असामाजिक तत्वों ने टेंट हाउस में लगाई आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक।

शनिवार की रात सीवान के तरवारा प्रखंड के जीबीनगर थाना क्षेत्र के कर्णपुरा बाजार में स्थित मंटू टेंट हाउस में कुछ असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया, जिससे करीब 25 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गई। इस घटना के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ टेंट संचालक के चाचा ओसिहार सिंह ने एफआईआर दर्ज करवाया और इस मामले में इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार यादव का कहना है की इसी टेंट हाउस से ढाई माह पूर्व लाखों की चोरी हुई थी, तो इंश्योरेंस क्लेम लेने के लिए भी खुद आग लगाई जा सकती है। इसीलिए पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।

Accident Bihar India Local News Siwan

सीवान: चोरी के आरोप में लोगों ने युवक की बेराहमी से पिटाई की।

सोमवार को सीवान के नौतन प्रखंड में स्थित स्थानीय बाजार के बघउत बाबा स्थान के समीप एक युवक पर चोरी का आरोप लगा कर लोगों ने उसकी बेराहमी से पिटाई की। जिसके बाद जख्मी हालत में युवक को पीएचसी में भर्ती करवाया गया और घायल युवक की पहचान मुरारपट्टी गांव के निवासी अच्छेलाल शर्मा के रूप में हुई है। साथ ही, युवक ने दो लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। तो वही, घायल युवक ने बताया की बघउत बाबा स्थान के समीप जब वह अपने घर का निर्माण कार्य कर रहा था, ठीक उसी समय गिटी चोरी का आरोप लगाकर दो लोग ने लोहे की राड से उसकी पिटाई की थी। 

Bihar Crime India Local News Siwan

अयोध्या : वाराणस में तैयार पान प्राण प्रतिष्ठा पर रामलला को अर्पित किया जाएगा।

22 जनवरी को आयोद्धा में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भगवान श्री राम को स्वर्ण जड़ित वस्त्रत्त् पहनाए जाएंगे, 56 तरीके के पकवान का भोग लगाया जाएगा और उसी के साथ वाराणस में तैयार बनारसी पान भी रामलला को अर्पित किया जाएगा। यह 151 मीठा पान तैयार करने का जिम्मा बनारस के उमाशंकर चौरसिया को सौंपा गया है। उमाशंकर से मिली जानकारी के अनुसार, बाल स्वरूप श्री राम सुपारी नहीं खा सकते, इसलिए सुपारी को मुलायम करने के लिए बेहद बारीक काट कर पानी में भिगोया जाएगा। उसके बाद पान को सिंघाड़े की आकृति देकर चांदी के बरक में लपेटा जाएगा।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

सिवान : उत्पाद विभाग की टीम ने टूरिस्ट बस से लाखों की शराब बरामद की।

गुरुवार को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा सिवान के गुठनी थाना क्षेत्र में स्थित यूपी बिहार सीमावर्ती गुठनी चेकपोस्ट पर चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान हरियाणा से दरभंगा जा रही एक टूरिस्ट बस को कब्जे में लिया गया और जिसमे से टीम ने 16 लाख रुपए की शराब बरामद की है। उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन से मिली जानकारी के अनुसार, उत्पाद इंस्पेक्टर रामप्रीत कुमार के नेतृत्व में चलाई गई इस अभियान में बस की डिक्की और तहखाने से 790 लीटर, एवं 1090 बोतल एक्स रम सहित 817 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। साथ ही, बस चालक, उप चालक, कंडक्टर समेत कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।

Bihar Crime India Local News Siwan

अयोध्या: नवीन शिक्षण विधियों के साथ संयुक्त अनुसंधान हुआ।

गुरुवार को अयोध्या के डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्र्रशासनिक भवन सभागार में विवि की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल, एशियन बायोलॉजिकल रिसर्च फाउंडेशन प्रयागराज के सचिव डॉ. एएन शुक्ल और द अमेरिकन विश्वविद्यालय अमेरिका के चीफ रेक्टर प्रो. मधु कृष्णन के बीच अकादमिक, परियोजनाओं सहित नवीन शिक्षण पद्धतियों के आदान-प्रदान के लिए एक अनुबंध पत्र पर साक्षा समझौता किया गया। उम्मीद जताई जा रही है की इस समझौते के बाद एमओयू से सीखने के लिए छात्रों को सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

घनी बस्ती में पुरानी बिजली लाइन को चालू करने को लेकर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति।

एक दशक से बंद पड़ी 33 केवी लाइन को फिर शुरू करने के लिए जुटे कंपनी के कर्मियों के खिलाफ गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड के ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है और गुरुवार को गांव के आक्रोशित ग्रामीणों सहित जन प्रतिनिधियों ने स्थानीय पावर हाउस पर तैनात कंपनी के अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों के अनुसार, कुचायकोट यादव टोला स्थानीय बाजार में स्थित साईं मंदिर से कुचायकोट नया टोला एनएच 27 पावर हाउस तक दस वर्ष पहले बिजली की आपूर्ति थी, लेकिन घनी बस्ती के बीच करंट प्रवाहित बिजली के तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हुई थी। अब फिर से उसी लाइन में बिजली की आपूर्ति शुरू करने पर …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

बेखौफ अपराधियों ने व्यवसायी से दूसरी बार मांगी रंगदारी।

मंगलवार की देर शाम सिवान के तरवारा बाजार में पचरुखी रोड पर स्थित साहू ग्रेनस्टोर फ्लावर मील के मालिक राजेन्द्र कुमार से बेखौफ अपराधियों ने दूसरी बार रंगदारी की मांग की। अपनी छवि सुधारने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पूरी रात छापेमारी कर रही थी, लेकिन दूसरी बार रंगदारी मांगने की घटना ने पुलिस के सामने एक नई चुनौती पेश की है। तो वही, इस घटना की सूचना मिलते ही साहू ग्रेनस्टोर फ्लावर मील के मालिक की सुरक्षा व्यवस्था को एसपी शैलेश कुमार सिंन्हा के निर्देश पर पुख्ता कर दिया गया है और पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Bihar Crime India Local News Siwan

अधिकारियों के न पहुंचने से किसानों का फुटा गुस्सा।

भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी गुट के जिला महासचिव गौरी शंकर पांडे के नेतृत्व में शुक्रवार को सुल्तानपुर के लंभुआ तहसील सभागार में किसान इकट्ठा हुए थे, जहा जिला महासचिव पांडेय ने बताया की किसान समस्याओं से संबंधित ज्ञापन को लेकर कुछ दिनों पहले एसडीएम दीपक वर्मा ने एक पत्र जारी किया था। हांलाकी, पुलिस क्षेत्राधिकार अब्दुस सलाम सहित ईओ अमित सिंह पत्र जारी होने के बावजूद किसानों से बातचीत करने नहीं पहुंचे थे। जिससे सभी किसान आक्रोशित उठे और तहसील में विरोध प्रदर्शन करने लगे। अब अगर किसानों के समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो सभी किसान महापंचायत लगाकर सड़क पर उतरने वाले है।

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

नशेड़ियों की जांच कर रहे पुलिसकर्मी से भिड़े ग्रामीण, तीन पुलिसकर्मी घायल।

मंगलवार की रात गोपलगंज के बैकुंठपुर प्रखड़ मे स्थित फैजुल्लाहपुर गांव में ग्रामीणों और महम्मदपुर मद्य निषेध थाने की पुलिस टीम के बीच बड़ी झड़प हुई, जिस दौरान तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हुए। जख्मी पुलिसकर्मीयों की पहचान सोनू कुमार, रमेश कुमार और गुड्डू कुमार के रूप में हुई है, जिन्हे तुरंत इलाज के लिए बैकुंठपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। खबर के अनुसार, एनालाइजर मशीन से पुलिस नशेड़ियों की जांच कर रही थी और इसी दौरान ग्रामीणों और पुलिसकर्मी के बीच बड़ी झड़प हुई।

Bihar Crime Gopalganj India Local News

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen