स्कूल में चौथी बार हुई चोरी, गैस सिलेंडर और मिड-डे-मिल का चावल गायब।

सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बरवा खुर्द स्थित नया राजकीय प्राथमिक विद्यालय में लगातार चौथी बार चोरी की घटना हुई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक लालबाबू ठाकुर के अनुसार बुधवार शाम विद्यालय में ताला लगा कर सभी लोग घर चले गए थे। गुरुवार सुबह 10 बजे सभी ने विद्यालय का ताला टूटा हुआ देखा। साथ ही 2 क्विंटल चावल और गैस का सिलिंडर भी गायब था। लगातार विद्यालय में चौथी बार चोरी हो चुकी है। पिछली बार भी चोरों ने गैस सिलेंडर, चावल, बर्तन सेट, खेल सामग्री आदि की चोरी की थी। चोरी को लेकर कई बार पुलिस से शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं …

Bihar Crime India Local News Siwan

बाजार से लौट रही महिला को इज्जत लूटने की दी धमकी, भागने पर महिला को मारी गोली।

गोपालगंज के रामनगर बाजार में बाजार से लौट रही महिला के ऊपर बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। पीडिता की पहचान नीतू देवी के रूप में हुई है। पीडिता के अनुसार बाजार से घर आते दौरान दो बाइक पर चार अपराधी उसके पास आकार उसे गाली देने लगे और इज्जत लूटने की बात कहकर उसे पकड़ने लगे। जान बचाकर वह जब अपने घर की तरफ भागने लगी। तब अजय चौहान नाम के आरोपी ने उस पर गोली चला दी थी। अब तक महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने मुन्ना यादव, ललन …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

थावे पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा।

बुधवार को पूर्व सकारिता मंत्री और सदर विधायक दिवंगत सुबास सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा गोपालगंज के मां थावे भवानी के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध पर चिंता जाहिर करते हुए अपराधियों के खौफ से बिहार को मुक्ति दिलाने के लिए मां थावे वाली का नमन किया। साथ ही मंदिर में मौजूद ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा भी करवाई। बता दे की मंदिर दर्शन के बाद विजय कुमार सिन्हा मीरगंज स्थिति प्रिंस सोनी के घर गए, जिनकी कुछ दिनों पहले हत्या की गई थी।

Bihar Gopalganj India Local News Religion

दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया आरोप।

दहेज को लेकर सीवान के गुठनी थाना क्षेत्र के जतौर गांव में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई है। मृतका के पिता परशुराम सिंह ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनके अनुसार उनकी बेटी सविता देवी और रितेश सिंह की 6 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से दहेज के लिए उनकी बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित और मारपीट करते थे। शादी के बाद से मृतका का पति भी कही कमाने नहीं जाता था। परिजनों ने ससुरालवालों को 2 लाख रुपए और मोटरसाइकिल के साथ अन्य सामान दिए थे। लेकिन बार बार उनकी दहेज की मांग बढ़ती जा रही थी। मंगलवार को ससुरालवालों ने 20 हजार रुपए को …

Bihar Crime India Local News Siwan

जमीन के विवाद में बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, 5 लोग हिरासत में।

सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा पुरानी बाजार में जमीन के विवाद के चलते पटीदार ने एक 70 वर्षीय वृद्ध का गला दबाकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान लक्ष्मी नारायण गुप्ता के रूप में हुई है। मृतक बुजुर्ग के परिजनों के अनुसार उनकी अपनी खरीदी हुई जमीन पर उनके पाटीदार अपना हक जमाते हैं। कोई भी निर्माण कार्य करने पर पटीदार उसे गिरा देते हैं। इस मामले को लेकर मंगलवार की शाम पंचायत भी हुई थी। जिसके बाद पटीदार ने परिवार वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसी मारपीट के दौरान पटीदार ने बुजुर्ग का …

Bihar Crime India Local News Siwan

दवा दुकान से चोरी करने के आरोप में लोगों ने चोर की जमकर की पिटाई।

सीवान के सराय ओपी थाना क्षेत्र के बड़का गांव में दवा दुकान से चोरी कर भाग रहे एक चोर को लोगों ने पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई की है। चोर की पहचान फतेहपुर के निवासी मयंक गुप्ता के रूप में हुई है। दवा दुकानदार सुनील कुमार के अनुसाए बीते चार दिनों से दो युवक एविल दवा खरीदने आ रहे थे। दोनों के हाव भाव उनको संदिग्ध दिख रहे थे। मंगलवार को दोनों चोर दुकान से 5 हजार रुपए चोरी कर भाग रहे थे। जिस दौरान स्थानीय लोगों ने एक चोर को पकड़ लिया है और उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस को सौप दिया। पकड़ा गया युवक किसी गिरोह का हिस्सा है या नहीं …

Bihar Crime India Local News Siwan

गोपालगंज : बाइक को पिकअप ने मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत।

गोपालगंज के श्रीपुर ओपी थाना क्षेत्र के मगहां गांव के पास एक अनियंत्रित पिकअप से मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गई है और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान गीदहां गांव निवासी 20 वर्षीय रंजन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रंजन अपने दोस्त अजय राम के साथ बाइक पर मगहां गया था। इसी बीच पेट्रोल पंप से वापस आते समय एक अनियंत्रित पिकअप से यह दुर्घटना घटी। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। पर स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने दोनों को गोरखपुर रेफर कर दिया। हालाकी रास्ते में ही रंजन ने अपना दम तोड़ दिया। जिसके …

Accident Bihar Gopalganj India Local News

मत्स्यजीवी समिति का झोल आया सामने, सदस्यों का फूटा गुस्सा।

कुचायकोट मत्स्यजीवी समिति के अध्यक्ष सचिव के अविश्वास प्रस्ताव पर विभाग का झोल सामने आ गया है। यह मामला अब डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी के पास पहुंचा है। जिसके बाद उन्होंने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। डीसीओ के मंशा पर आक्रोशित सदस्यों ने सवाल उठाते हुए कहा कि कुचायकोट प्रखंड मतस्यजीवी समिति के निर्वाचित 13 सदस्यों में से सात सदस्यों ने शपथ-पत्र के साथ 13 जनवरी को इस्तीफा दिया था। इस मामले में कुचायकोट प्रखंड के दोनों वीसीओ से डीसीओ रामनरेश पांडेय ने जांच कराई। सातों सदस्य ने अपने इस्तीफे की पुष्टि भी की। अपना जांच प्रतिवेदन कुचायकोट वीसीओ ने डीसीओ को सौंप कर फाइल को दबा दिया है। …

Bihar Gopalganj India Local News Politics

शिक्षा के साथ प्राकृतिक से जुड़ाव भी तपस्या के समान।

कोर्टेवा एग्रो सांइस के  तरफ से आयोजित मदर इंडिया पब्लिक स्कूल में हरियाली योजना के तहत 77वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ प्राकृति के प्रति जागरूक किया गया इस कार्यक्रम में उपस्थित ट्रेटरी हेड वीरेंद्र सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृति से जुड़ाव भी एक तपस्या के समान है, जिसमें पूरे मनुष्य जाति का भला होता है। इसलिए आप भी प्राकृति के  सहयोगी बने। मुख्य सहयोगी आजाद आलम जी के साथ ब्लॉक हेड स्वामीनाथ गुप्ता भी उपस्थित थे।

Agriculture Bihar General Gopalganj India Local News

कट्‌टा लेकर फिल्मी स्टाइल में 7 बदमाशों ने 70 लाख की लूट की ज्वेलरी शॉप में।

सोमवार दोपहर करीब एक बजे सीवान के एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग इलाके की सिमी ज्वेलर्स में 7 बदमाशों ने लुटपाट की। खबर के अनुसार दुकान के अंदर घुस कर हाथों में पिस्टल लेकर 5 अपराधी सभी को धमकाने लगे। साथ ही काउंटर में रखा कैश और सोने-चांदी के गहने भी बैग में भरने लगे। यह तक की आरोपियों ने ग्राहकों के साथ भी लूटपाट की। इस घटना को अंजाम देते समय दो आरोपी दुकान के बाहर खड़े थे। पीड़ित दुकानदार जुगुल कुमार सोनी के अनुसार बदमाशों ने 57 लाख रुपए के 900 ग्राम सोने के जेवर और 25 किलो चांदी के जेवर साथ …

Bihar Crime India Local News Siwan

विधानसभा के अध्यक्ष पहुंचे सीवान के राजद कमिटी की बैठक में।

सीवान के श्रीनगर मे स्थित बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के आवास पर उनकी मौजूदगी में राजद कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में सीवान राजद के नवमानोनित पदाधिकारी और कई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। राजद प्रखंड अध्यक्ष हबीबुल्ला अंसारी ने इस बैठक की अध्यक्षता की। सभी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की आगामी वर्ष में होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं की प्रमुख भूमिका रहेगी। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र के लोगों को राजद के नीतियों, सिद्धांतों और भाजपा के जन विरोधी नीतियों के बारे में जनमानस में बताना चाहिए।

Bihar India Local News Politics Siwan

गोपालगंज में रंगदारी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देसी-कट्टा कारतूस बरामद।

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में पिछले आठ अगस्त को एक किराना व्यवसाई से कुछ अज्ञात बदमाशो ने फोन पर दस लाख रुपए रंगदारी की मांग की थी। जिस मामले में पुलिस ने मील रोड निवासी अभिषेक सोनी और ड़ी मस्जिद पूरब मुहल्ला वार्ड न0-17 निवासी अनिल सोनी नाम के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और रंगदारी में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया है। इस मामले में थावे थाना क्षेत्र के लाछवार गांव निवासी मार्कण्डेय नाम का आरोपी भी शामिल है। जिसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है।

Bihar Crime Gopalganj India Local News

गोपालगंज में गंडक नदी मचा रही है तबाही, दर्जनों गांव जलस्तर के नीचे।

पिछले एक सप्ताह से गोपालगंज के निचले इलाकों में गंडक नदी ने तबाही मचा रखी है। तटबंध के अंदर बसे दर्जनभर गांव के लोगों के घर डूब चुके हैं। स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन सभी बाढ़ के चपेट में आ चूके है। पीने के लिए शुद्व पानी भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। नदी के जलस्तर में गिरावट आने के बावजूद बाढ़ का खतरा अभी भी बना हुआ है। खतरे के निशान से नदी 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। गोपालगंज के डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को विद्यालयो में शिफ्ट करने का निर्देश जारी किया है।

Bihar Gopalganj India Issues Local News

लोजपा रामविलास पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष के भाई पर अपराधियों ने अंधाधुन फायरिंग की।

सीवान के रघुनाथपुर के भरे बाजार में अपराधियों ने गोली मारकर एक व्यवसाई को घायल कर दिया है। खबर के अनुसार पुरानी मोटरसाइकिल के विक्रेता 32 वर्षीय सौरभ सिंह मोती चौक के विष्णु मंदिर के पास अपने दुकान पर बैठे थे। जिस दौरान दो बाइक पर सवार हथियार से लैस चार नकाबपोश अपराधियों ने वहा आकार इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हे रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया। गोली उनके कमर और पेट में लगी थी। हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हे गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर, …

Bihar Crime India Local News Siwan

सीवान में 52 चोरी के मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपा उनका मोबाइल।

सिवान में ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोया हुआ मोबाइल बरामद कर उसके मालिकों को सौंपा जा रहा है। इसी दौरान शुक्रवार को कुल 52 मोबाइल सीवान समाहरणालय में उनके मालिकों को सौप दिया गया है। मोबाइल प्राप्त करने वालो में संगीता देवी, रेणु कुमारी, मोहम्मद शौकत अली, मनजीत कुमार सिंह, विकास कुमार साह, नसीम आलम ,प्रदीप पांडे विनोद मांझी,प्रीयेश कुमार, आलोक रंजन ,अरविंद कुमार सिंह ,नीतीश कुमार सिंह आदि लोगों के नाम शामिल है। बता दे की लोगों ने मोबाइल खो जाने के बाद अपनी निजी और गोपनीय डाटा गलत हाथों में जाने के खतरे को देखते हुए पुलिस में इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने इस ऑपरेशन मुस्कान की शुरुवात की।

Bihar Crime India Local News Siwan

फोन नहीं उठाने पर टॉयलेट में बंद कर प्रेमी ने प्रेमिका की बेहरहमी से पिटाई की।

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को टॉयलेट में बंद कर उसकी बेहरहमी से पिटाई की और पिटाई का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार युवती और आरोपी युवक के बीच प्रेम-प्रसंग था। लेकिन कुछ समय से प्रेमिका ने आरोपी से बातचीत करना बंद कर दिया था। गुरुवार को रास्ते में युवती को अकेला पा कर, जबरदस्ती आरोपी उसे एक शौचालय में ले गया और वहा इस घटना को अंजाम दिया। उसके बाद जख्मी पीडिता ने अपनी मां के साथ नगर थाना में स्थित महिला हेल्प डेस्क पर आरोपी युवक की शिकायत की। जिसके बाद पीडिता को इलाज के लिए सदर अस्पताल …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

17 साल की उम्र में ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देने वाले उमाकांत बाबू का बलिदान दिवस।

गणतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेन्द्र प्रसाद के पड़ोसी गांव नरेन्द्रपुर के निवासी थे शहीद उमाकांत सिंह। वह राम मोहन राय सेमिनरी स्कूल पटना के छात्र थे। पटना सचिवालय के समक्ष अंग्रेजी को चुनौती देते हुए 11 अगस्त 1942 को सभी छात्र सचिवालय पर तिरंगा झंडा फहराने गए थे। जिस दौरान 17 साल के उमाकांत सिंह ने अंग्रेजी हुकूमत की गोली अपने सीने पर खाते हुए पटना सचिवालय पर तिरंगा फहराया था। उनके साथ 7 ओर छात्र शहीद हो गए थे। आज ही दिन हर साल नरेंद्रपुर गांव में स्थित उनके स्मारक पर मेला लगता है। साथ ही बिहार के शहीदों की सूची में सबसे प्रथम स्थान पर उनका नाम याद किया जाता है।

Bihar General India Local News Siwan

घर का रास्ता भटकी किशोरी की मदद करने के बहाने आरोपी ने किया बलात्कार।

गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र से एक 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खबर के अनुसार पीड़ित किशोरी अपनी दादी के साथ रिश्तेदार के घर गई थी। घर वापस आते दौरान किशोरी रास्ता भटक गई। उसे सुनसान जगह पर देखकर बाइक सवार दो युवकों ने उसे मंदिर पर छोड़ दिया। पर मंदिर के एक साधु ने उसे बाहर निकाल दिया। जिसके बाद एक महिला उसे अपने घर ले गई। महिला जब घर पर नहीं थी, उसके पति ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और किशोरी को विजयीपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक स्कूल के पास छोड़ दिया। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

छापेमारी में स्कॉर्पियो गाड़ी से 2 लाख रुपए की शराब जब्त की गई।

गुरुवार की शाम को सिवान की पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी से भारी मात्रा में शराब जब्त किया है। हालाकी शराब तस्कर मौके से फरार हो  गया। खबर के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की दरौली से भारी मात्रा में शराब लादकर एक तस्कर स्कॉर्पियो गाड़ी में ले जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और तुरंत मैरवा और गुठनी पुलिस को तस्कर की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दोनों थाने की पुलिस भी आरोपियों का पीछा करने लगी। तब तस्कर सिसवा बुजुर्ग गांव के एक मैदान में गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। जब्त की गई गाड़ी का नंबर झारखंड का है। गाड़ी से पुलिस …

Bihar Crime India Local News Siwan

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen