सिवान : फायरिंग व विवाद के मामले में बीडीसी सदस्य ने केस दर्ज कराया।

बीडीसी सदस्य तिलेश्वर राम ने सीवान के गोरेयाकोठी में हुए फायरिंग व विवाद के मामले को लेकर थाने में केस दर्ज करवाया हैं। तिलेश्वर राम के अनुसार, रविवार रात आठ बजे गोरेयाकोठी समिति के सदस्य श्याम बली प्रसाद के घर वह एक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वहा पहले से मौजूद हनी वर्मा, प्रेम चंद साह और कृष्णा सिंह ने उन्हे देख कर उनको बात करने के लिए बुलाया। जिसके बाद बातो ही बातो में उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी और उन पर फायरिंग भी की। हालांकि पूरे घटनाक्रम को आरोपित हनी वर्मा ने इनकार …

Bihar Crime India Local News Siwan

गोपालगंज : उत्पाद विभाग के विशेष अभियान में 45 शराब तस्कर गिरफ्तार।

रविवार को गोपालगंज में उत्पाद विभाग की विशेष अभियान में तहत 45 शराब तस्करों और 11 शराब पीने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जहा उत्पाद अधिनियम के तहत सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों और तस्करों के पास से 42 लीटर से अधिक देशी एवं विदेशी शराब बरामद की गई हैं। तो वही, उत्पाद विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरा, एलेनाइजर मशीन व श्वान दस्ते की मदद से यूपी बिहार बॉर्डर इलाके, गंडक दियारे और कई संभावित शराब के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

Bihar Crime Gopalganj India Local News

अयोध्या : पूजा सामग्री की मोलभाव के दौरान महिला श्रद्धालु से मारपीट।

अयोध्या के राम जन्मभूमि क्षेत्र में स्थित कनक भवन मंदिर के पश्चिमी गेट की एक दुकान पर पूजा की सामग्री खरीदते समय मोलभाव करने के दौरान हुए विवाद में चार दुकानदार पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया। थाना इंचार्ज विजय पांडेय से मिली जानकारी के अनुसार, झांसी के निवासी महेश मिश्रा अपनी पत्नी के साथ कुछ पूजा का सामान खरीद रहे थे। जिस दौरान दुकानदार के साथ कुछ कहासुनी से हाथापाई तक बात चली गई। आरोपी दुकानदारों की पहचान शिव शंकर, शुभम, सौरभ और मुन्ना के रूप में हुई हैं और सभी पर केस दर्ज कर चालान कर दिया …

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

गोपालगंज : 12 कर्मियों के वेतन व मानदेय भुगतान पर लगाई गई रोक।

गोपालगंज के कुचायकोट प्रखड़ के निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले 12 कर्मियों के मानदेय और वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई हैं। बीडीओ सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार मिश्र से मिली जानकारी के अनुसार, यह सभी कर्मचारी मतदाता सूची की विशेष पुनरीक्षण कार्य में रुचि नहीं दिखा रहे थे, जिस वजह से उनके वेतन पर रोक लगाई गई है। बता दें कि इन कर्मचारियों में शिक्षक महंत राम, दिलीप पटेल, आंगनबाड़ी सेविका रीता देवी, नीरज कुमार पांडेय, सुधांशु कुमार पांडेय, नीरज देवी, शबीना खातून, नागेन्द्र राम, कचहरी सचिव बिन्दा देवी, अनीता देवी, माया देवी और …

Bihar Crime Gopalganj India Issues Local News

कादीपुर के पूर्व विधायक और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का मुकदमा समाप्ति की सिफारिश।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा और कादीपुर के पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी समेत 10 आरोपियों का मुकदमा समाप्त करने की अर्जी पर अभियोजन पक्ष ने शुक्रवार को सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में लिखित समर्थन दाखिल किया। बता दे की 17 अक्टूबर 2002 को कादीपुर क्षेत्र में स्थित संत तुलसीदास डिग्री कॉलेज के सामने सड़क दुर्घटना में पूनम श्रीवास्तव नाम की एक छात्रा की मौत हो गई थी। जिसके बाद इस घटना से आक्रोशित पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी, अभिषेक सिंह राणा सहित 14 लोगों ने कादीपुर कोतवाली में पहुंचकर नारेबाजी, पथराव, लूटपाट और बलवा जैसे घटना को अंजाम दिया था।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

गोपालगंज : जहरीली शराब के मामले में प्रशासन पर साक्ष्य छुपाने लगा आरोप।

गोपालगंज के बैकुंठपुर के पूर्व विधायक व भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने जहरीली शराब से हुई मौत के मामले में प्रशासन के ऊपर साक्ष्य छुपाने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, 18 नवंबर को बैकुंठपुर सीएचसी में बहरामपुर निवासी मृतक सुरेश राम का इलाज डॉक्टर ने पर्ची पर अल्कोहल प्वाइजनिंग लिखकर शुरू किया था। मामला सामने आने के बाद प्रशासन द्वारा पर्ची को बदल दिया गया और पर्ची पर फूड प्वाइजनिंग लिखकर उनके परिजनों को सौप दिया गया। इससे यह स्पष्ट होता हैं कि सभी लोगों की मौत जहरीले शराब की वजह से हुई हैं।

Bihar Crime Gopalganj India Local News

सुल्तानपुर : मिठाई की दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी।

मंगलवार देर शाम जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सुल्तानपुर के डाकखाना के पास गंदानाला रोड पर स्थित रायलेस्ट्रो नामक मिठाई की दुकान पर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान खोवा से बनी मिठाईयों का नमूना खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच के लिए लैब में भेजा। खबर के अनुसार, भारत विकास यात्रा में आए अधिकारियों के लिए इसी मिठाई की दुकान से मिठाईयां खरीदी गईं थी और उन मिठाइयों से दुर्गंध आ रही थी। जिसकी शिकायत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी।

Crime India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

गोपालगंज : जहरीली शराब से मौतों पर जीतनराम मांझी का बयान।

कुछ दिनों पहले 10 लोगों की सीतामढ़ी और गोपालगंज जिले में संदिग्ध मौत हुई थी, जहा मौत की वजह जहरीली शराब बताई जा रही हैं। इसी मामले को लेकर बुधवार को पूर्व सीएम एवं हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बताया कि जहरीली शराब के नाम पर नीतीश कुमार दलितों को थोड़ी-थोड़ी मौत क्यों बांट रहे हैं, जनरल डायर की तरह एक ही बार में लाइन में खड़ा करके सबको गोली मार दीजिए। शराबबंदी कानून का क्या मतलब है, अगर वह जहरीली शराब से हुई मौतों को नहीं रोक पा …

Bihar Crime Gopalganj India Issues Local News Politics

सुल्तानपुर : एमपी-एमएलए कोर्ट ने एमएलसी शैलेन्द्र सिंह के मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया।

मंगलवार को सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह पर विचाराधीन मुकदमे में दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। एमएलसी शैलेन्द्र सिंह के वकील रुद्र प्रताप सिंह मदन बताया की उड़नदस्ता प्रभारी गजेंद्र कुमार सिंह ने 11 मई 2019 को विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक साजिश में कोतवाली देहात थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। शैलेंद्र प्रताप सिंह पर एक शिक्षण संस्थान के सामने 50 से ज्यादा लोगों को भोजन कराने और आदर्श चुनाव आचार संहिता के विरूद्ध कार्रवाई करने का आरोप …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सिवान : असम राइफल्स के जवान की हत्या के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार।

सिवान के समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में स्थित साहिट वृंदावन निवासी असम राइफल्स के 35 वर्षीय जवान करुणेश की हत्या के आरोप में पुलिस ने शनिचरा भूइ स्थान के पास से चार आरोपीयों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुंदन कुमार, बाबी कुमार, विवेक कुमार और राहुल कुमार के रूप में हुई हैं। तो वही एसपी विनय तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जवान की आरोपियों के साथ साठगांठ थी, जो उन्ही के साथ क्षेत्र में लूटपाट करता था। 10 नवंबर को किसी बात पर अनबन होने से आरोपियों ने इस हत्या …

Bihar Crime India Local News Siwan

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen