गोपालगंज : युवक की संदेशजनक मौत के मामले में 7 को आरोपित किया है।

गुरुवार की सुबह गोपालगंज के कटेया स्थानीय थाना क्षेत्र में स्थित रैपुरा गांव में हुई दीपेंद्र गुप्ता नाम के एक युवक की संदेशजनक मौत के मामले में मृतक के भाई सुरेंद्र गुप्ता द्वारा हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाया गया है। साथ ही उन्होंने कटेया नगर पंचायत के रानीपुर मोहल्ले के निवासी बबलू यादव, सिंधु यादव, मुकेश कुशवाहा को नामजद सहित चार अन्य लोगों को आरोपित किया है। सुरेंद्र गुप्ता के अनुसार, 3 जनवरी की शाम 7 बजे उनके भाई को किसी का फोन आने के बाद वह उनसे मिलने घर से निकाल गए और रात को 8 बजे एक स्कॉर्पियो पर आए कुछ लोग मृतक को घर के बाहर फेक कर चले गए।

Bihar Crime Gopalganj India Local News

सुल्तानपुर : पूर्व विधायक के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोर्ट का फैसला।

छह वर्ष पूर्व सुल्तानपुर के गौरीगंज प्रखंड में प्रशासन की अनुमति के बिना अमेठी की पूर्व भाजपा विधायक गरिमा सिंह और उनके पुत्र अनंत विक्रम सिंह ने जुलूस निकाला था। जिसके बाद आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अमेठी के तत्कालीन एसओ आरपी शाही ने छह फरवरी 2017 को उन दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था, लेकिन दोनों ने सभी आरोपों से इंकार किया था। तो वही, शुक्रवार को एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने दोनों पर तय किए और साक्ष्य हेतु 16 जनवरी की तारीख नियत की है।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

गोपालगंज : नए साल के जश्न के दौरान 26 शराबी और 18 तस्कर गिरफ्तार।

एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर नव वर्ष के जश्न के दौरान गोपालगंज के 24 थानों की पुलिस एनएच 27, पिकनिक स्पॉटो, दियारा इलाका, ग्रामीण इलाकों, एनएच 27 के किनारे स्थित लाइन होटलों, मंदिरों सहित कई अन्य इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग करती दिखी। उसके अलावा पुलिस खोजी कुत्ते व ड्रोन कैमरे की मदद से थावे जंगल और अन्य बड़े पिकनिक स्पॉटों पर निगरानी कर रही थी। इसी छानबीन के दौरान शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले 26 शराबी और 18 शराब तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, आरोपियों के पास से उत्पाद टीम ने 20 लीटर देसी, विदेशी शराब भी बरामद की है।

Bihar Crime Gopalganj India Local News

सीवान: चोरी के आरोप में लोगों ने युवक की बेराहमी से पिटाई की।

सोमवार को सीवान के नौतन प्रखंड में स्थित स्थानीय बाजार के बघउत बाबा स्थान के समीप एक युवक पर चोरी का आरोप लगा कर लोगों ने उसकी बेराहमी से पिटाई की। जिसके बाद जख्मी हालत में युवक को पीएचसी में भर्ती करवाया गया और घायल युवक की पहचान मुरारपट्टी गांव के निवासी अच्छेलाल शर्मा के रूप में हुई है। साथ ही, युवक ने दो लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। तो वही, घायल युवक ने बताया की बघउत बाबा स्थान के समीप जब वह अपने घर का निर्माण कार्य कर रहा था, ठीक उसी समय गिटी चोरी का आरोप लगाकर दो लोग ने लोहे की राड से उसकी पिटाई की थी। 

Bihar Crime India Local News Siwan

सिवान : उत्पाद विभाग की टीम ने टूरिस्ट बस से लाखों की शराब बरामद की।

गुरुवार को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा सिवान के गुठनी थाना क्षेत्र में स्थित यूपी बिहार सीमावर्ती गुठनी चेकपोस्ट पर चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान हरियाणा से दरभंगा जा रही एक टूरिस्ट बस को कब्जे में लिया गया और जिसमे से टीम ने 16 लाख रुपए की शराब बरामद की है। उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन से मिली जानकारी के अनुसार, उत्पाद इंस्पेक्टर रामप्रीत कुमार के नेतृत्व में चलाई गई इस अभियान में बस की डिक्की और तहखाने से 790 लीटर, एवं 1090 बोतल एक्स रम सहित 817 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। साथ ही, बस चालक, उप चालक, कंडक्टर समेत कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।

Bihar Crime India Local News Siwan

घनी बस्ती में पुरानी बिजली लाइन को चालू करने को लेकर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति।

एक दशक से बंद पड़ी 33 केवी लाइन को फिर शुरू करने के लिए जुटे कंपनी के कर्मियों के खिलाफ गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड के ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है और गुरुवार को गांव के आक्रोशित ग्रामीणों सहित जन प्रतिनिधियों ने स्थानीय पावर हाउस पर तैनात कंपनी के अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों के अनुसार, कुचायकोट यादव टोला स्थानीय बाजार में स्थित साईं मंदिर से कुचायकोट नया टोला एनएच 27 पावर हाउस तक दस वर्ष पहले बिजली की आपूर्ति थी, लेकिन घनी बस्ती के बीच करंट प्रवाहित बिजली के तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हुई थी। अब फिर से उसी लाइन में बिजली की आपूर्ति शुरू करने पर …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

बेखौफ अपराधियों ने व्यवसायी से दूसरी बार मांगी रंगदारी।

मंगलवार की देर शाम सिवान के तरवारा बाजार में पचरुखी रोड पर स्थित साहू ग्रेनस्टोर फ्लावर मील के मालिक राजेन्द्र कुमार से बेखौफ अपराधियों ने दूसरी बार रंगदारी की मांग की। अपनी छवि सुधारने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पूरी रात छापेमारी कर रही थी, लेकिन दूसरी बार रंगदारी मांगने की घटना ने पुलिस के सामने एक नई चुनौती पेश की है। तो वही, इस घटना की सूचना मिलते ही साहू ग्रेनस्टोर फ्लावर मील के मालिक की सुरक्षा व्यवस्था को एसपी शैलेश कुमार सिंन्हा के निर्देश पर पुख्ता कर दिया गया है और पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Bihar Crime India Local News Siwan

नशेड़ियों की जांच कर रहे पुलिसकर्मी से भिड़े ग्रामीण, तीन पुलिसकर्मी घायल।

मंगलवार की रात गोपलगंज के बैकुंठपुर प्रखड़ मे स्थित फैजुल्लाहपुर गांव में ग्रामीणों और महम्मदपुर मद्य निषेध थाने की पुलिस टीम के बीच बड़ी झड़प हुई, जिस दौरान तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हुए। जख्मी पुलिसकर्मीयों की पहचान सोनू कुमार, रमेश कुमार और गुड्डू कुमार के रूप में हुई है, जिन्हे तुरंत इलाज के लिए बैकुंठपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। खबर के अनुसार, एनालाइजर मशीन से पुलिस नशेड़ियों की जांच कर रही थी और इसी दौरान ग्रामीणों और पुलिसकर्मी के बीच बड़ी झड़प हुई।

Bihar Crime Gopalganj India Local News

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen