गोपालगंज : युवक की संदेशजनक मौत के मामले में 7 को आरोपित किया है।

गुरुवार की सुबह गोपालगंज के कटेया स्थानीय थाना क्षेत्र में स्थित रैपुरा गांव में हुई दीपेंद्र गुप्ता नाम के एक युवक की संदेशजनक मौत के मामले में मृतक के भाई सुरेंद्र गुप्ता द्वारा हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाया गया है। साथ ही उन्होंने कटेया नगर पंचायत के रानीपुर मोहल्ले के निवासी बबलू यादव, सिंधु यादव, मुकेश कुशवाहा को नामजद सहित चार अन्य लोगों को आरोपित किया है। सुरेंद्र गुप्ता के अनुसार, 3 जनवरी की शाम 7 बजे उनके भाई को किसी का फोन आने के बाद वह उनसे मिलने घर से निकाल गए और रात को 8 बजे एक स्कॉर्पियो पर आए कुछ लोग मृतक को घर के बाहर फेक कर चले गए।

Bihar Crime Gopalganj India Local News

अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रहीं प्रियंका देवी ने गवाई सीवान सदर प्रखंड की कुर्सी।

नए साल क शुरुआत में ही त्रि-स्तरीय पंचायत के सभी प्रतिनिधि एक-दूसरे पर निशाना साधते हुए राजनीति में सत्ता बदलने की कोशिश कर रहे है। जिसके परिणाम स्वरूप गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रहीं सीवान सदर प्रखंड प्रमुख प्रियंका देवी को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। बता दे की, विपक्षी खेमे द्वारा सीवान सदर प्रखंड के सभागार में लाए गए अविश्वास के समर्थन में 21 मत और विरोध में 3 मत पड़े। अब इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए नई व्यवस्था में पुन: चुनाव आयोजित किया जाएगा।

Bihar India Local News Politics Siwan

सुल्तानपुर : पूर्व विधायक के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोर्ट का फैसला।

छह वर्ष पूर्व सुल्तानपुर के गौरीगंज प्रखंड में प्रशासन की अनुमति के बिना अमेठी की पूर्व भाजपा विधायक गरिमा सिंह और उनके पुत्र अनंत विक्रम सिंह ने जुलूस निकाला था। जिसके बाद आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अमेठी के तत्कालीन एसओ आरपी शाही ने छह फरवरी 2017 को उन दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था, लेकिन दोनों ने सभी आरोपों से इंकार किया था। तो वही, शुक्रवार को एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने दोनों पर तय किए और साक्ष्य हेतु 16 जनवरी की तारीख नियत की है।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

गोपालगंज : नए साल के जश्न के दौरान 26 शराबी और 18 तस्कर गिरफ्तार।

एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर नव वर्ष के जश्न के दौरान गोपालगंज के 24 थानों की पुलिस एनएच 27, पिकनिक स्पॉटो, दियारा इलाका, ग्रामीण इलाकों, एनएच 27 के किनारे स्थित लाइन होटलों, मंदिरों सहित कई अन्य इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग करती दिखी। उसके अलावा पुलिस खोजी कुत्ते व ड्रोन कैमरे की मदद से थावे जंगल और अन्य बड़े पिकनिक स्पॉटों पर निगरानी कर रही थी। इसी छानबीन के दौरान शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले 26 शराबी और 18 शराब तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, आरोपियों के पास से उत्पाद टीम ने 20 लीटर देसी, विदेशी शराब भी बरामद की है।

Bihar Crime Gopalganj India Local News

सीवान: ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

मंगलवार को सीवान के मैरवा स्टेशन यार्ड में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हुई है, जहा मृतक की पहचान नवका टोला सकरा निवासी 30 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है। खबर के अनुसार, सुबह 6:30 बजे ट्रेन पासिंग एवं रेल संपत्ति सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल राम सिंह सहित कांस्टेबल शिव अवतार प्रसाद ने युवक के शव को देखा था। जिसके बाद 7.27 बजे मृतक की डेड बॉडी को रेलवे ट्रैक से हटाया गया और जीआरपी द्वारा कानूनी कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। बता दे की, यात्रा से संबंधित कोई यात्रा प्राधिकार पत्र मृतक के …

Accident Bihar India Local News Siwan

अयोध्या : वाहन एक्ट संशोधन के विरोध में ट्रक चालकों ने किया चक्का जाम।

अयोध्या के बारून प्रखंड के रायबरेली राजमार्ग पर स्थित शाहगंज मोड पर ट्रक चालकों ने मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन के विरोध में ट्रकों को सड़क पर खड़ा करके राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया था। कोचिंग निकले छात्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:00 बजे से ट्रक चालकों ने राजमार्ग पर ट्रकों को खड़ा कर संपूर्ण आवागमन बाधित कर रखा था। जिस वजह से लगभग 2 घंटे तक एंबुलेंस, आमजन, छात्रों और नौकरी पर जाने वाले लोगों को बेहद समस्या का सामना करना पड़ा। तो वही, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची इनायत नगर पुलिस ने ट्रक चालकों को हिरासत में ले लिया था।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

सीवान : पप्पू यादव के खिलाफ गलत बयानबाजी से भड़के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ यादव।

रविवार को सीवान के महाराजगंज प्रखंड के अनुमंडल मुख्यालय के जन अधिकार पार्टी के प्रधान कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहा जिलाध्यक्ष विश्वनाथ यादव गैर जिम्मेदार लोगों द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव के खिलाफ गलत बयानबाजी को लेकर भड़के दिखाई दिए। इस मामले में उनका कहना था की गैर जिम्मेदार लोगों की ऐसी बयानबाजी ओछी राजनीति का परिचय है और जाप पार्टी बिना जाति पूछे लोगों की मदद करती है। पप्पू यादव हर जाति, संप्रदाय के लोगों के बीच लोकप्रिय नेता है, क्युकी वह दीन दुखियों की मदद करते है।

Bihar India Local News Politics Siwan

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen