भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक सीवान के इस एतिहासिक मंदिर में रक्षाबंधन के दिन श्रद्धालुओं की भीड़।

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माने जाने वाला एक मंदिर सीवान के दरौंदा के अंतर्गत भीखा बांध में स्थित है। जहा हर साल रक्षाबंधन के दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। साथ ही अनंत चतुर्दशी के दिन मेले का भी आयोजन किया जाता हैं। इस मंदिर के प्रांगण में 3 एकड़ में फैले दो वट वृक्ष की भी लोग पूजा करते हैं। मान्यता के अनुसार मुगल शासन के काल में एक भाई अपनी बहन की डोली लेकर उसके ससुराल जा रहा था। रास्ते में मुगल सिपाहियों ने डोली को रोक कर महिला के साथ दुर्व्यवहार करने की …

Bihar General India Local News Siwan

गोपालगंज : नदियों की धार में दर्जनों गांव विलीन हुए, सरकार ने अब तक पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की।

गोपालगंज के बिशुनपुर बांध पर बसे लोगों की जिंदगी दो दशकों से बदतर बनी हुई हैं। बाढ़ और कटाव ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया है। 20 साल बाद भी सरकार और प्रशासन की ओर से विस्थापितों को घर बनाने की भी जमीन नहीं मिली है,यहां तक कि बाढ़ के बाद पीड़ितों को जाति व आय प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र बदलवाने में ही सालों चक्कर काटने पड़े। करीब ढाई सौ परिवार झोपड़ियों में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। 12 गांवों की 3500 एकड़ खेतिहर जमीन गंडक नदी के बाढ़ में समा गई हैं।

Bihar General Gopalganj India Issues Local News

सीवान सदर के SDM का तबादला पे विदाई सम्मान समारोह का आयोजन।

सीवान सदर के निवर्तमान SDM रामबाबू बैठा का ट्रांसफर हाजीपुर सदर में करवाया गया हैं। मंगलवार को शहर के मैरेज हॉल में रात 8.30 बजे उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। जहा सीवान सदर SDPO फिरोज आलम ने उन्हे बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस विदाई समारोह में SDM रामबाबू बैठा ने अपनी बात रखी। उनके अनुसार वह खुद को बेहद भाग्यशाली मानते है कि उनको देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के जनस्थली पर सेवा देने का मौका प्राप्त हुआ। जहा से उनको भी लोगों का भरपूर प्यार और सहयोग मिला है।

Bihar General India Local News Siwan

गोपालगंज : प्रसूता की मौत के बाद निजी क्लीनिक में तोड़फोड़।

गोपालगंज के घोष मोड़ के पास स्थित एक निजी क्लीनिक में एक प्रसूता की मौत हुई हैं। जिसके बाद महिला के परिजनों ने क्लीनिक में जमकर हंगामा किया और समान की भी तोड़फोड़ की। महिला की मौत के बाद डॉक्टर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान गुड्डी खातून के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की स्थिति खराब बनी हुई थी। लेकिन डॉक्टर ने महिला को किसी ओर …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

मंत्री जमा खान पहुंचे सीवान, CM नीतीश को लेकर दिया बयान।

सोमवार को बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान सीवान पहुंचे। जहा उन्होंने एक निजी होटल में आयोजित की गई कारवाने-इत्तेहाद व भाईचारा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सैयद नजमुल होदा की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार, विधान परिषद सदस्य खालिद अनवर, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुर्तुजा अली कैसर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में जमा खान ने कहा कि अल्पसंख्यक नीतीश कुमार के राज में सबसे सुरक्षित हैं। आज तक के इतिहास में अल्पसंख्यक के लिए उनके जितना काम किसी ने नहीं किया है।

Bihar India Local News Politics Siwan

बिना लाइसेंस महावीरी जुलूस पर पुलिस प्रशासन ने प्रतिबंध लगाया।

गोपालगंज में 31अगस्त से शुरू होने वाले महावीरी अखाड़ा जुलूस के डीजे और आर्केट्रा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इस बात को सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन कैमरे की मदद से पूरे इलाके की निगरानी भी रखी जाएगी। साथ ही अफवाह फैलाने और असमाजिक तत्वों के खिलाफ शख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर सदर एसडीपीओ प्रांजल ने अखाड़ा समितियों के साथ शांति समिति की बैठक कर कहा कि महावीरी अखाड़ा जुलूस और मेला आयोजित करने वाली समितियों का लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। साथ ही बिना लाइसेंस महावीरी अखाड़ा निकालने वाली समितियों के खिलाफ …

Bihar General Gopalganj India Local News

सीवान : जेपी चौक पर बैठ कर पार्षदों ने ईओ के खिलाफ दिया धरना।

सीवान के जेपी चौक पर नगर परिषद के ईओ के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सेंपि गुप्ता की अध्यक्षता में सभी पार्षदों ने एक दिवसीय धरना दिया है। खबर के अनुसार रांची के एनजीओ के माध्यम से जो होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस और अन्य कार्य कराया जाना था, उन एजेंसी का इकरारनामा रद्द कर दिया गया। जिसके संबंध में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए सभी पार्षदों ने शनिवार और रविवार को धरना प्रदर्शन किया। शासन से पार्षदों की मांग है कि परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार भ्रष्टाचार के आरोपी है,उन्हे जल्द से नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी …

Bihar General India Local News Siwan

गोपालगंज विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

रविवार को गोपालगंज के उचकागांव प्रखंड अंतर्गत त्रिलोकपुर पंचायत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता विनीत कुमार और पीएलवी महबूब आलम उपस्थित थे। जिन्होंने आम जनता को जिला विधिक सेवा प्राधिकार में प्रशिक्षित माध्यम से सुलह समझौता के बिंदु पर वार्ता करने और वाणिज्य वादों को दाखिल करना समझाया। साथ ही मध्यस्थता के फायदे, पक्षकारों के बीच एकल आदि विभिन्न पहलुओं पर जागरूक भी किया।

Bihar General Gopalganj India Local News

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen