दिव्यांगों को 10:00 बजे बुला 45 मिनट लेट पहुंचे अधिकारी। गेट पर इंतजार करते रहे 25 दिव्यांग।

सिवान: सिवान के रेड क्रॉस में सोमवार को आयोजित दिव्यांग शिविर में विभाग के अधिकारियों के द्वारा बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था और अधिकारियों की लापरवाही की वजह से 25 दिव्यांग जनों को सड़क पर गंदगी में बैठना पड़ा। इस दौरान दिव्यांगजन घंटो तक सड़क पर ही बैठे रहे और रेड क्रॉस के मुख्य गेट का ताला खुलने का इंतजार करते रहे। 10:45 पर गेट का ताला खुला।

दिव्यांगता शिविर को लेकर सिवान के अलग-अलग गांवों से दिव्यांगजन पहुंचे थे। सुबह 8:00 बजे से ही दिव्यांगों का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया था। …

Bihar General India Local News Siwan

सदर अस्पताल में युवती की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा। डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप।

सिवान: सिवान के सराय ओपी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव की रहने वाली युवती नाज परवीन की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवती की मौत हो गई। युवती की मौत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

​​​ परिजनों ने आरोप लगाया कि सदर अस्पताल के डॉक्टर ड्यूटी से गायब थे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी डॉक्टर नहीं पहुंचे। इस दौरान मरीज की तबियत और बिगड़ती गई और …

Bihar General India Local News Siwan

सिवान में दो पक्षों के बीच मारपीट। हवाई फायरिंग और ईट-पत्थर चलें: 7 गिरफ्तार।

सिवान: सिवान में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार की रात करीब 11:30 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के बीच ईट पत्थर चले और हवाई फायरिंग भी हुई। वारदात में दोनों पक्ष के लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

जमीनी विवाद को ले लंबे समय से चल रहा है विवाद

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बीती रात एक पक्षी जमीन पर दीवार खड़ा कर रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते इला कारण क्षेत्र में तब्दील हो गया। …

Bihar Crime India Local News Siwan

सिवान में नवविवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव। परिवार वालों ने दहेज उत्पीड़न का बताया मामला

महाराजगंज सिवान: सिवान जिले के महाराजगंज थाना अंतर्गत पटेढा गांव में शुक्रवार को एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। मृतिका का नाम सविता देवी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। वही नवविवाहिता का शव मिलने की घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

2 महीने पहले हुई थी शादी

​​​​​मृतिका पटेढा गांव निवासी नीतीश कुमार की 26 वर्षीय पत्नी सविता देवी है। सविता और नीतीश की शादी 2 महीने पहले ही हुई थी।  घटना …

Bihar Crime India Local News Siwan

सावन की पहली सोमवारी पर केसरिया हुआ महेंद्रनाथ धाम। हर हर महादेव के नारों से गूंजे शिवालय।

सिसवन/सिवान: सिवान जिले के सिसवन प्रखंड स्थित बाबा महेंद्र नाथ धाम पर सावन की पहली सोमवारी पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। आज सावन की पहली सोमवारी थी। जिसमें सिवान, छपरा,गोपालगंज, मोतिहारी सहित, उत्तर प्रदेश के बलिया, देवरिया, व कुशीनगर जिला के श्रद्धालुओं के साथ-साथ नेपाल के भी श्रद्धालु भक्त बाबा महेंद्र नाथ के दरबार में पूजा अर्चना करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा महेंद्र नाथ धाम स्थित कमलदाह सरोवर से जल भर डोंगे के माध्यम से भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए सभी भक्तों काफी उत्साहित दिख रहे थे।

तत्पर रहा …

Bihar India Local News Religion Siwan

सिवान में छात्र का पेड़ से लटकता मिला शव।

महाराजगंज/सिवान: महाराजगंज थाना क्षेत्र के पशनौली गांव में एक किशोर छात्र का शव पेड़ से लटकता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। मृत किशोर छात्र की पहचान महाराजगंज थाना अंतर्गत पकवालिया गांव निवासी मोहन महतो के 16 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है। विक्की बुधवार को सुबह 6:00 बजे कंप्यूटर क्लास के लिए घर से निकला था। वह प्रतिदिन 10:00 घर पहुंच जाता था,लेकिन आज नहीं पहुंचा। समय पर छात्र के घर नहीं पहुंचने से परिजन परेशान हुए और उसके मोबाइल पर फोन लगाया। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। जिसके बाद परिजनों …

Bihar General India Local News Siwan

चिराग ने की हिना से मुलाकात। हिना सहाब के LJPR में जाने की चर्चा। बढ़ गई है राजद से दूरी?

सिवान: चिराग पासवान ने सोमवार को सिवान में पूर्व सांसद की पत्नी और राजद से लोकसभा प्रत्याशी रही हिना सहाब मुलाकात की। उनके घर जाकर हिना सहाब से मिले चिराग पासवान। हिना चिराग की मुलाकात के बाद सिवान में सियासी हलचल तेज हो गई है तथा सिवान की राजनीति ने नया मोड़ ले लिया है।

हिना सहाब पूर्व में सिवान लोकसभा सीट से तीन बार चुनाव लड़ चुकी है। हालाकि तीनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। सिवान की जनता का कहना है कि लगातार हो रही हार तथा पूर्व सांसद सहाबुद्दीन के इंतकाल के बाद राजद ने इनसे …

Bihar India Local News Politics Siwan

बाबा महेंद्रनाथ धाम पर श्रावणी मेले की तैयारी कर ली गई है पूरी । कल से होगा जलाभिषेक।

सिसवन/सिवान:- सिवान छपरा सीमा पर स्थित सिवान जिले के सिसवन प्रखण्ड में अध्यात्म की उर्वर भूमि बाबा महेंद्रनाथ धाम पर श्रावणी मेले को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। 04जुलाई मंगलवार से हर हर महादेव के नारों के साथ बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करते हुवे श्रावणी मेले का सुभारंभ होगा। बाबा महेंद्रनाथ धाम स्थित कमलदह सरोवर की घेराबंदी कर सरोवर के घाट पर एक निश्चित सीमा क्षेत्र के बाद जल में प्रवेश वर्जित रखा गया है। सरोवर में गोताखोरो तथा मोटर बोट्स की तैनाती की गई है।

क्या है प्रशासनिक व्यवस्था ?

​​​​​​बाबा महेंद्र धाम स्थित मुख्य मंदिर से करीब …

Bihar India Local News Religion Siwan

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen