मंगलवार देर रात सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में स्थित जगन्नाथपुर अटल नगर वार्ड के निवासी बार एसोसिएशन लंभुआ के पूर्व सचिव प्रदीप चतुर्वेदी के घर लाखों की चोरी हो गई। खबर के अनुसार, ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे का ताला तोड़कर चोर आलमारी में रखे लाखों के जेवरात, सोने का हार, मंगलसूत्र, पायल, कंगन, अंगूठी, छागल समेत अन्य घरेलू सामान चुरा कर मौके से फरार हो गया। तो वही इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।