31 अगस्त को सिवान के स्कूलों में रक्षाबंधन की छुट्टी।

31 अगस्त को सीवान के प्रारंभिक स्कूलों में रक्षाबंधन की छुट्टी होगी। खबर के अनुसार बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई सीवान के प्रधान सचिव रामप्रवेश सिंह ने आवदेन के माध्यम से ज़िला शिक्षा पदाधिकारी सीवान को अनुरोध किया था कि विद्यालय के अवकाश तालिका में रक्षा बंधन घोषित अवकाश तीस अगस्त है, पर हिन्दू पंचांग में रक्षा बंधन 31 अगस्त को है। इसलिए तालिका में संशोधन कर 31 अगस्त को रक्षा बंधन की छुट्टी निर्धारित किया जाना चाहिए। जिसके बाद 26 अगस्त को ज्ञापांक 2997 के माध्यम से जारी आदेश में जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने प्रारंभिक …

Bihar General India Local News Siwan

सीवान : आयुर्वेदिक दवा दुकान में चोरी, लैपटॉप, नगद रुपए सहित कई दवा लेकर चोर फरार।

शुक्रवार को सीवान के नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल मोड़ पर एक आयुर्वेदिक दवा दुकान में चोरी हुई। दुकान मालिक की पहचान जियांय गांव निवासी सुदीश कुमार वर्मा के रूप में हुई है। उनके अनुसार शनिवार सुबह उनको दुकान में चोरी होने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर दुकान का शटर टूटा हुआ था और दुकान से लैपटॉप, 25 हजार रुपए सहित कुछ महंगी दवाइयों की चोरी हुई है। इस मामले को लेकर पीड़ित दुकान मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस अब दुकान के आसपास और मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर चोरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Bihar Crime India Local News Siwan

कोचिंग सेंटर से लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत।

सिवान के दरौंदा रेलवे स्टेशन के समीप महाराजगंज रेलवे ढाला के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत दारौंदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान साधपुर निवासी 20 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है। खबर के अनुसार युवक हर रोज सीवान ट्रेन से एक कोचिंग सेंटर जाता था। लेकिन घर लौटने के क्रम में युवक दरवाजे के पास खड़ा था और जब ट्रेन महाराजगंज रेलवे फाटक तक पहुंची वह दरवाजे से अनियंत्रित हो कर ट्रेन से नीचे गिर गया। जिससे वह दुर्घटना का शिकार हुआ। 

Accident Bihar India Local News Siwan

गोपालगंज में ग्राम संसद सद्भाव की बात कार्यक्रम आयोजित की गई।

गोपालगंज में जनता दल यूनाइटेड द्वारा चलाए जा रहे ग्राम संसद सद्भाव की बात कार्यक्रम का आयोजन गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के खवासपुर पंचायत में किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सह 111 गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रमोद कुमार पटेल ने अपनी बात रखी। उनके अनुसार इंडिया गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव की एकजुट के सूत्रधार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रयास अब रंग लाने लगा है। देश में सिर्फ वही एक नेता है, जिनकी स्वच्छ छवि बेदाग है। मुंबई में आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन के तीसरी बैठक वह उद्देश्य में सफल होते दिख रहे है। बता दे की इस कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष शिवजी ठाकुर , प्रखंड संगठन प्रभारी हरे राम कुशवाहा, पंचायत …

Bihar General Gopalganj India Local News

गोपालगंज : लगातार बढ़ रहे मानसिक रोग से ग्रसित मरीज, हर रोज अस्पताल आते है 25 मरीज।

लगातार गोपालगंज में मानसिक रोग से ग्रसित मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। जिस वजह से रोजाना 20 से 25 रोगी सदर अस्पताल के मानसिक रोग विभाग में इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। सदर अस्पताल में कार्यरत क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट रत्नेश कुमार पांडेय के अनुसार अकेलापन,  नशा, तनाव, चिंता और अधिक स्क्रीन शेयर के कारण युवा, किशोर और महिलाओं की संख्या में 40 फीसदी का इजाफा हो रहा है। कई लोग तो कोविड के बाद से अपने भविष्य की चिंता को लेकर मानसिक तोर पर कमजोर होते जा रहे है।

Bihar Gopalganj Health India Local News

सिवान:चिटफंड कंपनियों और नॉन बैंकिंग कंपनियों से ठगे गए निवेशकों को पैसा दिलाने की मांग।

सिवान के प्रखण्ड मुख्यालय में चिटफंड कंपनियों और नॉन बैंकिंग कंपनियों से ठगे गए निवेशकों को पैसा दिलाने की मांग को लेकर बिहार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी के जरिए सरकार के पास आवेदन देकर अपनी मांगे भेजी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र कुशवाहा के अनुसार उनकी मांगे है की श्वामित्र कंपनी के निर्देशक मंडल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करनी होगी, सभी निवेशकों को जमा की गई राशि पूर्ण रूप से शीघ्र भुगतान करना होगा, सहारा इंडिया कंपनी से भी निवेशकों को सम्पूर्ण राशि का भुगदान करना होगा।

Bihar Crime India Local News Siwan

बीआरसी केंद्र के प्रांगण में ई-शिक्षा-कोष ऐप के कैम्प का आयोजन

बुधवार को सिवान के हसनपुरा स्थित बीआरसी केंद्र के प्रांगण में हसनपुरा के शिक्षा पदाधिकारी डॉ राजकुमारी के नेतृत्व में ई-शिक्षा-कोष ऐप से संबंधित कैम्प का आयोजन किया गया था। जहा शिक्षा पदाधिकारी द्वारा नियुक्त किए गए डाटा ऑपरेटरों ने ई-शिक्षा-कोष में सत्यापन के कार्यों और डाटा प्रोमोट का निष्पादन किया। इस कार्यक्रम में डाटा ऑपरेटर राजेश कुमार, सौरभ कुमार, राजेश कुमार, कमलेश कुमार सिंह, विकास कुमार, रामाशंकर, राजेश कुमार, लेखापाल नीरज कुमार और सभी संकुलों के एचएम उपस्थित हुए।

 

Bihar General India Local News Siwan

गोपालगंज : 13 केंद्रों पर BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा शुरू, पूरे जिले में परीक्षार्थियों का जमावड़ा।

गोपालगंज के 13 केंद्रों पर बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा शुरू हो चुका हैं। यह परीक्षा शुक्रवार तक चलेगी। राज्य के विभिन्न जिलों से इस परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी आएं हैं। लेकीन ठहरने के लिए उनको कोई जगह नहीं मिल रही है। इसलिए कई परीक्षार्थियों को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य स्थानों पर शरण लेनी पड़ रही हैं। इस समय होटल में खाली कमरे का 2 हजार रुपए तक किराया लिया जा रहा हैं। साथ ही थोड़ी दूर जाने के लिए ऑटो वाले भी 50 रुपए तक भाड़ा मांग रहे हैं।

Bihar General Gopalganj India Local News

विद्यालयके निरीक्षण में कमिया मिलने पर डीपीओ ने दिए सुधार के निर्देश।

सिसवन का सहायक साधन सेवी उमेश उपाध्याय ने सिवान के गंगपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय का गहन निरीक्षण किया। जिस दौरान विद्यालय में कई अव्यवस्था पाई गई है। इसीलिए विद्यालय की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए डीपीओ ने कई निर्देश दिए हैं। खबर के अनुसार निरीक्षण के दौरान 468 नामांकन विद्यार्थीयों में सिर्फ 275 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। कनीय शिक्षिका सरिता देवी प्रभार में थी। विद्यालय का शौचालय भी गंदा पाया गया और कमोड में ढक्कन भी नहीं था। नलों में टोटी नहीं थी। चापाकल के चबूतरा पर काई पाया गया। विद्यालय में खेल सामग्री क्रय नही की गई …

Bihar General India Local News Siwan

सीवान : 16 सितंबर को गांधी मैदान में होगी मुकेश साहनी की सभा।

बुधवार को सीवान के बरहड़िया प्रखंड अन्तर्गत काला डुमरा, गुठनी के तीर बलुआ सहित कई और अन्य जगहों पर वीआईपी पार्टी का आयोजन किया गया। जहा सिवान के जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अब्दुल हमीद अंसारी ने 16 सितंबर को गांधी मैदान में होने वाली मुकेश साहनी की सभा में लोगों को जुड़ने को कहा है। उनके अनुसार सीवान में श्रीनिवास यादव एक्सीडेंट, हत्या जैसी घटनाओं के पीड़ित की सेवा में जुटे रहते हैं। उनके जैसे नेता की ही समाज में जरूरत है। बता दे की आज के कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने हाथ में गंगाजल लेकर शिक्षा, रोजगार, नौकरी …

Bihar India Local News Politics Siwan

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen