12 दिवसीय सावन झूला मेला अयोध्या में आरंभ हुआ, कई मंदिरों से की गई शोभा यात्रा।

अयोध्या का प्रसिद्ध सावन झूला मेला सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया से आरंभ हो चुका हैं। शनिवार शाम को मणिपर्वत तक कनक भवन, हनुमानगढ़ी, हनुमत निवास, दशरथ महल, रंग महल, मणिराम दास छावनी, राम हर्षण कुंज आदि सैकड़ों मंदिरों से भगवान श्री सीताराम की यात्रा ले जाया गया। जहा भगवान श्रीराम और सीता के झूलन उत्सव का आरंभ हुआ और उनका आरती पूजन किया गया। श्रीरामानंद संप्रदाय की आचार्य पीठ श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास के अनुसार सावन पूर्णिमा तक भगवान श्रीराम और सीता जी इसी झूले पर विराजमान रहेंगे।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने लिया फैसला, पांच रूटों पर 120 बसें चलेगी।

अयोध्या में 19 अगस्त से 12 दिवसीय सावन मेला शुरू हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए प्रशासन की ओर से पांच रूटों पर 19 अगस्त से 31 अगस्त तक 120 बसें चलाने जा रहे है। श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज ने लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, सहित अन्य जनपदों के लिए अतिरिक्त बसें लगाई है। बता दें कि इस बीच किसी भी परिवहन निगम के कर्मचारियों को अवकाश नहीं मिलेगा। राम मंदिर निर्माण और सावन मेला में बडी संख्या में कांवरियों और श्रद्धालुओं के अयोध्या में आने की संभावना के तहत यह तैयारी की गई है।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

अयोध्या:अदालत ने BJP विधायक रामचंद्र यादव की गिरफ्तारी का आदेश दिया।

विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट अशोक कुमार दुबे ने अयोध्या के रुदौली विधानसभा के विधायक रामचंद्र यादव समेत 14 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश जारी कर सभी को कोर्ट में पेश करने को कहा है। 24 अक्टूबर 2012 को चंदौली के अलहवाना गांव में हुए उपद्रव को लेकर यह आदेश कोर्ट ने जारी किया है। बता दे की दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान हुई उपद्रव के मामले में रामचंद्र यादव समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था। इस दौरान एक आरोपी की मौत भी हुई थी। बाद में उच्च न्यायालय से विधायक रामचंद्र यादव ने स्टे लिया था, जो अब समाप्त हो चुका है।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

अयोध्या में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन।

18 अप्रैल 2022 से लापता किशोरी को सकुशल बरामद करने और तहसील मिल्कीपुर के इनायतनगर से तुलापुर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मे लोक निर्माण विभाग द्वारा की गई अनियमितता की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील के तिकोनिया पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष किशोरदीन यादव के अनुसार इससे पहले हुए प्रदर्शन में प्रशासन ने आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया था, लेकीन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

Ayodhya India Issues Local News Uttar Pradesh

अयोध्या : किराए के कमरे में फसी लगा कर ऑपरेटर ने किया सुसाइड।

करनाल के शास्त्री नगर में एक किराए के कमरे में साबुन फैक्ट्री में ऑपरेटर का काम करने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान अयोध्या निवासी 35 वर्षीय कृष्ण के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के भेज दिया। हालाकी की अब तक आत्महत्या का असल कारण का पता नहीं चला है। बता दे की मृतक ने 6 महीने पहले ही कमरा किराए पर लिया था और उसका पूरा परिवार उत्तर प्रदेश में रहता है।

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

पति के हत्यारे प्रेमी की पुलिस के साथ मुठभेड़।

अयोध्या में एक दिन पहले दलसराय क्षेत्र में झारियो के पास फोनू चौहान नाम के एक युवक का खून से लथपथ शव मिला था। जांच के दौरान पुलिस के सामने पटरंगा थाना क्षेत्र के बसौढ़ी के रहने वाले आरोपी 27 वर्षीय मुस्तकीम का नाम आया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पत्नी ओर मृतक के बीच प्रेम संबंध था। जिस वजह से आरोपी ने इस हत्या को अंजाम दिया। सोमवार को पुलिस आरोपी के घर चाकू और मोबाइल फोन बरामद करने गई थी। जिस दौरान आरोपी ने झाड़ियों में छुप कर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र के हाथ को छूते हुए गोली निकली और आरोपी के घुटने में …

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

शाहनवाज से बना दिलीप, विधवा महिला से किया लव जिहाद।

अयोध्या से एक विधवा महिला से लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला के अनुसार उनके मृतक पति सुभाष से उसका एक 13 साल का बेटा और एक साल की बच्ची है। उसके पति की मौत के बाद दिलीप नाम के एक युवक ने उनको शादी करने का प्रस्ताव दिया। जिसके बाद दोनों ने मुंबई के एक मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद आरोपी युवक उसे प्रताड़ित करने लगा। तीन दिन पहले आरोपी उन सभी को अयोध्या के बीकापुर लेकर आया। जहा उसने महिला के 13 साल के बेटे का खतना कराने का प्रयास किया। इसी दौरान महिला को पता चला कि युवक का असल नाम शाहनवाज है। …

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

अवध विश्वविद्यालय के छात्रों की बड़ी सफलता, आईटी कंपनी में हुई प्लेसमेंट।

वात्सल्य डिजिटल डाटा सोल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड आईटी कंपनी के लिए डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट एंड सॉफ्ट स्किल्स डेवलपमेंट सेल द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव चलाया गया था। जिसमे प्लेसमेंट कंपनी की ड्राइव में दो जाॅब के लिए बीकॉम, बीसीए, एमबीए, बीबीए, बीटेक इलेक्ट्रिकल, फिजिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के कुल 53 छात्र-छात्राओं ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। जिसके बाद प्लेसमेन्ट ड्राइव आईटी की कंपनी ने अवध विश्वविद्यालय के 17 छात्रों को चयन किया है। डॉ आलोक मिश्र के द्वारा समस्त चयन प्रक्रिया का संयोजन किया गया है।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

खून से लथपथ झाड़ियों में मिला युवक का शव, सीने में कई वार के निशान।

अयोध्या के कोतवाली क्षेत्र के शारदा सहायक नहर की पटरी के किनारे लगी झाड़ियों के बीच खून से लथपथ एक युवक का शव बरामद किया गया है। कोतवाल देवेंद्र सिंह के अनुसार शव के सीने पर किसी धारदार हथियार से कई वार करने के निशान बने हुए है। साथ ही मृतक के गले पर आरोपी बेरहमी से रेतकर गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बाइक से मिले कागजात के आधार पर युवक की पहचान बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतासराय गांव निवासी 20 वर्षीय बाबू चौहान के रूप में हुई है। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

अयोध्या पहुंचे प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद, कहा लोकसभा में 80 सीट जीतेंगे भाजपा।

शनिवार को प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद अयोध्या पहुंचे। जहा उन्होंने देवकाली बाईपास स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत की। उनके अनुसार निषाद समाज के राजनीतिक, उत्थान, सामाजिक आरक्षण के मुद्दे और मछुआ कल्याण की विचारधारा के साथ उनके पार्टी का गठन हुआ था। उनकी पार्टी एनडीए के गठबंधन दल के रूप में अगला लोकसभा चुनाव अपने सिंबल पर लड़ेगी और उत्तर प्रदेश में 80 सीट जीतेंगे। मछुआ समाज के सर्वागीण विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। साथ ही उन्होंने कहा की आज उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त है। जहा मुसलमानों के साथ भी कोई भेदभाव नहीं होता है। सभी को योजनाओ का लाभ मिलता है।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, अयोध्या के विकास में जमकर धांधली।

अयोध्या का डेवलपमेंट और श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण दोनों ही सरकारों के शीर्ष एजेंडे में से है। फिर भी इसके विकास के काम में अफसर धांधली कर रहे है।  खबर के अनुसार बुधवार को लोकसभा में CAG की एक रिपोर्ट पेश की गई है। जिसमे दावा किया गया है की अयोध्या में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में जमकर धांधली हो रही है। ठेकेदारों और अफसरों की मिलीभगत से 8 करोड़ रुपए का हेरफेर हुआ है।उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को अयोध्या के विकास के लिए यह काम सौंपा गया था। जहा 62.17 करोड़ रुपए की लागत के हिसाब से 5% की दर से ठेकेदार को बैंक की परफॉर्मेंस गारंटी जमा करनी थी। पर उन्होंने परफॉर्मेंस गारंटी से कम 1.86 करोड़ रुपए ही जमा की थी। यह तक …

Ayodhya India Issues Local News Uttar Pradesh

सैनिक पिता की पिस्टल से 10वीं की छात्र ने की खुदकुशी।

अयोध्या के रानोपाली क्षेत्र में पिता के डांट से परेशान होकर बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा के अनुसार मुहावरा चौराहा रानोपाली के निवासी रिटायर्ड सेना अमिताभ पांडे का 14 वर्षीय बेटा अविनाश पांडे अयोध्या के आर्मी स्कूल कैंट में 10वीं में पढ़ता था। उसके पिता उसे स्कूल जाने के लिए डांटा करते थे। उसी डांट फटकार में छात्र ने यह कदम उठाया। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए मृतक की डेडबॉडी श्रीराम हॉस्पिटल में भेज दी है।

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

सरयू तट पर आयोजित किया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय कामनवेल्थ बीच पुरुष हैंडबाल चैंपियनशिप।

पहली बार अयोध्या के राम नगरी के सरयू तट पर 30 नवंबर से पांच दिसंबर के बीच अंतर्राष्ट्रीय कामनवेल्थ बीच पुरुष हैंडबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जहा  यूरोप, अफ्रीका समेत 15 देशों के 200 खिलाड़ी भाग लेंगे। गुरुवार को अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी और हैंडबाल एसोसिएशन आफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक आनंदेश्वर पांडे ने इसकी जानकारी दी है। निदेशक डॉ पांडे के अनुसार श्रीराम की जन्मस्थली में अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन अयोध्या के क्षेत्र में एक अतुल्य उपलब्धि होगी। अतिशीघ्र इसके आयोजन को लेकर एक बड़ी बैठक की जाएगी।

Ayodhya General India Local News Sports Uttar Pradesh

बेकाबू थार ने कार, ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 6 लोग गंभीर रूप से घायल।

गुरुवार देर शाम UP 42 BM 7879 नंबर वाली एक काले रंग की अनियंत्रित थार गाड़ी अयोध्या के सुभाषनगर की चौक मार्ग पर 50 मीटर से अधिक दूरी तक कई वाहनों को टक्कर मारती रही। जिस दौरान दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और एक ई रिक्शा पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायल लोगों में से एक महिला की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रत्यशदर्शी अमरनाथ गुप्ता के अनुसार फतेहगंज की ओर से अनियंत्रित थार आरही थी। थार में सवार सभी लोग नशे में थे। इस दुर्घटना के बाद गाड़ी में सवार दोनों लोग मौके से फरार हो गए। …

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

प्यार में पड़े मिस्त्री और मालकिन, पैसे लेकर प्रेमी फरार।

आयोद्धा के रुदौली कोतेवाली में घर बनाने आए मिस्त्री और मालकिन के बीच प्यार हुआ और दोनों UP 42 K 8076 नंबर वाला हीरो होंडा डिलक्स बाइक, इन्फिनिक्स स्मार्ट 6 एंड्रॉयड मोबाइल, जेवरात 1करधन, 1पायजेब, 3तल्ला की झुमकी,1 ठप्पा का मटर माला,1जोड़ा कान का टप,1 नथुनी सहित नगद 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। खबर के अनुसार कुछ दिनों पहले ही आरोपी युवक रामु के प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत आए घर का काम करने आया था। जिसके बाद आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित पति रामू ने ग्राम ढेमा तहसील निवासी रामजस के ऊपर उसकी 28 वर्षीय पत्नी रेशमा को भगा कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित पति के …

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

अयोध्या में कांग्रेस ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों का सम्मान।

क्रांति दिवस के अवसर पर आयोद्धा के कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों का सम्मान किया गया है। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह ने इस कार्यक्रम का संचालन किया था। इस कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, राम अवध ,सेवा दल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष राम सागर रावत, प्रवीण श्रीवास्तव, राम नरेश मौर्य, राम करण कोरी, उमेश उपाध्याय, इंद्रोहण यादव, राजेंद्र प्रसाद और द्वारिका पांडे शामिल थे। जहा  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मणिलाल शुक्ला के पुत्र राम कुमार शुक्ला और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय उबेद करनी के पुत्र कारिब करनी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया है।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen