लालू के लिए SDPO ने पकड़ा छाता, बीजेपी ने जमकर निशाना साधा।

मंगलवार को 7 साल बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने पैतृक गांव गोपालगंज के फुलवरिया पहुंचे। जिस दौरान बारिश के कारण हथुआ के एसडीपीओ अनुराग कुमार उनके लिए छाता लेकर चल रहे थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने जमकर निशाना साधा। साथ ही इस मामले को लोकतंत्र का मजाक बता कर, ऐसे पुलिस अधिकारी के खिलाफ एक्शन कब लेंगे? यह सीएम नीतीश से पूछा है। इस मामले पर एसडीपीओ अनुराग कुमार ने कहा कि उनकी सुरक्षा में उतनी व्यवस्था होनी नही गई थी। साथ …

Bihar General Gopalganj India Local News

सीवान:प्रेमिका को घर से भगा कर धर्म परिवर्तन करवाया, प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन करवा कर घर भेज दिया।

सीवान से एक धर्म परिवर्तन, सेक्स और धोखे की कहानी सामने आई हैं। खबर के अनुसार सिवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र में एक हिन्दू लड़की और एक मुस्लिम लड़के आमीर हुसैन के बीच 2021 में प्रेम संबंध शुरू हुआ। जिसके बाद प्रेमी उसे घर से भगा कर हैदराबाद ले गया,जहा दोनों एक किराए के मकान में रहने लगे। दोनों ने कमरे में ही शादी की और लड़की का धर्म परिवर्तन भी करवाया। लड़की जब प्रेग्नेंट हुई तो उसका कई बार अबॉर्शन करवा दिया। लड़की ने आरोपी के खिलाफ हैदराबाद के अफजलगंज थाना में मारपीट की शिकायत भी दर्ज कराई थी। …

Bihar Crime India Local News Siwan

अपने विभिन्न मांगों को लेकर एकजुट हुए रात्रि प्रहरी, 18 घंटे काम करने पर भी अवकाश प्राप्त नहीं हुआ।

अपने विभिन्न मांगों को लेकर सीवान के गांधी मैदान में उच्च माध्यमिक विद्यालय के रात्रि प्रहरी एकजुट हुए और जिला अध्यक्ष सर्जन कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की। साथ ही इस बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से आए संघ के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। उनके अनुसार बिहार के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में रात्रि प्रहरियों को अल्प मानदेय में पूरे वर्ष प्रतिदिन 12 से 18 घण्टे काम करना पड़ता हैं। जिसके लिए उनको सरकार की ओर से कोई अवकाश प्राप्त नहीं हुआ है। शिक्षा समितियां भी भुगतान की दिशा में तानाशाही करती हैं और प्रधानाध्यापक शोषण करते …

Bihar India Issues Local News Siwan

हॉस्टल में नर्सरी के छात्र की हत्या होने के बाद पुलिस से नाराज परिजनों ने नहीं कराया दाह संस्कार।

 

गोपालगंज के न्यू ज्ञानलोक कॉम्पिटिशन स्कूल के हॉस्टल में नर्सरी के छात्र की हत्या होने के बाद पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने बच्चे का दाह संस्कार करने से मना कर दिया है। मृतक के दादा लक्ष्मी सिंह ने स्कूल के निदेशक पंचालाल गुप्ता, प्राचार्य दिलीप कुमार साह, छात्रवास के वार्डन माधव कुमार समेत विद्यालय के अन्य कर्मियों के ऊपर फुलवरिया थाने में केस दर्ज कराया था। परिजनों के अनुसार प्रबंधक की लापरवाही के कारण स्कूल के छात्रावास में उनके बच्चे की हत्या हो जाती है और स्कूल कर्मचारी उससे अनजान थे। उनको सक है की स्कूल के …

Bihar Crime Gopalganj India Issues Local News

अपनी पत्नी संग गोपालगंज पहुंचे लालू प्रसाद यादव, कल मां थावे भवानी के दरबार में करेंगे पूजा।

लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ गोपालगंज पहुंचे हैं। जिस दौरान सर्किट हाउस में उन्होंने पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। आज सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद कल सुबह पति पत्नी मां थावे भवानी के दरबार में पूजा-अर्चना करने जाएंगे। जिसके वह पैतृक गांव फुलवरिया और अपने ससुराल सेलार कला के लिए रवाना होंगे। बता दें कि पटना से गोपालगंज आने के लिए सभी सुविधाओं से लैस एक स्पेशल रथ तैयार किया गया था। जिसमें सवार हो कर वह पटना से गोपालगंज आए थे।

Bihar Gopalganj India Local News Politics

गोपालगंज : नर्सरी के छात्र की हत्या का पर्दाफाश, 14 साल के स्टूडेंट ने की हत्या।

शनिवार को गोपालगंज के न्यू ज्ञान लोक कॉम्पिटीशन स्कूल में हुई नर्सरी के छात्र की हत्या में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिस दौरान पुलिस ने एक 14 साल के स्टूडेंट को बच्चे के पीछे छत पर जाते देखा, लेकिन वापस आते समय स्टूडेंट अकेला था। स्टूडेंट से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और कहा कि उसने ईंट से बच्चे के चेहरे को कुचला, फिर कपड़े से गला घोंट कर उसकी बेहरमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी स्टूडेंट के खून से सने कपड़े …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

दो कुख्यात शराब तस्कर गोपालगंज में गिरफ्तार, यूपी से गंडक नदी के रास्ते करते थे तस्करी।

गोपालगंज में दो कुख्यात शराब तस्करों को जादोपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्करों की पहचान विशंभरपुर थाना क्षेत्र के निवासी अजय यादव और यादोपुर थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव निवासी रिशु राय के रूप में हुई हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात तस्कर यूपी के अहिरौली दान से शराब की बड़ी खेप की तस्करी करने का योजना बना रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर अहिरौली दान से आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों तस्कर यूपी के अहिरौली दान से शराब की बड़ी खेप नाव के जरिए गोपालगंज में तस्करी …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

नौकरी की तलाश मे दिल्ली जा रहे सीवान के युवक का बनकटा स्टेशन पर शव मिला , हत्या की आशंका

सीवान के युवक का शव बनकटा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है। मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड से पांडे नरहिया निवासी 28 वर्षीय दीनदयाल पांडे के रूप में हुई हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने देवरिया के जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के अनुसार नौकरी की तलाश मे युवक ने सीवान रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ा था। ट्रेन में चढ़ने के बाद युवक ने परिजनों से बात भी की थी। लेकिन उसके कुछ देर बाद से मृतक का मोबाइल स्विच ऑफ …

Bihar Crime India Local News Siwan

अपराध की योजना बना रहे 9 आरोपी गिरफ्तार, हथियार, कारतूस, बाइक समेत कई चीजें बरामद।

सीवान के भगवानपुर हाट और दरौंदा थाना क्षेत्र से अपराध की योजना बना रहे 9 आरोपियों को हथियार सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, दो देसी कट्टा, तीन मैगजीन , 9 कारतूस, एक चाकू, स्मैक की 67 पुड़िया, लूटा गया एक कैमरा, मोटरसाइकिल सहित एक मास्टर चाबी बरामद कर लिया है। सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के अनुसार किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में योजना बना रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने एक टीम गठन कर छापेमारी की थी। इस दौरान टॉप 10 सूची …

Bihar Crime India Local News Siwan

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen