सीवान : सदर अस्पताल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस का आयोजन।

मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में जिला गैर संचारी रोग कोषांग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पखवारा के अवसर पर विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था, जहा वृद्ध जनों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हे दवा उपलब्ध कराई गई। इस आयोजित कार्यक्रम में इलाज कराने आए 10 वृद्ध मरीजों को सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार भट्ट ने माला पहना कर सम्मानित किया। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य जांच पखवारा मनाया जाएगा।

Bihar Health India Local News Siwan

सिवान: बाइक सवार अपराधियों ने मिठाई व्यवसायी पर 5 सेकेंड में 4 राउंड फायरिंग की।

सोमवार की दोपहर महाराजगंज के सुमन चौक के पास नया बाजार में स्थित गोलू मिष्ठान भंडार के मालिक पर कुछ आरोपियों ने चार राउंड अंधाधुंध फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। हालांकि इस हमले में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। मंगलवार को इस मामले को लेकर एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। पुलिस को यह मामला आपसी विवाद वाला लग रहा हैं, क्योंकि 2014 में मिष्ठान भंडार के मालिक चंदन की हत्या की गई थी, जहा महाराजगंज के टेलर खुर्शीद को आरोपी बताया गया था। उसके बाद 2022 में खुर्शीद के भाई …

Bihar Crime India Local News Siwan

गोपालगंज : उधारी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, दो घायल।

गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र में स्थित बंगरा गांव में उधार में दिए गए चार हजार रुपए की मांग को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिस दौरान एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों ने उन्हे तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जख्मियों की पहचान बंगरा गांव निवासी प्रभाकर कुमार सिंह और दिवाकर कुमार रंजन के रूप में हुई हैं। जख्मियों के अनुसार, सन 2020 में आरोपियों ने उनकी खाद की दुकान से चार हजार रुपए का सामान खरीदा था, लेकीन उसके पैसे आज तक आरोपियों ने उन्हे नहीं लौटाया और …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

सिवान: दोस्त को सिपाही भर्ती की परीक्षा दिलाने आए एक युवक का एक्सीडेंट।

सीवान में अपने दोस्त को सिपाही भर्ती की परीक्षा दिलाने आए एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। खबर के अनुसार दोनों दोस्त सिपाही भर्ती परीक्षा खत्म होने के बाद बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे, जिस दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपालपुर में रात करीब 8:00 बजे एक अनियंत्रित पिकअप ने उन्हे पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकीन इलाज दौरान एक युवक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के …

Accident Bihar India Local News Siwan

सीवान : खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटा, लाखों की संपति जलकर राख, एक घायल।

सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र में स्थित सिरसांव गांव में शनिवार की रात करीब 10 बजे एक घर में खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर फट गया, जिस दौरान करकट नुमा मकान में आग लगने से घर के पास स्थित 4 फूस का पलानी जल गया। साथ ही 3 बकरी, 4 साइकिल, जरूरी कागजात, 3 चौकी, 1 लाख रुपए के मूल्य का आभूषण, 10 क्विंटल गेंहू, 1 पलंग, 8 हजार नगद रुपए 4 क्विंटल चावल, 6 कुर्सी, सहित करीब 5 लाख रुपए की संपति जलकर राख हो गई और इस हादसे में घर के मालिक राम अवतार प्रसाद बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हे सीवान के एक निजी अस्पताल भर्ती …

Accident Bihar India Local News Siwan

गोपालगंज : चोरी के स्कॉर्पियो से शराब की तस्करी, 2 आरोपी गिरफ्तार।

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में स्थित थावे रोड बस स्टैण्ड के पास राजेन्द्र नगर में पुलिस ने 2 शराब तस्करों को चोरी की स्कॉर्पियो के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस ने चोरी के स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार हुए तस्करों की पहचान सीवान के बड़हिया गांव निवासी एहसानुल हक और नेपाल के निवासी रामकुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उन्हे गुप्त सूचना मिली थी कि शराब तस्कर BR01 FA1010 नंबर वाले एक सफेद रंग के स्कार्पियो में नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कबिलासवा होते हुए अम्बेडकर चौक के तरफ आ रहे है। …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

गोपालगंज : 20 रुपए किराए को लेकर ऑटो चालक ने युवक को हथौड़े से पीटा।

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में स्थित अंबेडकर चौक के पास एक ऑटो चालक सहित दो लोगों ने एक युवक पर हथौड़े से हमला कर उसे जख्मी कर दिया, स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जख्मी युवक की पहचान देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में स्थित भवानी छापर बाजार निवासी अमन कुमार महतो के रूप में हुई हैं, जिसे कुछ दिनों पहले देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था और शनिवार को ही वह बेल पर बाहर निकला था। खबर के अनुसार, एक ऑटो से युवक घर जा रहा था, लेकीन किराया देने …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

सीवान : कबाड़ी के पास से एक 12 बोर का रिपीटल गन और पिस्टल बरामद।

सीवान के नगर थाना क्षेत्र में स्थित श्रद्धानंद बाजार में पुलिस ने चोरी के हथियार बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, श्रद्धानंद बाजार में एक रिक्शा पर कबाड़ी वाला बोरी में कबाड़ को लेकर जा रहा था, लेकिन बोरे में स्थानीय लोगो को हथियार जैसी चीज दिखाई दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बोरे की जांच की, जहा से उनको सीडी कैसेट, देसी शराब की पाउच, एक 12 बोर का रिपीटल गन और पिस्टल मिला। इसी दौरान कबाड़ी वाला मौके से फरार हो गया। इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हथियारों को कब्जे में लेकर, …

Bihar Crime General India Local News Siwan

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen