सुल्तानपुर : इकराम हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की।

दिसम्बर 2022 में सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र में स्थित सोनबरसा गांव में इकराम की हत्या हुई थी। इस हत्या के आरोप में पुलिस ने गांव के ही कलीम, शादाब और तहसीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वर्तमान समय में शादाब अभी जेल में, कलीम जमानत पर जेल से बाहर है, लेकीन तहसीन साल भर से फरार है और वह फिलहाल कुवैत में है। जिसके बाद सीजेएम न्यायालय ने धारा 83 के तहत पुलिस को कुर्की की कार्रवाई का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में सोमवार को कुर्की की कार्रवाई की गई, जिस दौरान देहली चौकी …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

गोपालगंज : बिजली चोरी को लेकर तीन लोगों पर लगाया गया जुर्माना।

शनिवार को बिजली कंपनी के अधिकारियों ने गोपालगंज के अलग-अलग जगहों पर बिजली चोरी को लेकर छापेमारी की थी। खबर के अनुसार, बिजली कंपनी के जेई राजीव कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गोपालगंज के भोरे प्रखंड के रेफरल अस्पताल के गेट के सामने स्थित डॉ. जीडी रंजन के निजी क्लीनिक पर छापेमारी की थी, जिस दौरान उन्हें बिना कनेक्शन के बिजली उपयोग करने की बात पता चली। इसलिए अधिकारियों ने करवाई करते हुए उन पर 1 लाख 17 हजार 881 रुपए का जुर्माना लगाया है और रामपुर गांव निवासी जमालुद्दीन मियां सहित रेडवरिया शुक्ल गांव के निवासी किताबु …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

सीवान: माले कार्यकर्ताओं ने जनवितरण प्रणाली में धांधली के खिलाफ की प्रदर्शन।

गुरुवार की दोपहर को जनवितरण प्रणाली में धांधली के खिलाफ माले कार्यकर्ताओं ने सीवान के गुठनी प्रखंड में स्थित मुख्यालय की तरफ आक्रोश मार्च निकाला और इस माले नेता लक्ष्मण राम ने इस मार्च का नेतृत्व किया था। इस दौरान सैकड़ों माले कार्यकर्ताओं ने एमओ के खिलाफ ब्लॉक परिसर में नारेबाजी की और बीडीओ ज्ञापन भी सौंपा। बीडीओ को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि राशन वितरण के नाम पर पूरे प्रखंड में धांधली हो रही है, डीलरों द्वारा तौल में भी गड़बड़ी की जाती हैं।

Bihar Crime India Issues Local News Siwan

सीवान: विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही से मैट्रिक परीक्षा के फॉर्म भरने से वंचित हुए छात्र।

विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही के कारण बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित होने वाले वर्ष 2024 मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा के फॉर्म भरने से सीवान के कई छात्र वंचित रहे। जिसके बाद सीवान के लकड़ी प्रखंड में स्थित जनता उच्च विद्यालय मूसेपुर, होतिक लाल राय उच्च विद्यालय उज्जैना और पलटु उच्च विद्यालय गोपालपुर के गुस्साए छात्रों ने मदारपुर एनएच सड़क पर घंटो तक प्रदर्शन व नारेबाजी की। साथ ही विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की छात्रों ने मांग भी उठाई।

Bihar Crime India Issues Local News Siwan

गोपालगंज : जिला उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के अड्डे का खुलासा किया।

सोमवार को गोपालगंज की उत्पाद विभाग की टीम ने मांझागढ़ थाना क्षेत्र में स्थित मठिया जाफरटोला गांव में छापेमारी कर महुआ शराब बनाने के अड्डे का खुलासा किया, लेकिन इस दौरान किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, टीम को मठिया जाफरटोला गांव में महुआ शराब की खुलेआम बिक्री होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम ने छापेमारी कर 42 किलो जावा गुड़ के पास को गांव के समीप नहर के किनारे जमीन में गाड़ कर रखे ड्रम से बरामद किया और टीम ने अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

सीवान: बिजली बिल के नाम पर उपभोक्ताओं से की जा रही हैं अवैध वसूली।

सीवान के बड़हरिया प्रखंड में स्थित बहादुरपुर पंचायत के बिजली मीटर रीडर द्वारा बिजली बिल के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की जा रही हैं, जिसकी शिकायत बहादुरपुर पंचायत के बीडीसी सदस्य समीउल्लाह अंसारी ने जामो फीडर के जेई को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। बीडीसी ने अपने आवेदन में बताया है कि बहादुरपुर क्षेत्र के मीटर रीडर जियाउल हक गलत बिल बनाकर उपभोक्ताओं को डरा धमका कर उनसे अवैध राशि की वसूली कर रहे हैं और उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत करने पर उन्होंने अभद्र भाषा का व्यवहार भी किया।

Bihar Crime India Issues Local News Siwan

गोपालगंज : शौचालय सफाई मशीन की टंकी से 1080 लीटर विदेशी शराब बरामद।

मंगलवार की रात गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड के पुलिस ने दियारा से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की और तस्करों के नए तरकीब का भी पर्दाफाश किया है। थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर शौचालय सफाई मशीन की टंकी में विदेशी शराब भरकर दियारा क्षेत्र से ले जाने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने जब छापेमारी की तो उन्हे एक टंकी से 1080 लीटर विदेशी शराब मिली। हालांकि छापेमारी के दौरान किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

Bihar Crime Gopalganj India Local News

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen