गोपालगंज : 58 आरोपी हत्या, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न मामलों में गिरफ्तार।

गोपालगंज पुलिस के विशेष अभियान के तहत आर्म्स एक्ट, चोरी, हत्या, हत्या का प्रयास और शराब कांड के मामलों में फरार 58 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी स्वर्णप्रभात के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में मांझागढ़ थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास व अन्य अपराधिक मामलों में कोल्हुआ गांव के निवासी सोनू राज को, उचकागांव थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास, मारपीट, गाली गलौज के मामले में पिपराही गांव के निवासी जीतेन्द्र साह, राम प्रसाद, राहुल कुमार, अंजन साह और मिथुन कुमार को, हत्या के प्रयास व अन्य अपराधिक मामलों में कटेया थाने की पुलिस …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

सिवान:दुर्गापूजा के दौरान शांतिपूर्ण स्थिति रखने की जिला प्रशासन की कोशिश।

सिवान में हो रहे दुर्गापूजा के दौरान शांतिपूर्ण स्थिति रखने को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है और हर तरफ से सुरक्षा बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन लोगों से अपील कर रहे हैं। तो वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार की शाम जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया था, जहा डीएम मुकुल कुमार गुप्ता और एसपी शैलेश कुमार सिन्हा भी शामिल हुए। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण वातावण में पर्व मनाने की अपील भी की और पुलिस पदाधिकारियों को त्योहार के दौरान अलर्ट रहने का निर्देश दिया।

Bihar India Local News Religion Siwan

किसानों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन माँ कुष्मांडा के आराधना के साथ पायनियर के तरफ से आयोजित फसल कटाई कार्यक्रम किया गया। जिसमें किसानों को आधुनिक खेती कैसे किया जाए और कम लागत में ज्यादा पैदावार कैसे पाया जाए, इसका प्रशिक्षण दिया गया। मौसम की मार झेल रहे किसानों को यह भी बताया गया कि उन्नत और सही बीज का चुनाव ही किसान के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वीरेन्द्र सिंह जी के तरफ से सम्मानित किसानों को एक एक पौधा दिया गया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों में रामबिहार सिंह, वर्तमान …

Bihar General Gopalganj India Local News

गोपालगंज : प्रखंड मुख्यालय में आयोजित की गई प्रखंडस्तरीय समन्वय समिति की बैठक।

गोपालगंज के प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में प्रखंडस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई थी, जहा उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर फीडबैक लिया और सभी योजनाओं का काम पूर्ण पारदर्शिता के साथ करने की हिदायत दी। साथ ही योजनाओं के काम में किसी प्रकार की कोताही होने पर सख्त कार्रवाई किए जाने चेतावनी भी दी। बता दे की इस बैठक में खाद्य, शिक्षा, कृषि, श्रम संसाधन, बिजली ,नल जल, राजस्व, स्वास्थ्य ,पशुपालन, मत्स्य, स्वच्छता अभियान, आपूर्ति, दाखिल खारिज ,भूमि विवाद और बाल विकास परियोजना विभागों की योजनाओं की समीक्षा की थी।

Bihar Gopalganj India Local News Politics

साक्ष्य के अभाव में सैप जवान की हत्या के आरोपी मेंहुआ बरी।

सोमवार को गोपालगंज के सत्र न्यायाधीश योगेश कुमार गोयल की कोर्ट ने पांच साल पहले हुए सैप जवान की हत्या के आरोपी मतवर सिंह को साक्ष्य के अभाव बरी कर दिया है। हालांकि आरोपी अब तक पांच वर्ष की सजा काट चुका हैं। खबर के अनुसार, गोपालगंज के हरदिया गांव के निवासी नंदजी यादव सेना से सेवानिवृत होने के बाद कमलादित्य कंस्ट्रक्शन में सैफ जवान के रूप में कार्यकर थे। 19 जून 2018 को ड्यूटी के दौरान गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद उनकी पत्नी यशोदा देवी ने मतवर सिंह, राम शर्मा और राजबल्लव सिंह के …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

गोपालगंज : अस्पताल व्यवस्था पर पर्यटन उद्योग संबंध समिति के सभापति ने जताई नाराजगी।

रविवार को पर्यटन उद्योग संबंध समिति के सभापति सत्यदेव दास जिला प्रशासन के साथ विभागीय मीटिंग के बाद अचानक गोपालगंज पहुंचे और जिले के सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था, इलाज पर भर्ती मरीजों के प्रति अस्पताल प्रशासन की लापरवाही देख कर उन्होंने इस पर नाराजगी जताई और स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगा कर अस्पताल की व्यवस्थाओं को ठीक करने का निर्देश दिया। बता दे की निरीक्षण के दौरान मौके पर एडीएम डीएस एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Bihar Gopalganj Health India Local News Politics

रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएम ने कृषि को लेकर लोगों को दी जानकारी।

गोपालगंज के सदर प्रखंड में स्थित निजी मैरेज हॉल में आयोजित जिला स्तरीय रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी शामिल हुए और लोगों को कृषि को लेकर कई जानकारियां दी। उनके अनुसार, बिहार की 80 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। रबी की फसल में अधिक पैदावार के लिए कुछ किसान हार्मोंस का इंजेक्शन देते हैं, जो इंसान के स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। इसलिए कृषि क्षेत्र में हानिकारक दवाओ का प्रयोग करने के बजाय परंपरागत तरीके से खेती करनी चाहिए।

Agriculture Bihar Gopalganj India Local News

सिवान : स्वर्ण व्यवसायी की हत्या को लेकर लोगों का विरोध-प्रदर्शन।

शुक्रवार को सीवान के एक ज्वेलरी शॉप में लूट करने के दौरान आरोपियों ने ज्वेलरी शॉप के मालिक आकाश की गोली मारकर हत्या कर थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने शव को चाड़ी बाजार के चौराहा पर रखकर विरोध-प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने मांग उठाई की वरीय पदाधिकारी जब तक वहा आकार उनसे बात नही करेंगे तब तक सड़क जाम रखी जाएगी। उसके बाद एसडीपीओ फिरोज आलम मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने के प्रयास में जुट गए थे। लोगों के अनुसार, आए दिन जिले में लूट जैसी घटनाएं होती रही हैं फिर भी पुलिस मौन रहती है। 

Bihar Crime India Issues Local News Siwan

जयप्रकाश विश्वविद्यालय से संबंधित सभी डिग्री कॉलेजों में स्नातक नामांकन की तीसरी लिस्ट जारी।

गुरुवार को सीवान जिला के सभी डिग्री कॉलेजों में जयप्रकाश विश्वविद्यालय से संबंधित चार वर्षीय स्नातक के नए सत्र में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं और शुक्रवार से दूसरी सूची में शामिल छात्रों का नामांकन प्रक्रिया शुरू किया गया है। बता दें कि 17 अक्टूबर को नामांकन की अंतिम तिथि तारीख होगी। दूसरी सूची में शामिल जो भी छात्र नामांकन दाखिल नहीं करेंगे उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा, लेकिन अगर कॉलेजों का सीट नहीं भरता है तो तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी किया जाएगा।

Bihar General India Local News Siwan

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए आगामी 9 दिसंबर को सिवान में स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। उसी कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार राकेश मालवीय और जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार प्रमोद कुमार महथा द्वारा कार्यपालक पदाधिकारीगण और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विद्युत विभाग, माप तौल विभाग, परिवहन विभाग, बीएसएनएल, महिला हेल्पलाइन आदि विभागों के पदाधिकारीगण ने भाग लिए, जहा उनके विभागों में लंबित वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन करने …

Bihar General Gopalganj India Local News

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen