गोपालगंज : फांसी के फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, पत्नी के अवैध संबंध से था परेशान।

गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के शुक्रबलिया गांव में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय भीम सिंह के रूप हुई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया है। मृतक के भाई प्रेमचंद के अनुसार मृतक लुधियाना में मजदूरी करता था। मृतक की पत्नी का गांव के ही एक युवक के साथ दो सालों से अवैध संबंध है। इस बात की जानकारी मिलते ही एक महीने पहले मृतक घर वापस लौट आया। जिसके दस दिन बाद मृतक की पत्नी अपने …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

गोपालगंज : जमीन विवाद को लेकर किसान की हत्या करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार।

गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के गणेश डूमर गांव में हुए किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के अनुसार जमीनी विवाद के चलते दो सितंबर की शाम को आरोपियों ने 34 वर्षीय बृजलाल सिंह की धारदार तलवार से गला रेतकर हत्या कर दी थी। आरोपियों की पहचान गणेश डुमर गांव निवासी बालिंद्र सिंह, छोटेलाल सिंह, चंदन सिंह और रामदेव सिंह के रूप में हुई हैं।

Bihar Crime Gopalganj India Local News

सीवान में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर विरोध प्रदर्शन, बिजली के टूटे तार से घायल हुई थी महिला।

शुक्रवार को सिवान के पचरुखी में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोग बिजली का नया तार लगाने की मांग उठा रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार 11 हजार वोल्ट की बिजली का तार कई सालों से लचर अवस्था में है। कई बार बिजली विभाग से शिकायत करने के बावजूद उन लोगों ने कोई कदम नहीं उठाया। बता दें कि शुक्रवार की रात को बिजली का तार टूट कर एक महिला के ऊपर गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। जख्मी महिला का इलाज सीवान सदर अस्पताल में करवाया जा रहा …

Bihar India Issues Local News Siwan

स्कूलों में हिंदू पर्व की छुट्टी खत्म करने के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन।

सरकारी स्कूलों में हिंदू पर्व की छुट्टी खत्म करने के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने गोपालगंज के मौनिया चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। जिस दौरान भाजपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। पूर्व खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम के अनुसार शिक्षकों को परेशान करने के इरादे से बिहार सरकार ने शिक्षकों की छुट्टी खत्म कर दी है। हिंदू धर्म के बहुसंख्यक समाज को मुख्यमंत्री ने शर्मसार किया है। इसलिए वह लोग चाहते हैं कि मुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा दे।

Bihar General Gopalganj India Local News Politics

माले की बढ़त से बौखलाई सामंती सांप्रदायिक शक्तियां, सीवान में माले नेताओं की बैठक आयोजित।

शनिवार को सिवान के दरौली के कृष्णपाली में जिला सचिव हंसनाथ राम की अध्यक्षता में भाकपा-माले कमिटी की बैठक आयोजित की गई हैं। इस बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी पोलित ब्यूरो के सदस्य सह जिला प्रभारी धीरेंद्र झा ने अपनी बात रखी। उनके अनुसार अडानी घोटाला मामले में भारत के प्रधानमंत्री बयान देने के लिए तैयार नहीं है। सरकार विपक्ष की संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग को भी नकार रही है। मोदी सरकार इंडिया गठबंधन की लोकप्रियता से घबराई हुई हैं। इसी घबराहट में वह लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। तो वही विधायक अमरजीत …

Bihar India Local News Politics Siwan

गोपालगंज : कर्ज के रूपए वापस मांगने पर कर्जदार ने दंपती से मारपीट की।

 

गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव में कर्ज के रूपए वापस मांगने पर आरोपी ने दंपती से मारपीट की। जिसके बाद जख्मी दंपति को स्थानीय लोगों ने तुरंत पीएससी बैकुंठपुर में भर्ती करवाया था। लेकिन हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दोनों का इलाज जारी है। दंपति की पहचान शैलेश प्रसाद और उसकी पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई हैं। बैकुंठपुर थानाध्यक्ष के अनुसार स्वयं सहायता समूह से दंपति ने 56 हजार रुपए लोन लिया था। लेकिन आरोपी को पैसों …

Bihar Crime Gopalganj India Issues Local News

यूपी से अपहरण हुई युवती का शव बिहार के रेलवे ट्रैक पर मिला।

यूपी से अपहरण हुई एक 21 वर्षीय युवती का शव सीवान-गोरखपुर मुख्य रेलखंड के रेलवे ट्रैक पर मैरवा थाना क्षेत्र के नरहिया ढाला पर मिला है। खबर के अनुसार मृतक युवती के गांव के ही निवासी विजय कुमार, उसके बेटे सतीश कुमार, विजय के पिता बेचू प्रसाद पड़ोसी जवाहर लाल, रानू कुमार चंदन कुमार और अभय राज ने युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट की थी। युवती के घर वालो ने आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। जिसके बाद 31 अगस्त को आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में पेश होने का नोटिस जारी हुआ था।,लेकीन आरोपियों ने 1 सितंबर …

Bihar Crime India Local News Siwan

प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर सीवान रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली 13 ट्रेनें को रद्द किया गया।

सीवान रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली 13 ट्रेनें को गोरखपुर-कुसुम्ही मुख्य रेलखंड पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर रद्द कर दिया गया हैं। पूर्वोत्तर रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर इस संबंध में जानकारी दी है। रद्द की गई ट्रेनों की अगर बात करें तो 4 सितंबर तक छपरा-मथुरा एक्सप्रेस अप 22531 और डाउन 22532 को, 5 सितंबर तक छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस अप 15105 और डाउन 15106 को, 4 सितंबर तक बरौनी-जम्मूतवी मौर्य ध्वज एक्सप्रेस अप 12491 और डाउन 12492 को, 6 सितंबर तक गुवाहाटी-जम्मू तवी लोहित एक्सप्रेस अप 15651 और डाउन 15652 ट्रेन के सहित कई …

Bihar India Issues Local News Siwan

सीवान : डॉक्टर से मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं होने पर अस्पताल में ओपीडी सेवाए बंद।

गुरुवार को सीवान सदर अस्पताल के साथ साथ जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद में ओपीडी सेवाए बंद रही। जिस वजह से मरीज काफी परेशान थे और उनको बिना इलाज करवाए वापस लौटना पड़ा। खबर के अनुसार 13 अगस्त को बसंतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अजीत कुमार का स्थानीय जिला पार्षद रेनू यादव के साथ बड़ा विवाद खड़ा हुआ। अजीत कुमार के आरोपों के अनुसार रेनू यादव ने उनके अन्य साथियों के साथ आकर अस्पताल में तोड़फोड़ की और उनके साथ मारपीट किया है। लेकिन अब तक रेनू यादव के खिलाफ …

Bihar Crime India Issues Local News Siwan

गोपालगंज : युवक ने लोगों को फ्री में बांटी हेलमेट, सुरक्षा नियमों की भी दी जानकारी।

रक्षाबंधन के अवसर पर हेलमेट मैन शहीद इमाम ने गोपालगंज के सासामुसा एनएच 27 पर बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों को निःशुल्क हेलमेट प्रदान किया, साथ ही लोगों को सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर हेलमेट के बिना लोगों से वाहन न चलाने की अपील की। शाहिद इमाम के अनुसार सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करने के कारण आए दिन युवा पीढ़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो रही हैं। इन्हीं दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हेलमेट का वितरण किया जा रहा हैं।

Bihar General Gopalganj India Local News

राखी बंधवाने गोपालगंज से सीवान जा रहे भाई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत।

गोपालगंज के वृंदावन गांव के पास एक बेकाबू एम्बुलेंस ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिस दौरान दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों घायल युवकों को एंबुलेंस चालक ने गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया। जहा डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया है। मृतक युवक की पहचान मीरगंज निवासी 21 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई हैं। खबर के अनुसार युवक अपने दोस्त आमिर अली सिद्दीकी के साथ अपनी बहन से रखी बंधवाने सिवान से मीरगंज जा रहा था। जिस दौरान दोनों इस दुर्घटना का शिकार हुए।

Accident Bihar Gopalganj India Local News Siwan

गोपालगंज : आर्केस्ट्रा डांसर और संचालक के साथ हुआ मारपीट।

प्रोग्राम कर घर लौट रही आर्केस्ट्रा डांसर और उसके संचालक के साथ गोपालगंज के उसरी गांव के पास मारपीट की गई। जिसके बाद जख्मी अवस्था में दोनों को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है। आर्केस्ट्रा डांसर की पहचान सिल्लीगुड़ी निवासी सोना देवी और संचालक की पहचान वृतिया गांव निवासी कुलदीप दास के रूप में हुई हैं। खबर के अनुसार उसरी गांव से प्रोग्राम कर घर लौट रहे दौरान एक नामजद युवक ने उनकी गाड़ी के सामने अपनी मोटरसाईकिल खड़ी कर दी और डांसर का हाथ पकड़कर गाड़ी से खींचने लगा। विरोध करने पर आरोपी युवक ने पिस्टल …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

गोपालगंज : गंडक नहर से मिला यूपी की युवती का शव, रविवार से थी लापता।

गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोनहुला गांव के पास स्थित गंडक नहर से यूपी की एक युवती का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया है। मृतका की पहचान यूपी के तरेया सुजान जमसड़ी बाजार गांव निवासी 18 वर्षीय सब्बू खातून के रूप में हुई हैं। मृतका के भाई मंजूर अंसारी के अनुसार 27 अगस्त से मृतका लापता थी। बुधवार को उनको मृतका के प्रेमी असलम अंसारी से पता चला कि युवती पुल से नहर में कूद गई हैं। लेकिन वहा पहुंचने पर दोनों ही मौके पर मौजूद …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen