गोपालगंज : मजदूरी का पैसा मांगने पर दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटा।

गोपालगंज के मौजे खजुरिया गांव में मजदूरी के पैसा मांगने पर बाप और बेटे को दबंगों ने बेरहमी से पीटा। खबर के अनुसार पिता शिवदयाल पंडित और बेटा मुकेश कुमार आरोपी मनोज साह के बुलाने पर उसके घर बिजली का काम करने के लिए गए थे। काम पूरा होने के बाद जब उन लोगों ने मजदूरी की मांग की, तो आरोपी ने उनको मजदूरी देने से इनकार कर चार लोगो के साथ मिल के लाठी, डंडे और धारदार हथियार से हमला किया। दोनों को तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने स्थानीय थाना …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

सीवान : थाने का घेराव कर थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग उठाई माले कार्यकर्ताओं ने।

गुरुवार को विधायक अमरजीत कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में माले नेताओं ने फर्जी मुकदमा दर्ज करने के खिलाफ प्रदर्शन कर थाना का घेराव किया और मैरवा थाना प्रभारी मनोज कुमार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारी नेताओं ने थाना प्रभारी और छेड़खानी, पासपोर्ट में अवैध वसूली और टाइगर मोबाइल टीम के बिना जांच किए केस दर्ज करने वाले पुलिस पदाधिकारी को बर्खास्त करने की मांग उठाई। जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा के अनुसार विधानसभा सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा एक इंजीनियर पर छेड़खानी का फर्जी मुकदमा दर्ज करने के बाद उन लोगों ने थाना प्रभारी को फोन …

Bihar India Issues Local News Siwan

सिवान में अनियंत्रित पीकअप घर में घुसा। दो महिलाओं की मौत।

रघुनाथपुर सिवान: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में बुधवार की रात एक अनियंत्रित पिकअप घर में जाकर घुस गई। पिकअप की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।

मौके पर हुई एक महिला की मौत

​​​​​​ग्रामीणों ने बताया कि एक ही जगह पर बैठे रामायण माझी उनकी पत्नी चंद्रावती देवी मां रजनी देवी और एक पड़ोस की महिला पंच रत्नीदेवी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। जबकि …

Accident Bihar India Local News Siwan

गोपालगंज : संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत के बाद मायके वालो ने ससुराल की दहलीज पर जलाया शव।

गोपालगंज के मांझागढ थाना क्षेत्र के आलापुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद मृतका के परिवारवालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर उनके घर के सामने ही विवाहिता का अंतिम संस्कार कराया। खबर के अनुसार सावना गांव के शम्भू प्रसाद की 20 वर्षीय बेटी निशा कुमारी की शादी आलापुर गांव के डॉ. मुकेश कुमार के साथ हुई थी। विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद उसके परिजनों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। खबर मिलते ही पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने के …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में सिसवन के 2 बच्चों ने जीता स्वर्ण।

सिसवन सिवान: सिवान जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर मुबारकपुर स्थित आकाश सेंट्रल स्कूल के बच्चों ने राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता 2023 में स्वर्ण पदक लाकर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर प्राप्त किया है।  15 व 16 जुलाई को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो कराटे प्रतियोगिता में आकाश सेंट्रल स्कूल के 17 बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जिसमें 2 प्रतिभागी पूजा कुमारी व अभय कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता में अपना स्थान बना लिया है। इस प्रतियोगिता में राज्य के हर जिले के प्रतिभागियों ने भाग लिया था

​​​​​​छात्रों ने …

Bihar India Local News Siwan Sports

सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर की मौत। मजदूरी कर लौट रहा था घर बाइक ने मारी टक्कर।

सिवान: सिवान बसंतपुर मार्ग पर जिन बाबा के पास मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी हादसे में मजदूर और बाइक चालक दोनों जख्मी हो गए। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सुबह करीब 8:30 बजे मजदूर की मौत हो गई वहीं बाइक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृत मजदूर की पहचान गोरिया कोठी थाना क्षेत्र के शीशे काली टोला निवासी बच्चा तिवारी के 35 वर्षीय पुत्र विजय तिवारी के रूप में हुई है।

इलाज के दौरान …

Accident Bihar India Local News Siwan

जय प्रकाश विश्वविद्यालय: पीजी फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई, छात्रों को मिला अवसर

