गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में स्थित बसडीला गांव में जमीन विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिस दौरान दोनों पक्षों से 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बता दें की एक एक पक्ष से जाफर इमाम, मंजर इमाम, गुलाम रसूल व जाकिर हुसैन और दूसरे पक्ष से संतोष यादव, संदीप यादव, राम यादव, सोनी कुमारी और विकास कुमार शामिल थे।