अगर आप भी अपने चेहरे पर रोज हो रही नई-नई समस्याओं से परेशान हैं तो इस तरीके से अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस यह उपाय करना है कि आप अपने चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगा लीजिए। आइए बताते हैं इसे लगाने का तरीका।
मुल्तानी मिट्टी, ग्लिसरीन तथा गुलाब जल -
1- इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें।
2- अब इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन मिला दें।
3-इसके बाद इसमें थोड़ा सा गुलाब जल डालें।
4- इन तीनों को अच्छी तरीके से मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। साथ ही इसे अपनी गर्दन पर भी लगाएं।
5- 20 मिनट के लिए इसे चेहरे व गर्दन पर लगा हुआ छोड़ दें।
6- उसके बाद चेहरे को अच्छे तरीके से धो लें।
7- इसे हफ्ते में तीन बार लगाएं।
आपके चेहरे पर आएगा बहुत ही खूबसूरत निखार।