जय प्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की हित को ध्यान में रखते हुए पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र-2021-23 की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को दूसरी बार बढ़ाया है। अब छात्र 19 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने इसके अलावा परीक्षा प्रपत्र की सूची सीडी के साथ 20 जुलाई तक जमा करने की तिथि भी निर्धारित की है। प्रत्येक छात्र को 200 रुपए विलंब शुल्क जमा करना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन जुलाई में परीक्षा आयोजित करने की तैयारी में है और प्रायोगिक विषयों के छात्रों के लिए 900 रुपए और सैद्धांतिक विषयों के छात्रों के लिए …

Bihar Gopalganj India Issues Local News

कार की चपेट में आकर होम गार्ड की मौत।

पचरुखी सिवान: छपरा सिवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर एक अनियंत्रित स्विफ्ट कार की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मंगलवार को एनएच 531 पर पचरुखी थाना क्षेत्र के बरियारपुर में सड़क किनारे जा रहे एक व्यक्ति को अनियंत्रित कार चालक ने टक्कर मार दी। इसके बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान बरियारपुर गांव निवासी 62 वर्षीय बांका सिंह के रूप में हुई है।

हॉस्पिटल में नाइट गार्ड का काम करता था बांका

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क किनारे घायल अवस्था में देख तुरंत BDS हॉस्पिटल में व्यक्ति को भर्ती …

Accident Bihar India Local News Siwan

सिवान:थाने में जख्मी युवक की मौत, लोगों ने पुलिस कर्मी हमला कर किया विरोध प्रदर्शन।

सिवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र में लोग सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। खबर के अनुसार कौड़िया गांव में रोहित कुमार और उसके पड़ोसि हंसनाथ महतो बड़ी झड़प हुई थी। जिस दौरान रोहित गभीर रूप से घायल था। पड़ोसि के सूचना पर पुलिस की टीम ने युवक को प्राथमिक उपचार करने के वजह थाने की हाजत में बंद कर दिया। युवक की हालत बिगड़ती हुई देख पुलिस ने उसे सदर अस्पताल भेज दिया। लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रख कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस की …

Bihar India Issues Local News Siwan

घर में घुसने का आरोप लगा युवक की पीट-पीटकर हत्या। जख्मी हालात में पुलिस ने 3 घंटे थाने में रखा।

सिवान: सिवान में एक युवक की घर में घुसने का इल्जाम लगा कर पिट पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना भगवानपुर हट थाना क्षेत्र के कौड़िया लीलही गांव की है। जहां पीटने वालों ने आरोप लगाया है कि रविवार की देर रात युवक उनके घर में घुस रहा था। मारपीट करने वालों ने ही पुलिस को 112 पर फोन कर जानकारी दी कि हमारे घर में एक युवक घुस रहा था। जिसे हम लोगों ने पकड़ कर रखा है। पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले जाने …

Bihar Crime India Local News Siwan

दिव्यांगों को 10:00 बजे बुला 45 मिनट लेट पहुंचे अधिकारी। गेट पर इंतजार करते रहे 25 दिव्यांग।

सिवान: सिवान के रेड क्रॉस में सोमवार को आयोजित दिव्यांग शिविर में विभाग के अधिकारियों के द्वारा बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था और अधिकारियों की लापरवाही की वजह से 25 दिव्यांग जनों को सड़क पर गंदगी में बैठना पड़ा। इस दौरान दिव्यांगजन घंटो तक सड़क पर ही बैठे रहे और रेड क्रॉस के मुख्य गेट का ताला खुलने का इंतजार करते रहे। 10:45 पर गेट का ताला खुला।

दिव्यांगता शिविर को लेकर सिवान के अलग-अलग गांवों से दिव्यांगजन पहुंचे थे। सुबह 8:00 बजे से ही दिव्यांगों का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया था। …

Bihar General India Local News Siwan

सदर अस्पताल में युवती की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा। डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप।

सिवान: सिवान के सराय ओपी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव की रहने वाली युवती नाज परवीन की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवती की मौत हो गई। युवती की मौत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

​​​ परिजनों ने आरोप लगाया कि सदर अस्पताल के डॉक्टर ड्यूटी से गायब थे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी डॉक्टर नहीं पहुंचे। इस दौरान मरीज की तबियत और बिगड़ती गई और …

Bihar General India Local News Siwan

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen