भारी बारिश से गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी, गांवों में बाढ़ का खतरा

बिहार के गोपालगंज जिले के नेपाल के पहाड़ों और तराई क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जिससे नदी के अगल बगल रह रहे लोग बाढ़ को लेकर चिंता में है। बिते 24 घंटों में नदी का जलस्तर 22 सेमी बढ़ा है। नदी के निचले हिस्से में स्थित गांवों की आबादी बाढ़ की आशंका में है। इसके कारण बाढ़ नियंत्रण विभाग ने तटबंधों पर पेट्रोलिंग शुरू की है। वाल्मीकि नगर डैम से पानी का डिस्चार्ज कम हो रहा है और इससे जलस्तर में कुछ कमी आने की उम्मीद है। बाढ़ नियंत्रण …

Bihar Gopalganj India Issues Local News

सिवान में दो पक्षों के बीच मारपीट। हवाई फायरिंग और ईट-पत्थर चलें: 7 गिरफ्तार।

सिवान: सिवान में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार की रात करीब 11:30 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के बीच ईट पत्थर चले और हवाई फायरिंग भी हुई। वारदात में दोनों पक्ष के लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

जमीनी विवाद को ले लंबे समय से चल रहा है विवाद

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बीती रात एक पक्षी जमीन पर दीवार खड़ा कर रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते इला कारण क्षेत्र में तब्दील हो गया। …

Bihar Crime India Local News Siwan

नवविवाहिता ने लगाई फांसी, ससुराल वालों पर पिता ने लगाया हत्या का आरोप।

शुक्रवार को सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गांव में नवविवाहिता की लाश फांसी पर लटकता हुआ मिला। मृतका गांव के निवासी नीतीश कुमार की 26 वर्षीय पत्नी सविता देवी है। सविता के पिता और माता के अनुसार 2 महीने पहले दोनों की शादी हुई थी,शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए लड़की पर लगातार दबाव बना रहे थे और उसके साथ मारपीट भी कर रहे थे। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। फिलहाल महाराजगंज थाना की पुलिस ने सीवान के सदर अस्पताल में शव …

Bihar Crime India Local News Siwan

गोपालगंज के इथेनॉल फैक्ट्री में भीषण आग लगी।

बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड के राजापट्टी गांव में स्थित सोनासती इथेनॉल फैक्ट्री में एक भीषण आग लग गई है। आग को नियंत्रित करने के लिए 6 दमकल की गाड़ियां जुट गईं। इस आग ने मौके पर हड़कंप मचा दिया है। तुरंत इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग को नियंत्रित करने के लिए कठिनाईयों का सामना किया, लेकिन अंत में आग को काबू कर लिया गया। यह घटना राजापट्टी कोठी के पास स्थित सोनासती इथेनॉल फैक्ट्री में हुई है। इसमें कूलिंग यूनिट के निर्माण के दौरान आग लगी थी। …

Bihar Gopalganj India Issues Local News

सिवान में हवाला को लेकर पुलिस की बड़ी कारवाई, तीन लोग गिरफ्तार।

बिहार के सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ब्रहमस्थान स्थित हरेंद्र सिंह के घर से तीन सदस्यों को 11 जून को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया। ये लोग खाड़ी देश से करोड़ों रुपये मंगवाकर पाकिस्तान सहित दूसरे देशों में हवाला के माध्यम से भेजते थे। पुलिस को इस गिरोह की तलास बहुत दिनों से थी। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में, हरेंद्र सिंह को गिरफ्तार करके साइबर थाने में पूछताछ के बाद, जेल में भेजा। हरेंद्र सिंह ने पूछताछ मे बताया कि इन बदमाशों से मेरा कोई संबंध नहीं है।

Bihar India Issues Local News Siwan

सिवान में नवविवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव। परिवार वालों ने दहेज उत्पीड़न का बताया मामला

महाराजगंज सिवान: सिवान जिले के महाराजगंज थाना अंतर्गत पटेढा गांव में शुक्रवार को एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। मृतिका का नाम सविता देवी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। वही नवविवाहिता का शव मिलने की घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

2 महीने पहले हुई थी शादी

​​​​​मृतिका पटेढा गांव निवासी नीतीश कुमार की 26 वर्षीय पत्नी सविता देवी है। सविता और नीतीश की शादी 2 महीने पहले ही हुई थी।  घटना …

Bihar Crime India Local News Siwan

भाजपा ने मनाया लाठी चार्ज के विरोध में काला दिवस, गोपालगंज में डिप्टी सीएम और सीएम का पुतला फूका।

शुक्रवार को पटना में भाजपा नेताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर गोपालगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया। जहा भाजपा नेताओं ने हाथों में काला पट्टा लगाकर शहर के विभिन्न मार्गो पर विरोध प्रदर्शन किया और मौनिया चौक पर सीएम और डिप्टी सीएम का पुतला भी दहन किया। बता दें कि नई शिक्षक नियमावली, तेजस्वी यादव के ऊपर चार्जशीट और 10 लाख रोजगार देने के वादे से मुकरने के कारण गुरुवार को बीजेपी ने विधानसभा मार्च निकाला था। तब पुलिस ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया था। उस दौरान एक भाजपा नेता की मौत हुई थी।

Bihar Gopalganj India Local News Politics

अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह गिरफ्तार, 18 ATM कार्ड और 17 सिमकार्ड बरामद।

शुक्रवार को गोपालगंज के संदली गांव में साइबर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर साइबर गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरोह साइबर अपराधियों को ट्रेनिंग देने और लोगों के खाते से ऑनलाइन ठगी करने के बाद उसे दुबई भेजने का कार्य करते थे। सदर एसडीपीओ के अनुसार दिल्ली साइबर थान और गोपालगंज साइबर थाना की पुलिस ने 50 लाख रुपए की ठगी के मामले में संदली गांव निवासी सलमान अली के घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार किया। आरोपित के पास से पुलिस ने अलग अलग राज्य के 18 एटीएम कार्ड, …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

मोहर्रम के लिए भीखपुर गांव में बना 82 फीट ऊँचा ताजिया हिन्दू और मुसलमान दोनों के आपसी सहयोग का उदाहरण है।

मोहर्रम के अवसर पर बिहार के सिवान जिले के सिसवन के भीखपुर गांव में 17 ताजिए बना रहे हैं, जिनमें से एक 82 फीट ऊँचा होगा। यह ताजियाँ हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम के अवसर पर बनाई जा रही हैं। गांव के अन्य क्षेत्रों में भी ताजियाँ बनाई जा रही हैं और युवाओं द्वारा जुलूस की तैयारी भी हो रही है। इस मौके पर भीखपुर गांव के निवासी हिन्दू और मुस्लिम समुदायों के बीच आपसी सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं, जहां दोनों समुदायों के लोगों द्वारा एकता को मजबूत किया जा रहा है। इस अवसर …

Bihar India Issues Local News Siwan

आशा कार्यकर्ताओं ने गोपालगंज में अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल का फैसला किया

बिहार के गोपालगंज जिले में आशा ने अपनी मांगों के लिए दूसरे दिन भी हड़ताल पर बैठने का फैसला किया। उन्होंने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना दिया और नारेबाजी की। धरना में आशा कार्यकर्ताओं के साथ आशा फेसिलिटेटर भी मौजूद थे। उन्होंने विभिन्न मांगों को उठाया जैसे "एक हजार में दम नहीं, दस हजार से कम नहीं", प्रोत्साहन राशि, मासिक पारितोषिक राशि की एकरूपता और पारदर्शिता, अश्विन पोर्टल से भुगतान शुरू होने के पहले के सभी बकाया भुगतान आदि। धरना में आशा देवी, पुष्पा देवी, नीतू देवी, सविता देवी, गीता कुमार प्रसाद, द्रोपदी देवी, अनीता …

Bihar Gopalganj India Issues Local News

सिवान में बड़हरिया थाना क्षेत्र में हादसा: गड्ढ़े में पलटी कार, दो युवकों की मौत

सिवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र में नूरहाता बांग्ला फील्ड में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक कार पानी से भरे गड्ढ़े में पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और मृतकों की पहचान की। यह घटना धतीना क्षेत्र के एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहे युवकों की थी। उनकी कार अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ …

Bihar India Issues Local News Siwan

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen