उत्पाद विभाग की टीम की बड़ी कमियाबी, ट्रैक्टर की ट्रॉली से भारी मात्रा में शराब बरामद।

बुधवार को मैरवा थाना क्षेत्र में स्थित धरनी छापर चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक ट्रैक्टर की ट्रॉली से भारी मात्रा में शराब बरामद करने के साथ साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा से शराब लेकर आने की सूचना मिलने के बाद टीम ने धरनी छपार चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया था और इसी दौरान उन्होंने शराब से भरी इस ट्रैक्टर को जब्त किया। तो वही, गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान गौरव सिंह के रूप में हुई है और ट्रैक्टर से 111 कार्टन में 984 लीटर शराब बरामद की गई है। जिसकी कीमत 10 लाख रुपए आंकी गई …

Bihar Crime India Local News Siwan

जमीन विवाद के चलते चाकू गोदकर किसान की हत्या।

सोमवार की रात गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में स्थित जिगना जगरनाथ गांव में जमीन विवाद के चलते चाकू से गोदकर एक अधेड़ किसान की हत्या कर दी गई और मृतक की पहचान 55 वर्षीय राधेश्याम सिंह के रूप में हुई है। खबर के अनुसार, सोमवार की रात साढ़े आठ बजे बजरंग बाजार से घर आने के बाद मृतक अपने कमरे में चले गए थे, जहा पूर्व से घात लगाए दो आरोपी युवकों ने उनके कमरे में घुस कर चाकू गोदकर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। तो वही, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आरोपियों की तलाश में जुट हुई है।

Bihar Crime Gopalganj India Local News

अयोध्या : आभूषण व्यावसायी की कनपटी पर असलहा लगाकर बदमाशों ने लूटे जेवरात।

शुक्रवार की शाम अयोध्‍या में एक आभूषण व्यावसायी की कनपटी पर मोटरसाइकिल पर सवार कुछ बदमाशों ने असलहा लगाकर लाखों के जेवरात लूट लिए। खबर के अनुसार, शाम को दुकान बंद करने के बाद अनिल कुमार सोनी गाड़ी से अपने घर बसवार कला के लिए जा रहे थे और यमदग्नि आश्रम के पीछे से गुजरने वाले सड़क पहुचने के बाद बिना नंबर प्लेट वाली स्पोर्ट बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने आकार उनकी गाड़ी को रोक लिया। उसके बाद गाड़ी की चाबी निकाल डिग्गी में रखे आभूषणों को निकलने लगे और मौके से फरार हो गए। तो वही, पीड़ित से इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल …

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

गोपालगंज : दहेज को लेकर महिला की हत्या, तीनों आरोपी दोषी करार।

वर्ष 2020 में गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र में स्थित मोतीपुर चिकटोली गांव की निवासी साजिदा खातून की शादी डुमरिया महुआ टोला गांव के नूर आलम अंसारी के साथ हुई थी, लेकिन शादी के बाद भी बीस लाख रुपए की मांग उठा कर पति, सास व परिवार के अन्य सदस्य साजिदा खातून को प्रताड़ित करने लगे और 22 मार्च 2021 को ससुरलवालों ने गले में फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी। उसी मामले में गुरुवार को अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत किए गए साक्ष्य के आधार पर नूर आलम अंसारी, अफसाना खातून सहित नुरैशा खातून को दोषी करार दिया है। 16 जनवरी को इस मामले में सजा की बिंदु पर सुनवाई …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

गोपालगंज : चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी के संग किया दुष्कर्म।

गोपालगंज के भोरे स्थानीय थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में चाचा ने अपनी सगी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। खबर के अनुसार, आरोपी चाचा अपने भाई की बेटी को लेकर एक दुकान पर गया था और भतीजी कुछ खाने का सामान दिला कर उसे गांव के चंवर की तरफ ले गया। जिसके बाद चंवर में स्थित एक पुल के नीचे रिश्ते को कलंकित करते हुए आरोपी ने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। पुलिस को इस बात की जानकारी मिलते ही नाबालिक की माँ द्वारा स्थानीय थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाने के बाद आरोपित चाचा को गिरफ्तार कर लिया …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

अयोध्या: कैदियों को जेल से रिहाई के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

गुरुवार को अयोध्या के विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज शैलेन्द्र सिंह यादव ने जिला कारागार का निरीक्षण किया और इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र को जमानत के बाद भी जेल से रिहा न होने वाले कैदियों से प्रार्थना पत्र प्रेषित कराने के लिए निर्देशित किया। बता दे की, प्रार्थना पत्र प्रेषित करने के बाद थाने से आर्थिक सामाजिक एवं सम्पत्तियों की लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के माध्यम से जांच कर कैदियों की रिहाई के लिए आवश्यक कार्यवाही किया जा सकेगा।

Ayodhya Crime General India Local News Uttar Pradesh

गोपालगंज : दिल्ली के एक शराब तस्कर को कोर्ट ने दोषी करार दिया।

शराब बरामदगी के सात माह पुराने मामले में गोपालगंज के एडीजे चार सह उत्पाद विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमार शर्मा की कोर्ट ने दिल्ली के रोहिणी इलाके के निवासी एक तस्कर को दोषी करार दिया है और 18 जनवरी को सजा की बिंदु पर सुनवाई की जाएगी। खबर के अनुसार, बलथरी चेक पोस्ट से कुचायकोट थाने के दारोगा शैलेंद्र कुमार पप्पू ने एक पिकअप से 442 लीटर शराब बरामद करने के साथ साथ सोनू कुमार, अमन कुमार, विशेष कुमार और दीपक कुमार नाम के चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया था। जिनमे से तीन तस्करों को कोर्ट से जमानत मिल चुकी थी, लेकिन अमन कुमार के खिलाफ सुनवाई अब भी जारी है।

Bihar Crime Gopalganj India Local News

सुल्तानपुर: झोलाझाप डाक्टर की गलत इलाज के चलते शिशु की मौत।

मंगलावर की रात आठ बजे सुल्तानपुर के चांदा कस्बे के पट्टी रोड में स्थित अमरावती बाल चिकित्सालय में कोतवाली क्षेत्र के बरनी गांव के निवासी सोनी निषाद और अजय कुमार निषाद अपने चार माह के बालक को सर्दी जुकाम के कारण इलाज के लिए ले गए थे, जहा एक झोलाछाप डाक्टर के दवाई की ओवरडोज की वजह से शिशु की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली में डाक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। तो वही, इस घटना की सूचना मिलते ही सीएचसी अधीक्षक डॉ आरसी यादव ने चिकित्सक को डिग्री की प्रमाणित प्रतियां लेकर उपस्थित होने को कहा।

Crime Health India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : ग्राम प्रधान को धमकी देना पड़ा महंगा।

सुल्तानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में स्थित श्रीरामपुर लमौली गांव में बने रहे खडंजा मार्ग को उखाड़कर ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी देना कुछ लोगों को बड़ा महंगा पड़ा। खबर के अनुसार, गांव में 600 मीटर खडंजा निर्माण कार्य किया जा रहा था, जहा गांव के ही शिव शंकर, विकास, डीके और हर्ष कुछ अज्ञात लोगों के साथ वहा पहुंचे और कार्य बाधित कर जगह जगह खडंजा खोद दिया। साथ ही ग्राम प्रधान व वहा पर मौजूद लोगों को गाली देते हुए असलहा लहराकर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद ग्राम प्रधान शिव नायक मौर्य ने सभी आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर: दो बच्चों के विरुद्ध शान्तिभंग पर की गई कार्रवाई।

सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र में स्थित धनजई गांव के दो बच्चों के शांतिभंग में पुलिस ने पति -पत्नी का चालान कर दिया। खबर के अनुसार, दो महीने पहले गांव में मामूली विवाद को लेकर चकबहादुर और संतोष के बीच मारपीट हुई थी और तब चकबहादुर पक्ष से पुलिस ने पति -पत्नी का चालान कर दिया था। साथ ही, संतोष के घर के दो बच्चों के विरुद्ध हल्का दरोगा सूर्यपाल सिंह ने शान्तिभंग की कार्रवाई की थी। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी बल्दीराय सौरभ सावंत ने जांच के बाद संबंधित कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen