सिवान में करंट लगने से महिला की मौत। खाना बनाते वक्त हुआ हादसा।

महाराजगंज सिवान: महाराजगंज थाना क्षेत्र के जिगराहवा गांव में एक महिला की बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई। मृत महिला जिगराहवा निवासी महाराजा पंडित की 45 वर्षीय पत्नी सोनमातो देवी बताई जा रही है। महिला अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान गर्मी महसूस होने पर बिजली के बोर्ड में पंखा का तार जोड़ने गई। जैसे ही बिजली के बोर्ड में प्लग लगाई करंट की चपेट में आ गई और मूर्छित होकर नीचे गिर गई।

​​​​​​पति है बाहर, तीन बच्चियों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

​​​​​महिला को आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल महाराजगंज में भर्ती कराया गया। …

Bihar General India Local News Siwan

सिवान में रेलवे ट्रैक के किनारे अज्ञात युवक का मिला शव। प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

मैरवा सिवान: सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने मैरवा पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक के शरीर पर काफी गहरी चोट है।

हत्या की जताई जा रही आशंका।

किसी भारी  पत्थर से सिर कुचल दिया गया है और प्राइवेट पार्ट्स भी काट लिया गया है। देखने से पता चल रहा है कि किसी अन्य जगह हत्या कर शव को रेलवे …

Bihar Crime India Local News Siwan

गोपालगंज में ट्रेन से कटकर सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत।

गोपालगंज: मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे के थाना छपरा रेलखंड पर थावे गोपालगंज के बीच तुरकहा रेलवे फाटक के समीप ट्रेन कि चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के चौराहा गांव निवासी 55 वर्षीय नसीमुद्दीन अहमद के रूप में हुई है।

6 वर्ष पहले रिटायर हुए शिक्षक का मानसिक संतुलन सही नहीं था

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक मंगलवार की सुबह घर से निकले थे काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। इसी क्रम में उन्हें पता चला कि तुरकन्हा रेलवे …

Accident Bihar Gopalganj India Local News

बाइक सवार युवकों ने अस्पताल कर्मी को चाकू मारा।

गोपालगंज के ब्रह्माइन और ढोढा गांव के बीच नहर के पास एक मोटरसाइकिल सवार डाटा ऑपरेटर को तीन मोटरसाइकिल सवार लोगों ने चाकू मार दिया है। जिसके बाद गंभीर अवस्था में उसे गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। लेकिन स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। जख्मी युवक की पहचान सिसवानिया गांव के निवासी कामेश्वर पांडेय के पुत्र अंकुर कुमार पांडेय के रूप में हुई हैं। खबर के अनुसार युवक उचकागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाटा ऑपरेटर काम किया करता है। ड्यूटी में जाते दौरान तीन अज्ञात युवकों ने इस घटना …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

सिवान में मोहर्रम को लेकर 3846 लोगों पर 107 की कार्रवाई। भरवाए गए 5 लाख के बॉन्ड।

सिवान बिहार: सिवान में मोहर्रम के अवसर पर शांति व्यवस्था को बहाल करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 3846 लोगों पर 107 की कार्रवाई की गई है। जिले के सभी थानों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक की गई। साथ ही निरोधात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदर अनुमंडल के 3153 व महाराजगंज अनुमंडल के 693 लोगो पर 107की करवाई की गई है। साथ ही सथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5 लाख रुपए का बॉन्ड भी भरवाया गया है। 

सिवान सदर एसडीएम रामबाबू बैठा …

Bihar General India Local News Siwan

गोलपलगंज में गिरफ्तार किए गए बदमाशों से पुलिस को मिले कई हथियार।

गोलपलगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के बालाहता चौक पर स्थित बुलेट कुमार यादव के जनरल स्टोर दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने 31 मई को फायरिंग की थी। इस केस के चलते अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हथुआ के नेतृत्व में एक एस.आई.टी. टीम का गठन किया गया था। अपराधियों के गतिविधि पर कई दिनों तक नजर रखने के बाद सोमवार को पुलिस ने एसटीएफ के मदद से मनीष यादव और सद्दाम सहित नट गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस ने दो लोडेड देसी कट्टा और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

रघुनाथपुर में बाइक सवार अपराधियों ने बंधन बैंक कर्मी से लूटे लाखों रुपए।

सोमवार को सीवान के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बाजार के पास नेवारी मोड पर क्षेत्र में पैसा वसूलने और मीटिंग करने बंधन बैंक के एक कर्मी सौरभ कुमार पहुंचे थे। करीब ₹120000 का कलेक्शन कर वह रघुनाथपुर बाजार स्थित बंधन बैंक में जा रहे थे। उसी दौरान कुछ बाइक सवार नकाबपोश आरोपियों ने हथियार लेकर नेवारी मोड़ के पास उन्हें घेर लिया और पैसे छीन कर मौके से फरार हो गए। खबर मिलते ही बैंक के कर्मियों ने लूट की सूचना पुलिस काे दिया। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। उनके अनुसार आए दिन इलाके में …

Bihar Crime India Local News Siwan

हथियार का प्रदर्शन कर वीडियो बनाना पड़ा भारी, युवक के पिता हुए गिरफ्तार।

गोपालगंज के भोरे गांव में सोशल मीडिया पर रिल्स बनाकर बंदूक के साथ प्रदर्शन करना एक युवक पर भारी पड़ा। खबर के अनुसार भोरे गांव के निवासी अभय सिंह के बेटे आशीष सिंह ने अपने पिता के लाइसेंसी हथियार के साथ रिल्स बना कर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जिसके बाद पुलिस ने युवक के पिता को लाईसेंस के शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने एक रायफल 6 जिन्दा कारतूस और लाईसेंस को भी जब्त कर लिया है और हथियार के लाइसेंस को रद्द करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

दुकानदार के साथ मारपीट कर ले ली उसकी जान, शव को लेकर परिजनों का प्रदर्शन।

सीवान के सिपार गांव में 20 जुलाई को रात करीब 9:30 बजे रंगदारी नहीं देने के मामले में कुछ युवकों ने कपड़ा दुकानदार सत्येंद्र और उसके परिजनों के साथ मारपीट की थी। जिस दौरान दुकानदार की मौत हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शनिवार रात 9 बजे शव परिजनों को सौंप दिया गया। लेकीन घटना से आक्रोशित ग्रामीण और परिजनों ने रविवार को शव को लेकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। उनके अनुसार आरोपियों को सजा नहीं मिलने तक वह लोग शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। स्थिति को …

Bihar Crime India Local News Siwan

गोपालगंज में नाव से हो रही शराब की तस्करी। भारी मात्रा में शराब बरामद, तस्कर फरार।

गोपालगंज: गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव के समीप गंडक नदी में छापेमारी कर पुलिस ने दो नाव सहित भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। वही पुलिस के आने की खबर मिलते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए।

जादोपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिशनपुरा के पास गंडक नदी में छापेमारी की गई। सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि बीती रात गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी से गंडक के रास्ते दो नावों से भरी मात्रा में विदेशी शराब की तस्करी हो रही है।

जादोपुर पुलिस ने विशंभरपुर की टीम …

Bihar General Gopalganj India Local News

गोपालगंज : स्टेशन डायरी अपडेट न करने पर नगर थाना पहुंच कर सीजेएम ने थानाध्यक्ष को जमकर फटकार लगाईं।

शनिवार को गोपालगंज के विशेष न्यायाधीश सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-प्रथम मानवेंद्र मिश्रा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी का पदभार ग्रहण किया है। कोर्ट में कार्य करने के बाद वह अचानक नगर थाने पहुंचे और निरीक्षण के दौरान स्टेशन डायरी अपडेट न मिलने पर नगर थानाध्यक्ष सह निरीक्षक प्रशांत कुमार राय को फटकार लगाया। उसके बाद उन्होंने सदर एसडीपीओ प्रांजल को आवश्यक निर्देश दिया। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही है।

Bihar Gopalganj India Issues Local News

सिवान पहुंचे बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी। सरकार पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने का लगाया आरोप

सिवान बिहार: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी शनिवार को सिवान पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। सिवान के अलग-अलग जगह पर उन्हें लड्डू से वह फलों से तौला गया। सम्राट चौधरी का रथ जहां- जहां से गुजरा उनके समर्थकों द्वारा फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया।

क्या कहा बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने

सम्राट चौधरी ने शहर के टाउन हॉल में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत चांदी का मुकुट पहनाकर व तलवार देकर किया गया।

इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि इस सम्मान को …

Bihar India Local News Politics Siwan

सीवान : बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बदलने का आरोप लगाया।

शनिवार को सीवान में बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पहुंचे। जहा उन्होंने शहर के टाउन हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। उस कार्यक्रम में उन्होंने मणिपुर की घटना पर जवाब देते हुए बयान दिया कि प्रधानमंत्री ने आरोपियों को सजा देने की बात कही है। बंगाल में भाजपा के एक उम्मीदवार को नंगा करके घुमाया गया है। लेकिन उस मामले में किसी ने कुछ नहीं बोला। बिहार के बेगूसराय में भी एक लड़की को नंगा घुमाया गया है। यहां सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। बिहार सरकार की तानाशाही के कारण जहानाबाद के बीजेपी जिला महामंत्री की पटना …

Bihar India Local News Politics Siwan

गोपालगंज में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत। पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था युवक।

गोपालगंज: विजयपुर थाना क्षेत्र के रौतारी गांव के पास शुक्रवार की रात ट्रक के धक्के से एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान विजयपुर थाना क्षेत्र के हंकारपुर गांव निवासी पूर्णमासी राम के 28 वर्षीय पुत्र विनय राम के रूप में हुई है।

शुक्रवार की रात विनय राम बाइक से महुआ गांव स्थित अपने ससुराल जा रहा था। तभी रौतारी गांव के पास एक ट्रक ने उसे धक्का मार दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर ही विनय की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित किया और शव …

Accident Bihar Gopalganj India Local News

गोपालगंज में स्मैक और ब्राउन सुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

गोपालगंज: कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के समीप उत्पाद विभाग के टीम के द्वारा नोडल रेड के दौरान वाहन चेकिंग में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान जब दो मोटरसाइकिल चालकों को रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से स्मैक व ब्राउन शुगर बरामद किया गया। जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मधु सरैया गांव निवासी दिलीप कुमार और नीतीश कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग की टीम ने पूछताछ के बाद उन्हें कुचायकोट थाना को सौंप दिया है।

क्या कहना …

Bihar General Gopalganj India Local News

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen