सीवान : जातिगत जनगणना के खिलाफ RLJD का एक दिवसीय धरना।

बुधवार को करीब 3 बजे सीवान जिला मुख्यालय के पटेल चौक पर राष्ट्रीय लोक जनता दल के जिला अध्यक्ष अब्दुल रिजवान के नेतृत्व में RLJD के प्रखंड अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जातिगत जनगणना के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अब्दुल रिजवान बताया की बिहार सरकार द्वारा जारी जातीय जनगणना में विसंगतियां हुई हैं। हजारों लाखों परिवारों में कोई भी व्यक्ति सर्वे करने नहीं गया है। आधी-अधूरी जानकारी को ही सर्वे में डाला गया हैं। सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए मौजूदा सरकार कई जातियों के आंकड़े को कम दिखाने के कोशिश कर रही …

Bihar India Local News Politics Siwan

गोपालगंज : मठ के पुजारी पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला किया।

गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र में स्थित महैचा गांव के एक मठ के पुजारी पर सोए हुए अवस्था में अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला किया। जख्मी हालत में स्थानीय लोगों ने उन्हे तुरंत हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हे सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जख्मी मठ के पुजारी की पहचान उत्तर प्रदेश के भाटपार रानी जिले में स्थित कोठीलवा गांव निवासी 70 वर्षीय जुग्गी लाल यादव के रूप में हुई हैं। तो वही पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

मुकेश सहनी का निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा पहुंचा गोपालगंज।

मंगलवार को विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा गोपालगंज पहुंचा, जिस दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित किया और निषाद समाज को एक जुट होने का आह्वान किया। सभा में उन्होंने बताया कि यादव समाज ने अगर एकजुट होकर लालू प्रसाद यादव का साथ दिया तो आज यादवों का विकास होगा। बिहार में यादवों के बाद सबसे अधिक संख्या निषादों की है, इसलिए उन्हें एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना चाहिए। अगर आज उन लोगों ने संघर्ष नहीं किया तो आने वाली पीढ़ी को संघर्ष करना पड़ेगा।

Bihar Gopalganj India Local News Politics

सीवान : पांच सूत्री मांगों को लेकर DRCC के कर्मियों का अनिश्चतकालीन हड़ताल।

मंगलवार से सीवान के जिला निबंधन व परामर्श केंद्र के सभी कर्मचारी अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिस वजह से डीआरसीसी कार्यालय का काम पूरी तरीके से बाधित हो चुका हैं। इसी हड़ताल को लेकर सोमवार की शाम ही कर्मियों ने डीआरसीएसी कार्यालय पर नोटिस चिपका दिया था। कर्मियों की 5 मांगों में से कुछ मांगे है की सभी स्टेट विंडो ऑपरेटर और मल्टीपर्पज असिस्टेंट के लिए अनुशंसाओं को लागू किया जाए, महंगाई के अनुसार SWO तथा MPA का निर्धारण किया जाए और वर्तमान मानदेय में 10 हजार की बढ़ोतरी की जाए।

Bihar India Issues Local News Siwan

सीवान : 9 सूत्री मांगों को लेकर रसोइयों ने किया विरोध प्रदर्शन।

सोमवार को सीवान के बसंतपुर, लकड़ी नबीगंज और भगवानपुर प्रखण्ड के सैकड़ों रसोइयों ने अपनी मांगों को लेकर स्वतंत्र समाज पार्टी के बैनर तले बसंतपुर के बरवा कलां सरकारी स्कूल के परिसर में धरना दिया, जहा स्वतंत्र समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. परमानन्द प्रसाद भी मौजूद रहे। उनके अनुसार, अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह लोग राज्यस्तर पर बड़ा आंदोलन करेंगे। उनकी कुल 9 मांगों में से कुछ मांगे थी की रसोइयों को चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिले, रसोइयों का मानदेय 1650 रूपए से बढ़ाकर 15 हजार रूपए करें और रसोइयों को मातृत्व और विशेष अवकाश …

Bihar India Issues Local News Siwan

गोपालगंज : तालाब में डूब रही बच्ची को बचाने गई किशोरी की मौत।

गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र में स्थित बढ़ेया गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान आरती कुमारी के रूप में हुई हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बरौली थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। खबर के अनुसार रविवार को मृतका अपनी कुछ सहेलियों और बच्चियों के साथ घर के सामने स्थित तालाब में नहाने गई थी। जिस दौरान एक छोटी बच्ची तालाब में डूबने लगी, उसी बच्ची को बचाने के चक्कर में मृतका गहरे पानी …

Accident Bihar Gopalganj India Local News

गोपालगंज : जमीनी विवाद को लेकर पाटीदारो ने युवक पर किया हमला।

गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में स्थित बिष्टवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर पाटीदारो ने धरदार हथियार से  युवक को जख्म कर दिया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने अंचल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, लेकीन हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने उसे गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया है। जख्मी युवक के अनुसार, पिछले दो साल से पाटीदारो के साथ उसका जमीनी विवाद चल रहा है। पाटीदारो ने पहले ही एक जमीन पर कब्जा कर लिया था। अक्सर जमीनी विवाद को लेकर उसे मारपीट किया जाता रहा हैं। 

 

Bihar Crime Gopalganj India Local News

सीवान : भय का माहौल कायम रखने के लिए हमलावरों ने की हवाई फायरिंग।

जमीनी विवाद में भय का माहौल कायम रखने के लिए शुक्रवार को हुसैनगंज थाना क्षेत्र में स्थित छपिया गांव में कुछ हमलावरों ने हवाई फायरिंग की। खबर के अनुसार, सीवान के बनिया टोला के निवासी अभिषेक कुमार ने अर्जुन यादव को एग्रीमेंट के तहत अपनी जमीन पर चहारदीवारी निर्माण और विक्रय के लिए दिया था, लेकीन निर्माण कार्य के दौरान कुछ हमलावर युवकों ने मजदूरों को लाठी डंडे से मारा और जगह पर हवाई फायरिंग की। जिसके बाद जमीन के मालिक ने स्थानीय थाना हुसैनगंज में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया हैं।

 

Bihar Crime India Local News Siwan

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen