बिहार के सिवान जिले में 11 दवा दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड, नियमों के उल्लंघन का आरोप

बिहार के सिवान जिले में दवा दुकानों के संचालन के नियमों का पालन न करने के आरोप में 11 दवा दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। इन दुकानों में बड़ी मात्रा में अनियमितता बरती गई है। दवा बिक्री के दौरान बिल कैश मेमो भी नहीं मिला है। दवा दुकानों की जांच ड्रग इंस्पेक्टरों के नेतृत्व में की जा रही है। दो दुकानों में फार्मासिस्ट भी नहीं पाए गए थे। जिसमें चौधरी मेडिकल हॉल गौशाला रोड सीवान तथा हिंदुस्तान मेडिकल हॉल गोरियाकोठी शामिल है। नियमों के लापरवाही के कारण लाइसेंस सस्पेंड किए जाने के साथ-साथ दुकानों का संचालन रोक दिया …

Bihar India Issues Local News Siwan

गोपालगंज में सगाई समारोह के लिए निकले 6 लोगों की एक्सीडेंट में हालत गंभीर

गोपालगंज, बरौली थाना क्षेत्र की ये घटना है जहा एक सगाई समारोह के लिए जा रहे 6 लोग एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए, एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो में टक्कर मारी, जिससे ऑटो पलट गया और सभी लोग जख्मी हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर है। जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। हादसे में शामिल लोगो की पहचान नथु साह के बेटे मुन्ना कुमार, संजय प्रसाद के बेटे करण कुमार, भुवनेश्वर प्रसाद के बेटे लोकेश कुमार, गणेश सिंह के बेटा तारकेश्वर सिंह के रुप में हुई है। हादसे के बाद …

Accident Bihar Gopalganj India Local News

बिहार परिवाहन द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में चालान के द्वारा वसूला गया लगभग 6.6 लाख रुपया ।

गोपालगंज,बिहार परिवाहन विभाग ने गाड़ियों के चैकिंग का अभियान चलाया हुआ है,इसी क्रम में एमवीआई सुनील कुमार की टीम ने चेकिंग के दौरान लगभग 32 गाड़ियों का चालान काटा जिससे लगभग 6.6 लाख रुपया वसूला गया।

परिवाहन विभाग का कहना है लोग यातायात नियम का पालन नहीं करते है जिससे आए दिन एक्सीडेंट होते रहता है।परिवाहन विभाग की टीम लोगो को जागरूक भी कर रही है। गोपालगंज में चेकिंग के दौरान एमवीआई सुनील कुमार ने बताया कि परिवाहन विभाग की टीम गाड़ियों का कागजात,सीटबेल्ट, हेल्मेट, लाईसेंस , रूट परमिट इत्यादि चेक कर रही है।परिवाहन विभाग की टीम का मेन मकसद …

Bihar Gopalganj Governance India Local News

उचकागांव- स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर दिव्यांगता कैंप का आयोजन

गोपालगंज,उचकागांव में स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर दिव्यांगता कैंप का आयोजन 6 व 8 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में किया जाएगा। यह कैंप 0 से 18 आयु वर्ग के दिव्यांगों के लिए होगा जिसमें दिव्यांगता की जांच व मूल्यांकन किया जाएगा। कैंप में दिव्यांगों के जांच व मूल्यांकन के लिए मेडिकल बोर्ड का भी गठन किया गया है। कैंप में हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल, सदर अस्पताल और उचकागांव अस्पताल के चिकित्सकों को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओपी लाल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पत्र जारी कर …

Bihar General Gopalganj Health India Local News

दिव्यांग यूनिक आईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया ऑनलाइन।

रेलवे ने दिव्यांग यूनिक आईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। अब दिव्यांग वेबसाइट पर क्लिक करके घर बैठे अपना नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करके अपनी आईडी बनवा सकते हैं। इसके बाद उन्हें लॉग इन करके उपलब्ध यूजर मैनुअल में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अप्लाई करना होगा। सही पाए जाने पर दिव्यांग यूनिक आईडी कार्ड जेनरेट हो जायेगी। अधिकारियों के अनुसार कमर्शियल निरीक्षक द्वारा संबंधित अस्पताल से दिव्यांग प्रमाणपत्र का वेरिफिकेशन करवाने के दौरान सही पाए जाने पर दिव्यांग यूनिक आईडी कार्ड जेनरेट हो जायेगी। दिव्यांगजनो का यूआईडी कार्ड रेलवे की वेबसाइट …

Bihar General Gopalganj Governance India Local News

पंचायत स्तर के उच्च विद्यालयों में छात्रों के लिए योजनाओं की जानकारी देने की टीम भेजने का निर्देश

बिहार सरकार अपने विकसित बिहार के 7 निश्चयों में से एक "आर्थिक हल, युवाओं को बल" के तहत पंचायत स्तर के सभी उच्च विद्यालयों में 10वीं और उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत छात्रों के लिए योजनाओं को जानकारी देने के लिए पदाधिकारियों की टीम भेजेगी। जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के प्रतिनियुक्त सहायक प्रबंधक और सिंगल विंडो ऑपरेटर व मल्टी परपस असिस्टेंट को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही पंचायतवार हाई स्कूलों में काउंसेलिंग भी अलग-अलग तिथि में निर्धारित की गई है। यह टीम छात्रों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने के लिए काम …

Bihar General Governance India Local News Siwan

महेंद्र नाथ मंदिर परिसर में पार्क बनाने की योजना, जिला पर्यावरण समिति ने दी मंजूरी

 सिवान में स्थित महेंद्र नाथ मंदिर परिसर में पार्क बनाने और पोखरा के सौंदर्यीकरण को लेकर जिला पर्यावरण समिति ने बैठक हुई। इसमें एमएस ग्रीन डेवलपमेंट की हावड़ा की कंपनी द्वारा जीआईटी ड्राफ्ट प्रस्तुत किया गया। समिति ने जिले में प्रत्येक प्रखंड में एक-एक पौधे का नर्सरी तैयार करने हेतु अग्रेतर कार्रवाई का निदेश दिया। वन विभाग को प्रमुख सड़कों के किनारे पौधारोपण हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास शाखा, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पार्षद एवं अन्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने जिला पर्यावरण प्लान के अनुमोदन के लिए …

Bihar General India Local News Religion Siwan

स्थानीय ग्रामीणों ने छोटे पुलिया के निर्माण के विरोध में किया प्रदर्शन।

 एक छोटे पुलिया के निर्माण के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सांसद मद से 7 लाख रुपये की लागत से बन रहे छोटे पुलिया के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने वहां बड़ा पुलिया बनने की मांग की। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार एक बड़े पुल के निर्माण से इलाके की बाढ़ प्रभावित होगी नहीं और बच्चों के स्कूल जाने में समस्या भी नहीं होगी। ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य रोका। उनकी मांग के बाद छोटे पुलिया के बजाय एक बड़े पुल का निर्माण किया गया।

Bihar General Gopalganj India Local News

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen