गोपालगंज : अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन ने लापता पुजारी की बरामदगी की मांग उठाई।

मंगलवार को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन सहित भाजपा नेता जय हिंद प्रसाद, अमृत लाल साह, रवि कुमार और प्रिंस मदेशिया ने गोपालगंज के मांझा प्रखंड के दानापुर में स्थित धनेश्वर मंदिर के पुजारी के लापता होने के मामले में प्रभारी पुलिस एसपी को आवेदन देकर बरामदगी की मांग की है। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष जगत नारायण प्रसाद से मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर की जमीन को लेकर पुजारी से बड़ा विवाद चल रहा था और इसी दौरान उनके लापता होने के बात शक का कारण बनी हुई हैं।

Bihar Crime Gopalganj India Local News

गोपालगंज: 17 कार्टन शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड में स्थित गोपालपुर थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान क्षेत्र के विक्रमपुर गंडक नहर के पास 17 कार्टन शराब बरामद की, दो बाइक भी जब्त कर ली हैं और साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि दूसरा शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान विक्रमपुर गांव के निवासी संजू यादव के रूप में हुई हैं और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान से मिली जानकारी के अनुसार, बरामद की गई 17 कार्टन में 765 …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

अयोध्या : रामपथ का निर्माण कार्य पूरा करने में प्रशासन ने सख्ती बरती।

अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन से पहले नगर निगम क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य को समय सीमा में पूरा करने को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है, जहा प्राधिकरण ने रामपथ के निर्माण में धीमा काम करने वाली फर्म के खिलाफ रिपोर्ट करने के लिए कैंट थाने में तहरीर दी है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 13 किलोमीटर लम्बे रामपथ को 12 भागों में बांटकर विभिन्न फर्मो को इसका कार्य दिया गया है। गुदड़ी बाजार से नियांवा तक रामपथ का निर्माण कर रहे तनिष्का एसोसिएट को 11 …

Ayodhya Crime India Issues Local News Uttar Pradesh

सीवान : करणी सेना के हत्या से आक्रोशित विभिन्न क्षत्रिय संगठनों ने मार्च निकाला।

शुक्रवार को जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से आक्रोशित विभिन्न क्षत्रिय संगठनों ने जदयू नेता अजय सिंह के नेतृत्व में सीवान में आक्रोश मार्च निकाला और जयपुर जिला प्रशासन के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताते हुए नारेबाज की। यह मोर्चा सिवान के तरवारा मोड़ से होते हुए जेपी चौक पर पहुंची और वहा एक सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान अजय सिंह ने बताया कि जिस प्रकार से देश व संस्कृति की रक्षा करने वालों की हत्या की गई है, उसे सहन नहीं किया जा सकता हैं।

Bihar Crime India Issues Local News Politics Siwan

सुल्तानपुर : बीईओ के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग।

सुल्तानपुर के कुड़वार विकासखण्ड में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की मौत के बाद अब तक अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। क्योंकि मृतक शिक्षक के परिजन, शिक्षक नेता और ग्रामीण शव रखकर आरोपी बीईओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग उठा रहे हैं। इस मामले को लेकर डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं और आरोपी बीईओ को बीएसए दफ्तर में अटैच कर दिया गया है। बता दें कि, मृतक शिक्षक ने आत्माहत्या करने से पहले अपने डायरी में खण्ड शिक्षा अधिकारी कुड़वार मनोजीत राव द्वारा प्रताड़ना करने का जिक्र किया था।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : इलाज के अभाव में गभर्वती महिला सहित बच्चे की मौत।

सुल्तानपुर में स्थित स्वशाषी राजकीय मेडिकल कालेज के अधीन जिला महिला अस्पताल में बुधवार रात 10 बजे गोसाईगंज थाना क्षेत्र की कटघर गांव निवासी 32 वर्षीय अम्बालिका नाम की एक गर्भवती महिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती हुई। प्रसव पीड़ा तेज होने पर परिजनों ने इमरजेंसी की ड्यूटी कर रही संविदा महिला चिकित्सक डॉ.अंजली पाठक, डॉ.अक्षय, नर्स नेहा, संविदा स्टाफ नर्स शालिनी और नर्स वंदना को बुलाया, लेकिन वह लोग गर्भवती महिला को देखने तक नहीं पहुंचे। जिस वजह से इलाज के अभाव में गभर्वती महिला सहित बच्चे के मौत हो गई। अब इस मामले में शुक्रवार को जिलाधिकारी कृत्तिका …

Crime Health India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

गोपालगंज : पिकअप वैन से सात मवेशी जब्त, तस्कर मौके से फरार।

मंगलवार की रात गोपालगंज के फुलवरिया प्रखड़ में स्थित बंसीबतरहां बाजार के समीप भोरे मीरगंज मुख्य सड़क पर एक पिकअप वैन पर बेरहमी से लादकर तस्करी के लिए ले जा रहे सात मवेशियों को पुलिस ने बरामद किया था, लेकिन पुलिस को चकमा देकर मौके से तस्कर फरार हो चुका था। हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, रात को दारोगा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कुछ पुलिस गश्ती में निकली थी। उसी दौरान पश्चिम दिशा से आ रही तस्करों की इस पिकअप वैन को पुलिस ने जब्त किया था। तो वही इस मामले में पुलिस ने …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen