गोपालगंज : नए मतदाता के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष अभियान।

निर्वाचन विभाग द्वारा गोपालगंज के निवासी और अहर्ता प्राप्त योग्य व्यक्तियों को मतदाता बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत 28, 29 अक्टूबर और 25, 26 नवंबर को सभी मतदान केन्द्रों पर कैंप लगाया जाएगा। इस दौरान सभी बीएलओ अपने मतदान केन्द्र पर नए मतदाताओं का 6 फॉर्म प्राप्त करेंगे और मतदाता पहचान पत्र में संशोधन के लिए 8 प्रपत्र लिए जाएंगे। तो वही एनवीएसपी पोर्टल, वोटर पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से 17 वर्ष से अधिक उम्र के युवा और युवती अपना नाम पंजीकृत करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

Bihar General Gopalganj India Local News Politics

गोपालगंज : स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल, सदर अस्पताल में सड़ रहीं हैं 4 लाशें।

गोपालगंज में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते सदर अस्पताल में कई दिनों से चार लाशें सड़ रही हैं।  जिनके बदबू से मरीज परेशान हैं और संक्रमण फैलने का डर सता रहा है। चारों शवों को इमरजेंसी वार्ड की गैलरी में रखा गया हैं, जहा जानवर शवों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। फिर भी अस्पताल प्रबंधन न ही कोई कदम उठा रहे हैं और न ही कोई ठोस जवाब दे रहे हैं। बता दें कि गोपालगंज के सदर अस्पताल के इलाज और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने बड़े बड़े दावे किए थे। इसके बावजूद अस्पताल …

Bihar Gopalganj Health India Issues Local News

गोपालगंज में शुरू हुई माध्यमिक विद्यालयों की मासिक परीक्षा।

गुरुवार से गोपालगंज के माध्यमिक विद्यालयों में मासिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू हो चुकी हैं, जो 28 अक्टूबर तक चलेगी। मासिक मूल्यांकन परीक्षा के लिए जिले के सभी माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जिसमें माधव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांझा, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पुरानी बाजार, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पिपरा, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय धर्मपरसा, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कोइनी और शेखपरसा माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। तो वही 9 हजार से अधिक छात्र छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं।

Bihar General Gopalganj India Local News

सीवान : छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, तीन पुलिस कर्मी घायल।

सिवान के ब्रह्मस्थान गांव में चर्चित कारोबार कांड के मास्टरमाइंड राजकुमार शर्मा के घर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ही आरोपी के घरवालों ने हमला कर दिया, जिस दौरान तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए। थानाध्यक्ष संजीव कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर पर कुछ लोगों के साथ आपराधिक योजना बना रहा हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची तो, उन पर यह हमला हुआ। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजकुमार शर्मा, पिता मनिन्द्र शर्मा, माता संगीता देवी और भाई राम कुमार को गिरफ्तार …

Bihar Crime India Local News Siwan

सिवान: व्यवसायियों से रंगदारी मांगने वाले गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

सिवान के मैरवा थाना क्षेत्र में स्थित इमलौली नहर पुल के समीप रंगदारी मांगने के आरोप में दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार, दो देशी कट्टा और गोली भी बरामद की है। आरोपियों की पहचान इमलौली निवासी चंदन यादव और पुखरेड़ा निवासी रत्नेश यादव के रूप में हुई हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी व्यवसायियों से रंगदारी की मांग करते हैं और व्यवसायियों द्वारा पैसे न देने पर दहशत फैलाने के लिए दुकान में फायरिंग भी करते थे। पुछताछ के दौरान पता चला कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमसिकरी …

Bihar Crime India Local News Siwan

जमीन विवाद में युवती की गला रेतकर हत्या की कोशिश, आरोपी फरार।

बुधवार को गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में स्थित बामो गांव में जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने एक युवती की गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी युवती को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में भर्ती करवाया, लेकिन हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी युवती की पहचान पिंकी कुमारी के रूप में हुई हैं। पुलिस के अनुसार, पड़ोसी मदन प्रसाद, ललन, नीरज प्रसाद, समेत चार-पांच लोगों ने युवती को पहले बंधक बनाया और फिर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

सीवान : शिक्षक बहाली में सफल अभ्यर्थियों को मिला नियोजन पत्र।

शिक्षक बहाली का रिजल्ट आने के बाद 182 सफल अभ्यर्थियों को गुरुवार को सिवान में डीईओ मिथिलेश कुमार द्वारा नियोजन पत्र दिया गया, साथ ही उनका प्रशिक्षण का कार्य भी आरंभ कर दिया गया। इनमें से हिन्दी में 22, गृह विज्ञान में 2, अंग्रेजी में 62, रसायन शास्त्र में 33, भौतिकी में 16, राजनीति शास्त्र में 13, जंतु विज्ञान में एक, भूगोल में 3, समाज शास्त्र में 2, वनस्पति विज्ञान में 5, संस्कृत में 7, इंटररप्रेनर शिप में एक, उूर्द में 5, दर्शन शास्त्र में 3 और अर्थशास्त्र में 7 अभ्यर्थियों को ज्वाईनिंग लेटर दिया गया।

 

Bihar General India Local News Siwan

गोपालगंज : अठारह महीने में थावे के विकास योजनाएं होंगी पूरी।

गोपालगंज के थावे में उपमुख्यमंत्री द्वारा विकास व सौंदर्यीकरण की योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कई सुविधाएं मिलने वाली हैं। यह सभी विकास कार्यों को अठारह महीने में पूरा किया जाएगा। मंदिर आने वाले लोगों को आकर्षित करने के लिए इन विकास योजनाओं के तहत गोपालगंज-सीवान एनएच पर मुख्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा और मंदिर परिसर में कई जगह पीने की पानी का व्यवस्था किया जाएगा। श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश कराने के लिए कतार बनाई भी जाएगी और तालाब के चारों तरफ श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

Bihar General Gopalganj India Local News Religion

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen