9वीं से 12वीं तक के बच्चों को लेकर बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला।

सिवान में बिहार बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अभिभावकों को उनके नौवीं से 12वीं तक के बच्चे प्रतिदिन स्कूल जा रहे हैं या नहीं इसके लिए एक शपथ पत्र देना होगा। स्कूल के अधिकारियों को अभिभावकों से शपथ पत्र भरवाकर उसे बिहार बोर्ड को भेजना होगा। शपथ पत्र के साथ अभिभावक का नाम, बच्चे का नाम, मोबाइल नंबर, स्कूल का नाम, कक्षा और हस्ताक्षर के साथ कई अन्य जानकारी भी देनी होगी। नौवीं से 12वीं तक की कक्षा में छात्रों का 75 उपस्थिति अनिवार्य होगा। नहीं तो उन्हे बोर्ड परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। साथ ही मैट्रिक और इंटर परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण सिर्फ उन्ही छात्रों …

Bihar General India Local News Siwan

बारिश के कारण गोपालगंज के कई इलाकों में हुआ जलजमाव, सदर अस्पताल में भी घुसा पानी।

गोपालगंज में भारी बारिश के कारण बुधवार को कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हुई है। जिस वजह से लोगों के आवागमन में काफी समस्या होने लगी है। यह तक की सदर अस्पताल परिसर में बारिश का पानी भर चुका है। जिससे अस्पताल के मरीजों, स्वाथ्यकर्मियों और चिकित्सकों को बेहद समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मरीजों में इन्फेक्शन का खतरा भी मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार शहर में सीवरेज सिस्टम न होने की वजह से नाला जाम होता है और बारिश के समय पानी सड़कों पर बहने लगता है।

Bihar Gopalganj India Issues Local News

करंट की चपेट में आकार इंजीनियरिंग छात्र की मौत।

गोपालगंज के बनकट गांव में करंट की चपेट में आकार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बनकट गांव निवासी जयप्रकाश पटेल के 24 वर्षीय पुत्र हिमांशु पटेल के रूप में हुई है। मृतक बनारस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और कुछ दिनों पहले ही वह घर आया था। खबर के अनुसार बारिश के पानी से पड़ोसी का झोपड़ीनुमा करकट का बना घर झुक गया था। उसे सीधा करते दौरान बिजली की तार के संपर्क में आने से युवक इस दुर्घटना का शिकार हुआ। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

Accident Bihar Gopalganj India Local News

गोपालगंज के पुलिस ने मारी पिज्जा हट में रेड, चल रहा था सेक्स रैकेट।

गोपालगंज के थावे थाना इलाके में पुलिस ने पिज्जा हट रेस्टोरेंट में रेड मार कर वहा के सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। जिस दौरान पुलिस ने 40 वर्षीय रेस्टोरेंट संचालक लखनलाल प्रसाद, 42 वर्षीय मैनेजर बाबूनंद यादव सहित 4 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। साथ ही पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। एसपी स्वर्ण प्रभात के अनुसार गुप्त सूचना से पुलिस को पिज्जा हट में देह व्यापार का धंधा चलाए जाने की बात पता चली थी। जिसके बाद पुलिस के ही नारायणी दल के सदस्यों ने सिविल ड्रेस में पिज्जा हट पर नजर रखा था। फिर …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल।

 

गोपालगंज के पुरैना गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच बड़ी झड़प हुई। इस मारपीट के दौरान महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जिनको तुरंत इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। घायलों की पहचान मो. हसनैन, उनकी पत्नी शेले नेशा, बेटा नशिम आलम, नईम आलम और मुन्ना आलम के रूप में हुई हैं। खबर के अनुसार मोहम्मद हसनैन और उसके बड़े भाई किस्मत मियां के बीच कई सालों से जमीन विवाद चल रहा था। बड़े भाई ने जमीन पर 5 साल से कब्जा करके रखा था और वहा …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

सीवान में आयोजित हुई बिहार बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता।

सोमवार को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन सीवान के संयुक्त तत्वाधान में राजेंद्र स्टेडियम में राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल अंडर-17 बालिका प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया गया था। सीवान के खेल पदाधिकारी विकाश कुमार और उप विकास आयुक्त भूपेंद्र प्रसाद यादव भी वहा उपस्थित हुए। उनके द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। पहला मैच कटिहार और गोपालगंज के बीच खेला गया। जहा गोपालगंज को कटिहार की टीम ने 3-0 से हरा कर टूर्नामेंट में बढत बना ली थी। दूसरा मैच खगड़िया और सीतामढ़ी बीच खेला गया जहा खगड़िया की टीम विजयी रही। …

Bihar India Local News Siwan Sports

सीवान के इंजीनियरिंग कॉलेज में चलता है अनैतिक काम, छात्राओं का बनाया जाता था प्राइवेट वीडियो।

सीवान इंजीनियरिंग कॉलेज से फाइनल ईयर की कुछ गर्ल्स स्टूडेंट्स का प्राइवेट वीडियो वायरल होने की बात सामने आई है। पता चला है कि कॉलेज की ही जूनियर छात्राओं ने ही  प्राइवेट विडियो को अपलोड किया था। इस घटना के विरोध में सीनियर छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठ गईं और कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ और हंगामा खड़ा हो गया । जिसके बाद कॉलेज के प्राचार्य सूर्यकांत सिंह ने तोड़फोड़ करने वाले छात्र-छात्राओं के ऊपर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। सीनियर छात्राओं के अनुसार जूनियर छात्राए उनके वॉशरूम से निकलने का और कम कपड़ों में रहने का वीडियो बनाती …

Bihar Crime India Local News Siwan

डीआईजी को ओसामा की मां का आवेदन, कहा कि साजिश के तहत बेटे को फंसाया जा रहा है

सीवान के मोतिहारी के नगर थाने में मरहूम सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के खिलाफ रानीकोठी तेलियापट्टी में बहन के पड़ोसी के घर में फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज है। जिसके बाद शुक्रवार को आरोपी की मां हिना शहाब ने डीआईजी को आवेदन दिया है। उनके अनुसार उनके बेटे को फसाया जा रहा हैं। गुरुवार को हिना शहाब के बेहद करीबी और मुरियारी पंचायत के मुखिया अजय भास्कर चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला कर कहा कि मोतिहारी की घटना से ओसामा शहाब का कोई लेना देना नहीं है। उनपर …

Bihar India Issues Local News Siwan

गोपालगंज:शराब जांच के नाम पर वसूली करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार।

गोपालगंज के NH-27 पर नकली पुलिसकर्मी बनकर वाहन जांच के नाम पर अवैध वसूली करने वाले एक आरोपी को कुचायकोट थाना की पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशिक्षु डीएसपी सह कुचायकोट थानाध्यक्ष साक्षी राय के अनुसार पुलिस को मिली गुप्त सूचना से पता चला कि एनएच 27 पर यूपी से आने वाली सभी गाड़ियों से कुछ लोग पुलिस के वेश में शराब जांच के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं। जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने जलालपुर गांव के पास छापेमारी की। जिस दौरान पुलिस ने तरेया सुजान गांव निवासी राजन कुमार नाम के एक …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

गोपालजंग:मोबाइल के पैसे ना देने पर बेटे ने मां को दी खुदकुशी की धमकी, खा लिया सल्फास।

गोपालगंज के लखपतिया मोहल्ला का 28 वर्षीय गुड्डू कुमार नाम के एक युवक ने सल्फास की गोली खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। खबर के अनुसार मोबाइल खराब होने के कारण युवक नया मोबाइल खरीदने के लिए अपनी मां से पैसे की मांग कर रहा था। पैसे ना मिलने पर उसने अपनी मां को खुदकुशी करने की धमकी भी दी। इसी दौरान युवक ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या करने के कोशिश की। उसकी स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया। लेकिन युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर …

Bihar General Gopalganj India Local News

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen