गोपालगंज : विश्व हृदय दिवस पर जागरूकता रैली, सह प्रभात फेरी निकाली गई।

गोपालगंज के बंजारी स्थित पुलिस लाइन के पास हार्ट एंड डायबिटीज अस्पताल द्वारा विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली सह प्रभात फेरी निकाली गई, जिस दौरान कई समाजसेवी डॉक्टर और स्थानीय लोग भी शामिल हुए थे। हृदय दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में हृदय रोग से बचाव को लेकर जागरूकता संदेश दिया गया। डॉ अरविंद कुमार ने इस कार्यक्रम में कहा कि भारत में 25 प्रतिशत मृत्यु का कारण हृदय रोग है। इसलिए लोगों को नियमित योग, व्यायाम और पौष्टिक आहार लेना चाहिए। साथ ही तंबाकू और शराब से परहेज करना चाहिए।

Bihar Gopalganj Health India Local News

सीवान : हजरत मोहम्मद साहब की जयंती पर विशाल जुलूस का आयोजन।

गुरुवार को सीवान के सभी ग्रामीण इलाकों में हजरत मोहम्मद साहब की जयंती के अवसर पर विशाल जुलूस का आयोजन किया गया, जिसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया है। सुबह अपने निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार जुलूस अपने गंतव्य स्थल पर पहुंची। इस दौरान जिला प्रशासन, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक दल भी जुलूस में मौजूद थे। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शामिल लोगों के लिए शहर में जगह जगह स्टॉल लगाए गए थे और बड़ी मस्जिद के पास बिरयानी की भी व्यवस्था की गई थी।हालांकि भारी भीड़ के कारण जेपी चौक का एक हिस्सा बंद हो गया था।

Bihar India Local News Religion Siwan

सीवान : अज्ञात चोरों ने कारोबारी पर 4 राउंड फायरिंग की, हालत गंभीर।

सीवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में स्थित नुर्दीपुर गांव में गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे बाइक सवार कुछ अज्ञात चोरों ने एक कारोबारी पर 4 राउंड फायरिंग किया और मौके से फरार हो गए। घायल कारोबारी को स्थानीय लोगों ने तुरंत सीवान सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हे गोरखपुर रेफर कर दिया। बता दें कि गोली उनके सीने और कंधे में लगी थी। घायल कारोबारी की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के राजघाट निवासी नंदू यादव के रूप में हुई है। खबर के अनुसार, पीड़ित गायों को लेकर पिकअप से छपरा ले …

Bihar Crime India Local News Siwan

गोपालगंज : प्रेमिका की गोद में प्रेमी ने ली आखरी सांस, परिजनों को हत्या का शक।

गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र में स्थित चैलवा गांव में एक 19 साल के एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हुई हैं, मौत के समय एक खेत में युवक अपनी प्रेमिका की गोद में सोया मिला था। परिजनों ने उसे राजापुर बाजार में स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती करवाया जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक की पहचान गौतम कुमार के रूप में हुई हैं। मृतक के भाई के अनुसार, गुरुवार दोपहर को मृतक की प्रेमिका ने कॉल करके उसे गन्ने के खेत में मिलने बुलाया था, उसके कुछ देर बाद उन्हे खबर मिली कि …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

गोपालगंज : 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से महिला की मौत।

गोपालगंज में बैकुंठ पुर थाना क्षेत्र में स्थित हमीदपुर गांव में खेत में जाते दौरान 11 हजार वोल्ट विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई हैं। जिसके बाद स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय बच्ची देवी के रूप में हुई हैं। मृतका के भाई के अनुसार, पिछले 15 दिनों से हमीदपुर नहर पर एक 11 हजार वोल्ट विद्युत प्रवाहित तार टूट कर गिरा हुआ था। बिजली विभाग के अधिकारियों को इस …

Accident Bihar Gopalganj India Issues Local News

गोपालगंज : अज्ञात चोर द्वारा होटल के सामने से बाइक की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात।

गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के दरगाह मोहल्ले में स्थित मुस्लिम होटल के सामने से अज्ञात चोर द्वारा एक युवक की बाइक चोरी कर ली गई हैं, चोरी की वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस के अनुसार, चोरी की गई बाइक कुचायकोट थाना क्षेत्र में स्थित पकड़ी गांव के निवासी राजा हुसैन की है। वारदात के समय राजा हुसैन शहर की दरगाह मोहल्ले में स्थित मुस्लिम होटल में खाना खाने के लिए गए थे, जिसके बाद जब वह वापस लौटे उनकी …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

सीवान : दीपक जलाते दौरान दुकान में रखे पेट्रोल में लगी आग, गंभीर रूप से झुलसा दुकानदार।

सीवान के मैरवा थाना अंतर्गत छोटका मांझा में दुकान में रखे पेट्रोल की टंकी में आग लगने से दुकानदार गंभीर रूप से झुलस गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे मैरवा के रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने उसे सीवान सदर अस्पताल में भेज दिया है। फिलहाल दुकानदार की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। जख्मी दुकानदार की पहचान बबन गिरी के रूप में हुई है। खबर के अनुसार, दुकानदार से गलती से पेट्रोल की टंकी खुली रह गई थी और दुकान में दीया जलाते समय यह दुर्घटना हुई। जिसके बाद स्थानीय …

Bihar General India Local News Siwan

गोपालगंज : जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक ही परिवार के तीन लोग घायल।

गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र में स्थित अधमौली संगवाडीह गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिस दौरान एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हे इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। जख्मी लोगों की पहचान आशा सिंह, ज्योति कुमारी और लालबाबू सिंह पटेल के रूप में हुई हैं। खबर के अनुसार, दस धुर जमीन को लेकर लालबाबू और उनके पड़ोसी के बीच बड़ा विवाद शुरू हो गया और जमीन में बाउंड्री करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई।

Bihar Crime Gopalganj India Local News

गोपालगंज : रामरतन शाही उच्च विद्यालय में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

गोपालगंज के जादोपुर में स्थित रामरतन शाही उच्च विद्यालय में डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिस दौरान भरी संख्या में लोग मौजूद थे। बिहार सरकार के सुझाव का प्रतिक्रिया प्राप्त करने और विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों को प्रदान करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। डीएम के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा कई लोक कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता रहेगी की इन योजनाओं का लाभ आम जनों को पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो।

Bihar Gopalganj India Local News Politics

सीवान : अस्पताल में पकड़ा गया मोबाइल चोर, कर्मचारियों ने चोर की जमकर पिटाई की।

सीवान के नगर थाना क्षेत्र के पुराना किला सरदार गली मोहल्ले में स्थित एक निजी नर्सिंग होम में एक चोर मोबाइल चोरी करते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। खबर के अनुसार, मंगलवार सुबह 6 बजे चोर एक कर्मचारी का फोन चोरी करके मौके से फरार हो गया। उसके बाद फिर से सुबह 10 वजह चोरी के इरादे से चोर वापस अस्पताल पहुंचा। उसी दौरान अस्पताल के कर्मचारियों ने CCTV कैमरे की मदद से चोरी का पता लगा कर उसे पकड़ लिया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस …

Bihar Crime India Local News Siwan

सीवान : संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की जलकर मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप।

सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में स्थित सिधवल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता की जलकर मौत हुई हैं और मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान 21 वर्षीय प्रियंका कुमारी के रूप में हुई हैं। मृतका के परिजनों के अनुसार, वर्ष 2022 में 14 मई को लड़की की शादी विवेक यादव से हुई थी। शादी के 6 महीने बाद ससुराल वालों ने दहेज के रूप में बुलेट की मांग उठाई। मांग पूरी नहीं होने पर वह लोग लड़की को प्रताड़ित किया करते थे।

Accident Bihar Crime India Local News Siwan

गोपालगंज: स्कॉलरशिप के नाम पर छात्रों से की जा रही हैं अवैध वसूली।

गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड के सासामुसा में स्थित इब्राहिम मेमोरियल उच्च विद्यालय में स्कॉलरशिप के नाम पर छात्र छात्राओं से अवैध वसूली की जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। उस वीडियो में साफ देखा गया हैं कि विद्यालय के शिक्षक भगवान राम के द्वारा स्कालरशिप के नाम पर प्रत्येक छात्रों से 50 रुपए की अवैध वसूली की जा रही है। तो वही विद्यालय के प्रधानाध्यापिका ने इस मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया है। जिसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार शर्मा ने जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले शिक्षक के खिलाफ …

Bihar Crime Gopalganj India Issues Local News

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen