सुल्तानपुर : रामरती इंटर कॉलेज के शिक्षक ग्लोबल गांधी पीस रत्न अवॉर्ड से सम्मानित।

अयोध्या के राम कथा पार्क में सोमवार को ग्लोबल गांधी पीस रत्न अवॉर्ड का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहा सुल्तानपुर के गोसाईगंज प्रखंड के द्वारिकागंज में स्थित रामरती इंटर कॉलेज के शिक्षक साहित्यकार, पाठ्य पुस्तक लेखक सर्वेशकान्त वर्मा को साहित्य शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार एवं मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ग्लोबल गांधी पीस रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। तो वही, इस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अथिति पद्मश्री डॉ. विजय शाह, डॉ. सौरभ पाण्डेय, निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार के प्रमुख डॉ. नीरज गुप्ता और …

Ayodhya General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : 30 दिसंबर के लिए प्रधानमंत्री के रोड शो का रूट तय हुआ।

30 दिसंबर को अयोध्या में होने वाले प्रधानमंत्री के रोड शो का रूट तय हो चुका हैं, जहा सोमवार को कमिश्नर गौरव दयाल ने शासन के निर्देश मिलते ही रोड शो का रूट जारी कर दिया था। साथ ही विभागीय अफसर को 15 किलोमीटर लंबे इस रूट से संबंधित तैयारी के निर्देश सौप दिया गया है। मंडलायुक्त गौरव दयाल से मिली जानकारी के अनुसार, बिंदुवार ड्यूटी लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाई जा रही है और सभा स्थल पर एयरपोर्ट गेट से एनएच-27 से होते हुए लता मंगेशकर चौक से रेलवे स्टेशन तक संबंधित दायित्व निर्धारित किया जा चुका हैं।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मूर्ति का अनावरण।

सोमवार को अयोध्या के जिला पंचायत परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति का अनावरण समारोह आयोजित किया गया, जहा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे और प्रदेश भाजपा महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, भाजपा पदाधिकारिओं और कार्यकताओं ने डिप्टी सीएम और संगठन महामंत्री को मार्ल्यापण कर उन्हे स्मृति चिह्न भेंट किया। इस कार्यक्रम के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि जो लोग राममंदिर और राम भक्तों का उपहास बनाते थे, वह आज स्वयं उपहास के पात्र बन …

Ayodhya India Local News Politics Religion Uttar Pradesh

अयोध्या : मशहूर हो रहा हैं काशी में बनने वाले श्रीराम मंदिर के लकड़ी का मॉडल।

गलियों, घाटों और बनारसी साड़ी की अलावा काशी लकड़ी के खिलौनों और तरह-तरह के मॉडलों के लिए भी मशहूर है, जहा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का मॉडल की सबसे ज्यादा बिक्री होती हैं। तो वही, अयोध्या के श्रीराम मंदिर का मॉडल भी अब सबसे ज्यादा डिमांड में आ चुका हैं, जिससे काशी के शिल्पकार और कारीगरों के साथ ही अयोध्या-काशी के व्यापारी भी काफी व्यस्त हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिल्पकार रामेश्वर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, अक्टूबर 2020 में अयोध्या के व्यापारियों से उन्हें श्रीराम मंदिर के 500 लकड़ी का मॉडल बनाने का पहला ऑर्डर मिला था। जिसके बाद से …

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

अयोध्या : राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ी प्रतिमा का पूजन काशी में।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सबसे पहली जनजागरण यात्रा 14 अक्तूबर 1984 को काठमांडु के पशुपतिनाथ मंदिर में साधु-संतों ने भगवान राम की प्रतिमा के साथ संकल्प लेकर आरंभ किया था और इस दौरान साधु संत राम प्रतिमा के साथ नेपाल सहित भारत के विभिन्न शहरों में भ्रमण करते हुए अयोध्या पहुंचे थे। बता दें कि उस संत यात्रा में प्रदर्शित राम दरबार अब काशी के मणिकर्णिका घाट में स्थित नृसिंह मठ में प्रतिष्ठित है और वर्तमान समय में न्यास के अध्यक्ष विजय चौधरी की देख रेख में राम दरबार का नियमित पूजन धर्म जागरण होता है।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

अयोध्या के सर्किट हाउस पहुंचे यूपी के उपमुख्यमंत्री।

सोमवार को यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या अयोध्या के सर्किट हाउस पहुंचे, जहा उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही 23 सितम्बर 1990 को आडवानी की अगुवाई में सोमनाथ से अयोध्या तक के यात्रा के सूत्रधार थे। लालू यादव की सरकार ने उस यात्रा को समस्तीपुर बिहार में रोका था। राममंदिर की जो लड़ाई 1947 में समाप्त की जा सकती थी, उसे खत्म होने में 500 साल लग गए। वह इस बात के लिए गर्व की अनुभूति करते हैं कि उनके पास पूर्ण बहुमत की सरकार आई, उन लोगों ने 370 हटाया और …

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

अयोध्या : प्राण प्रतिष्ठा समारोह सरयू नदी की धारा के बीच होगा लाइव।

अयोध्या के सरयू नदी की धारा के बीच से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण दिखाए जाने की योजना बनाई जा रही हैं और इसी सिलसिले में इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग के निर्देशन में 1800 स्क्वायर फीट की एक बड़ी फ्लोटिंग बोट का निर्माण किया जा रहा हैं। साथ ही नगर निगम अयोध्या से सेंचुरी हॉस्पिटैलिटी और मेगा वर्ष एसोसिएट के द्वारा एमओयू पर भी साइन किया गया है। बता दें कि, यह बोट बायोडीजल जनरेटर से संचालित होने वाला है और उसके बाद इसे सौर ऊर्जा से चलाने की तैयारी की जाएगी। ताकि सरयू प्रदूषण मुक्त रहे।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

अयोध्या : रामलला को भेंट किया जाएगा कोदंड का स्वर्ण स्वरूप।

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजमान होने वाले रामलला के लिए चेन्नई की एक कंपनी द्वारा बनाया जाने वाला सोने का कोदंड भेंट किया जाएगा और रामजी के धनुष कोदंड का स्वर्ण स्वरूप पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर ट्रस्ट की ओर से रामलला को समर्पित किया जाएगा। यह धनुष बाण बनकर दस जनवरी को अयोध्या पहुंचने वाला है। बता दें कि, गर्भगृह में विराजमान होने वाले 51 इंच विग्रह के आधार पर चार फिट ऊंचे कोदंड बनाए जाने के लिए महावीर मंदिर ने आर्डर दिया है और यह लगभग पांच किलो का होगा। साथ ही इसे तांबे के बेस …

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

अयोध्या : स्व. चौधरी चरण सिंह की जंयती पर किसानों को सम्मानित किया गया।

अयोध्या के कुमारगंज प्रखंड में स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में स्व. चौधरी चरण सिंह की जंयती के अवसर पर किसान सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान 43 प्रगतिशील किसानों को कुलपति ने प्रमाण पत्र, माला और शाल पहनाकर सम्मानित किया। तो वही इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, शिक्षक, निदेशक, कर्मचारी सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

फूलों से सजाया जाएगा अयोध्या को प्राण प्रतिष्ठा की ग्रैंड रिहर्सल के लिए।

30 दिसंबर को अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रैंड रिहर्सल की तैयारियां करने का निर्देश जारी किया है और इसी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या वासियों को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, भव्य रेलवे स्टेशन और हजारों करोड़ की योजनाओं की सौगात देने वाले हैं। इसी सिलसिले में गुरुवार को मुख्यमंत्री ने अयोध्या का दौरा करते दौरान प्रदेश के मुख्य सचिव से अयोध्या को पुष्पों से आकर्षक ढंग से सजाने को कहा है। उस दिन सुंदर फूलों वाले गमलों से फुटपाथ पर साज सज्जा की जाएगी और आकर्षक रेलिंग भी लगाई जाएगी।

Ayodhya India Local News Politics Religion Uttar Pradesh

अयोध्या : प्राण प्रतिष्ठा के लिए लोकल स्तर पर लोगों से निकाले जा रहे हैं इनपुट।

30 दिसंबर को होने वाली मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के शुभारंभ और 22 जनवरी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर विशिष्ट सुरक्षा इकाई स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के महानिदेशक आलोक शर्मा सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए शनिवार को अयोध्या पंहुचे। जहा उन्होंने एयरपोर्ट, श्री राम जन्मभूमि परिसर और आसपास के क्षेत्र का खाका पीएम के सुरक्षा को लेकर खींचना शुरू कर दिया है। साथ ही उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से श्री राम जन्मभूमि परिसर की तरफ आने वाले सभी रास्तों की जानकारी मांगी और स्थानीय स्तर पर लोगों से सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी जान पहचान बनाने में जुटे …

Ayodhya General India Local News Politics Religion Uttar Pradesh

अयोध्या : देवा इंटर कालेज मे तीन दिवसीय स्पोर्ट्स कार्निवल का उद्घाटन हुआ।

गुरुवार को अयोध्या के उसरु अमौना में स्थित देवा इंटर कालेज मे तीन दिवसीय अंतरर्विद्यालयीय खेलकूद स्पोर्ट्स कार्निवल का उद्घाटन किया गया, जहा पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय इस कार्निवल के मुख्य अतिथि रहे। और विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश पाण्डेय, रालोद के महासचिव विश्वेशनाथ मिश्र, कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह, जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल, प्रधानाचार्या नमिता मिश्रा, विद्यालय प्रबन्धक सहदेव उपाध्याय सहित महेश नारायन पाण्डेय इस कार्निवल में मौजूद रहे। तो वही, पहले दिन स्पोर्ट्स कार्निवल के दौरान बनाना रेस, बॉल इन द बास्केट, टॉफी रेस जैसे खेलों का आयोजन किया गया।

Ayodhya India Local News Sports Uttar Pradesh

अयोध्या : राम को खिलौना चढ़ाने वाला काशी का रामरमापति बैंक।

बच्चों को खिलौनों से प्रिय कुछ नहीं है, यह धारणा प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण के समय से चली आ रही है। इसी धारणा में आस्था रखते हुए काशी के रामरमापति बैंक से अयोध्या में प्रतिष्ठित होने वाले बाल राम के लिए खिलौनों की खेप भेजी जाएगी। 96 वर्ष पुराना काशी का यह बैंक इकलौता ऐसा दरबार है जहां राम को खिलौना चढ़ाया जाता है। काशी में भगवान राम के लिए तैयार की गई खिलौनों की खेप में गदा, बाल हनुमान, झुनझुना, तीर-धनुष, लकड़ी की बग्धी, मोटर गाड़ी, कुश्ती लड़ते, व्यायाम करते पहलवान, फलों, बैंड पार्टी, सब्जियों की अनुकृतियां आदि शामिल …

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen