सीवान : अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस जीप को मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल।

सीवान के गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर स्थित जतौर बाजार में एक अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस वाहन में जोरदार टक्कर मार दी और पास के ही एक बंद पड़े मिठाई की दुकान में जा घुसी। इस हादसे में पुलिस जीप में बैठे तीन पुलिसकर्मी घायल हुए, जिन्हे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। पुलिसकर्मियों की पहचान सिपाही रवि कुमार सिंह, एएसआई जयलाल राम और अजीत कुमार सिंह के रूप में हुई हैं। तो वही पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया हैं, साथ ही उसके ड्राइविंग लाइसेंस और ट्रक के अन्य कागजों की जांच चल रही हैं।

Accident Bihar India Local News Siwan

सीवान : डीएवी पीजी कॉलेज में मनाया गया पोषण सप्ताह।

पोषण सप्ताह के अंतर्गत सीवान के डीएवी पीजी कॉलेज में पोषण जागरूकता अभियान और संतुलित आहार पर परिचर्चा हुई। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राचार्य केपी गोस्वामी के निर्देश में सेहत केंद्र की नोडल आफिसर डॉ. अपर्णा पाठक के नेतृत्व में आयोजित किया गया था, जहां छात्र और छात्राओं ने पोस्टर प्रेजेंटेशन भी किया था। प्राचार्य केपी गोस्वामी के अनुसार, इस तरह के कार्यक्रम से लोगो में जागरूकता फैलती है और बच्चों में भी ज्ञान बढ़ता है। शरीर को जरूरत आहार के बारे में लोगों में जानकारी होनी चाहिए।

 

 

Bihar General India Local News Politics Siwan

सीवान : सरकारी अस्पताल बना कॉरपोरेट हॉस्पिटल, चिकित्सा पदाधिकारी की गई सराहना।

आज-कल पूरे बिहार में सीवान के हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चर्चा हो रही है। स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था, डॉक्टर द्वारा मरीजों का इलाज, कर्मियों की कार्यशैली, और चिकित्सा पदाधिकारी का प्रबंधन को लेकर हर तरफ सराहना हो रही है। बता दे की तीन महीने पहले अस्पताल की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन जब से अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में डॉक्टर अंशु अंकित ने पदभार संभाला उन्होंने इस सरकारी अस्पताल की काया पलट कर रख दी। सरकार अस्पताल की स्थिति देख कर उन्होंने इसे निजी अस्पताल की तरह बनाने का सोच लिया था और …

Bihar Health India Local News Siwan

गोपालगंज : फरार हत्यारोपीयों के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, बैंड-बाजे के साथ पहुंचीं पुलिस।

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के नैन मटिहानी गांव में बैंड बाजे के साथ पुलिस फरार हत्यारोपीयों के घर पहुंचीं और उनके घर में इश्तेहार चिपकाया। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के अनुसार पांच अक्टूबर 2022 को आरोपियों ने मकसूद नट की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भाई मल्लू नट ने 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था, लेकिन इस घटना को अंजाम देने के बाद से सभी आरोपी घर से फरार है और पिछले एक साल से आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह कदम उठाया …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

सीवान : JDU नेता को आया थ्रेट कॉल, गोली मारने की दी धमकी।

सीवान में रघुनाथपुर के पूर्व विधायक पूर्व मंत्री जेडीयू नेता विक्रम कुंवर को लगातार थ्रेट कॉल आ रहे हैं। जिसके बाद रविवार को उन्होंने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाया और अपनी सुरक्षा की मांग की है। विक्रम कुंवर के अनुसार रविवार की शाम को वह सीवान के सर्किट हाउस में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठे थे। उसी दौरान उनको एक फोन आया, जिसमें उन्हें गाली दी गई और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के कारण गोली मारने की धमकी दी गई। बता दें कि विक्रम कुंवर ने पांच दिन पहले एक ठेकेदार के भ्रष्टाचार को उजागर किया …

Bihar Crime India Local News Siwan

सीवान : रिलवे की बड़ी सूचना, 6 सितंबर तक 12 ट्रेनें रद्द की गई।

सीवान रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली 12 से अधिक ट्रेनों को गोरखपुर-कुसुम्ही मुख्य रेलखंड के प्री-नॉन इंटरलॉकिंग काम को लेकर निरस्त किया गया है। जिस वजह से दरौंदा जंक्शन, मैरवा, सीवान जंक्शन और जीरादेई रेलवे स्टेशन पर यात्री बेहद परेशान हैं। रद्द होने वाली ट्रेनों की अगर बात करें तो 4 सितंबर तक छपरा-मथुरा एक्सप्रेस अप 22531 और डाउन 22532, 5 सितंबर तक छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस अप 15105 और डाउन 15106, 4 सितंबर तक बरौनी-जम्मूतवी मौर्य ध्वज एक्सप्रेस अप 12491 और डाउन 12492, 6 सितंबर तक गुवाहाटी-जम्मू तवी लोहित एक्सप्रेस अप 15651 और डाउन 15652 सहित कई ट्रेनों के नाम …

Bihar General India Local News Siwan

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen