आवश्यक सामग्री
- मैदा: १/४ कप
- आलू : ४-५( उबले हुए)
- पत्ता गोभी : आधा कप बारीक कटा हुआ
- गाजर : आधा कप बारीक कटा हुआ
- फूलगोभी : आधा कप बारीक कटा हुआ
- मिर्ची : २-३
- अदरक : १ टुकड़ा किसा हुआ
- हरा धनिया : आधा कप बारीक कटा हुआ।
- धनिया पाउडर : १/२ चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर : १ चम्मच
- हल्दी : १/२ चम्मच
- अमचूर पाउडर : १ छोटा चम्मच
- तेल : तलने के लिए
- नमक: स्वादानुसार
- ब्रेड स्लाइस :६-७
- गरम मसाला: १ चम्मच
बनाने की विधि:
- मैदे को पानी में डाल कर उसका पतला घोल बना ले।
- इस घोल में नमक और काली मिर्च का पाउडर डाल दे।
- ब्रेड को मिक्सर में डाल कर उसका चूरा बना ले।
- अब उबले हुए आलू में बाकी सब सब्जियां और ब्रेड का आधा चूरा डालकर उसे अच्छी तरह से मसलकर उसका मिश्रण बना लें।
- अब इस मिश्रण को गोलाकार कर के छोटे छोटे कटलेट बना ले।
- कटलेट को मैदे के घोल में डुबोकर ब्रेड के चूरे में अच्छे से लपेट लें और डीप फ्राई कर ले।
- और इसे सॉस या चटनी के साथ परोसें और इसका आनंद ले।