साल 2024 में 15 हजार 700 करोड़ की 46 परियोजनाओं को समेटे अयोध्या नगरी देशी-विदेशी पर्यटकों को हर तरफ से आकर्षित करने वाली हैं। अब तक अयोध्या में महर्षिक वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ हो चुका है, अयोध्या धाम रेलवे जंक्शन यात्रियों के लिए तैयार है, चार लेन वाले रामपथ, धर्म पथ, भक्ति पथ और श्रीराम जन्मभूमि पथ की डेकोरेटिव लाइटें शहर को आलोकिक बना रही है। साथ ही, अयोध्या के रेलवे क्रासिंगों पर ओवरब्रिज का भी निर्माण किया जा रहा है।