की किशोरी के साथ एक युवक ने चाकू का भय दिखाकर यौन संबंध बनाने का प्रयास किया। पीड़िता की मां से मिली जानकारी के अनुसार, रात को उनकी बेटी अपने कमरे में सोई हुई थी, तब करौधी सहडिगरी गांव के निवासी शक्ति कुमार छत के रास्ते पीडिता के कमरे में घुसा और चाकू की नौक पर उसके साथ अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया। साथ ही, पीडिता के विरोध करने पर उसके कपड़े भी फाड़ दिए। हांलाकी, घर वालों ने सही समय पर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस ने छेड़खानी एवं पॉस्को एक्ट के तहत आरोपी …

Crime Ghaziabad India Local News Uttar Pradesh

2 करोड़ के गांजा की स्मगलिंग का जुगाड़ देख कर हैरान हुई पुलिस।

बुधवार की देर रात को उत्पाद पुलिस ने वाहन जांच के दौरान गोपालगंज के कुचायकोट थाने के यूपी-बिहार बार्डर पर स्थित बलथरी चेकपोस्ट पर एक कंटेनर से लगभग तीन क्विंटल गांजा बरामद किया है और इस कार्रवाई में पुलिस ने ट्रक चालक व खलासी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक के केविन में एक खाली कंटेनर को छुपाकर कर गांजा की तस्करी की जा रही थी। तो वही, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के लुधियाना जिले के गोविन्दगढ़ गांव के निवासी मलवीन्द्र सिंह और बाबा दीप सिंह नगर के निवासी गुरूनाम सिंह के रूप में हुई है। 

Bihar Crime Gopalganj India Local News

विधानसभा में उठा एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव हत्या का मुद्दा।

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष सह अमनौर के विधायक अख्तरुल इमान ने विधानसभा में मंगलवार को एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव व चौराव पंचायत के पूर्व मुखिया अब्दुल सलाम का हत्या का मुद्दा उठाया था। साथ ही, उन्होंने असलम मुखिया के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। बता दे की, 12 फरवरी को गोपलगंज के नगर थाना क्षेत्र में स्थित तकिया याकूब गांव के निवासी अब्दुल सलाम की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी और इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हांलाकी, अब भी चार नामजद आरोपी फरार है।

Bihar Crime Gopalganj India Local News Politics

24 घंटे के अंदर तीन आरोपी गिरफ्तार।

मंगलवार को अयोध्या के बाबा बाजार थाना क्षेत्र में स्थित कुमारगंज मार्ग पर बेतवा नाले के पास पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है। थाना प्रभारी राजेश सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, डलई मऊ मजरे सैमसी गांव के निवासी शिवमंगल तिवारी ने अपने खेत में जो झटका लगाने वाली मशीन व सोलर पैनल लगाए थे, उसे चोरों ने सोमवार की रात को चोरी कर ली थी। जिसके बाद, पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद आरोपियों को पकड़ लिया, आरोपियों की पहचान मेवालाल, नेम कुमार और शिवकुमार के रूप में हुई है।

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

भोरे :दहेज को लेकर नवविवाहित महिला की बेरहमी से हत्या

भोरे : बिहार के गोपालगंज में एक चौंकाने वाली घटना में, दहेज विवाद को लेकर एक नवविवाहित महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पीड़िता की पहचान भोरे ,थाना क्षेत्र के छोटकी सिसई गांव  की निवासी के रूप में हुई है, जिसे उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर इसलिए मार डाला क्योंकि वह दहेज के रूप में मोटरसाइकिल लाने में विफल रही थी। खबरों के मुताबिक, खबर सुनकर पीड़िता के पिता अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे। हालाँकि, उन्हें बंधक बना लिया गया और कोरे कागजात पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया, जिससे आगे की गड़बड़ी की …

Bihar Crime General Gopalganj India Local News

किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट ने भोरे थानाध्यक्ष के वेतन भुगतान पर रोक लगाई।

सोमवार को किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट स्वाति दुबे ने बार-बार निर्देश के बावजूद प्रतिवेदन समर्पित न करने के कारण गोपालगंज के भोरे थानाध्यक्ष के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। खबर के अनुसार, 7 मई 2023 को भोरे थाना क्षेत्र में स्थित खजुरिया पश्चिम टोला के के निवासी रमेश तिवारी की 10 वर्षीय पुत्री अनु कुमारी की बाइक से धक्का लगने के कारण मौत हुई थी, लेकिन पुलिस ने जब्ती सूची में बाइक को नहीं दिखाया था। जिस पर प्रधान मजिस्ट्रेट स्वाति दुबे ने भोरे थानाध्यक्ष को स्वयं उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया था, लेकिन थानाध्यक्ष द्वारा अभी तक लिखित स्पष्टीकरण प्रतिवेदन बोर्ड के …

Bihar Crime Gopalganj India Issues Local News

प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक में जमकर मारपीट।

अयोध्या के गोसाईंगंज प्रखंड में स्थित परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अपने दलित सहायक अध्यापक को लात घूसों से जमकर पीटा और इस घटना के बाद गोसाईगंज पुलिस को पीड़ित सहायक अध्यापक ने दलित उत्पीड़न सहित मारपीट की घटना से संबंधित लिखित तहरीर सौपी। हालांकि, अब तक पीड़ित सहायक अध्यापक की तहरीर पर न ही मुकदमा दर्ज हुआ है और न ही कोई समझौता हुआ। तो वही, पुलिस का कहना है कि शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी गई है। साथ ही, किन परिस्थितियों में मारपीट की घटना हुई इसकी जांच होने के बाद आगे की कारवाई की जाएगी।

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

गन्ने की खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट।

शुक्रवार को गोपालगंज के अमवा मौजे गांव के एक गन्ने की खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच भीषण मारपीट हुई। जिसमे दोनों पक्ष से छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए, जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बता दे की, जख्मी लोगों में एक पक्ष की पहचान पुरुषोत्तम कुमार, अभय कुमार, मोहन, आनंद साह के रूप में हुई है और दूसरे पक्ष में लोटन सिंह व उसका बेटा अभिमन्यु सिंह शामिल हैं। तो वही, दोनों ही पक्षों ने इस मामले को लेकर नगर थाने में आवेदन दिया है।

Bihar Crime Gopalganj India Local News

नकली टायर के साथ पुलिस ने दुकानदार को किया गिरफ्तार।

गुरुवार को गोपालगंज के थावे रोड में सीएट कंपनी के जांच अधिकारी व नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर एक दुकानदार को 24 पीस नकली टायर के साथ गिरफ्तार किया है और गिरफ्तार दुकानदार की पहचान मीरअलीपुर गांव का निवासी शाह आलम के रूप में हुई है। तो वही, नगर इंस्पेक्टर ओम प्रकाश चौहान से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के जामतला गांव के निवासी व आईपी इंवेस्टिगेशन सर्विस प्राइवेट लि. के जांच अधिकारी मधुसुदन दोलई ने नकली सामान की खरीद-बिक्री के बारे में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद धोखाधड़ी व कॉपीराइट के मामले में गिरफ्तार दुकानदार के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की लाश खेत से बरामद।

गुरुवार की सुबह सीवन के दरौली थाना क्षेत्र में स्थित डूमरहर गांव के एक खेत से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की लाश बरामद की गई है। स्थानीय लोगों से इस घटना ही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, दरौली थानाअध्यक्ष रोशन कुमार, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार झा सहित गुठनी थानाअध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने गहन निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। लाश के पास से पुलिस को आपत्तिजनक सामान, बोतल, कंबल, नशे की गोलियां, खाने की चीजें और अन्य सामान मिले थे।

Bihar Crime India Local News Siwan

ग्राम पंचायत सचिवालय भवन पर कार्यरत लिपिक का अवैध कब्जा है।

आयोद्धा के सोहावल तहसील क्षेत्र में स्थित साल्हेपुर निमैचा के ग्राम पंचायत सचिवालय भवन पर कार्यरत लिपिक का अवैध कब्जा है, जो सचिवालय भवन पर अपने परिवार समेत रह रहे है और नगर पंचायत के चेयरमैन व अधिशाषी अधिकारीयों को इस बारे में शिकायत करने के बाद भी वह लोग बेपरवाह दिख रहे है। हांलाकी, भाकियू के प्रदेश सचिव व वार्ड संख्या चौदह के सभासद फरीद अहमद द्वारा एसडीएम सोहावल को ज्ञापन के माध्यम से शिकायत करने के बाद डीएम ने खाली पड़े मिनी ग्राम सचिवालय को सरकारी रसद खाद्य विभाग द्वारा अनाज वितरण दुकान के रूप में इस्तेमाल करने का आदेश जारी किया है। बावजूद इसके नगर पंचायत के अधिकारी भवन का हस्तांतरण …

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक अनूप संडा के मामले में कोर्ट ने आरोपी का वारंट रद्द किया।

गुरुवार को सुल्तानपुर के एमपी/एमएलए कोर्ट में पूर्व विधायक अनूप संडा समेत 34 के खिलाफ जारी मुकदमे में फरार आरोपी सहाबुद्दीन उर्फ इरफान ने सरेंडर किया था। जिसके बाद अधिवक्ता महेन्द्र प्रसाद शर्मा द्वारा आरोपी का वारंट रद्द करने की मांग उठाने के बाद कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने वारंट रद्द किया और 19 फरवरी को कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख नियत की है। बता दे की, दो सितंबर 2008 को शहर के ख्वाजा कांप्लेक्स के सामने हाईवे जाम कर खराब विद्युत व्यवस्था के खिलाफ सपाइयों ने प्रदर्शन किया था, तब पुलिस ने पूर्व विधायक अनूप सण्डा, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, रवींद्र तिवारी, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, सबलू,, रिजवान सहित 34 …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen