उपमा बनाने में काफी आसान है और इसमें ज्यादा वक्त भी नहीं लगता। यह खाने में स्वादिष्ट एवं पौष्टिक होता है। तो आइए इसे बनाने की विधि जानते है।
आवश्यक सामग्री:
१. सूजी: एक कप
२.तेल: २ बड़े चम्मच
३.सरसों के दाने: १/४ छोटे चम्मच
४.उड़द दाल: १/२ कप
५. कढी पत्ते: ३-४
६. हरी मिर्च: २ कटी हुई
७. प्याज़ : १ बडा कटा हुआ
८.नमक :स्वादानुसार
९. नींबू का रस:२ छोटे चम्मच
१०. चीनी : १ छोटा चम्मच
११. धनिया: बारीक कटा हुआ
उपमा बनाने की विधि:
एक पैन में सूजी को मध्यम आंच पर भून लें और बाउल में निकाल के रख ले|
इसी पैन में तेल डाल के उसे गर्म होने दें उसके बाद उसमें सरसों के दाने डाल के उसे चटकने दे फिर उसमे उड़द की दाल, हरी मिर्च, कढ़ी पत्ते डाल के उसे भून ले| उसके बाद कटे हुए प्याज डाल के भून ले।
अब इसमें भुनी हुई सूजी डाल के उसमें ३ कप गरम पानी, नमक डाल के उसे ढक के पकाए बीच बीच में इसे चलाते रहे ताकि जल ना जाए।
पकने के बाद इसमें नींबू का रस और शक्कर डाल कर मिला ले इसके बाद इसमें धनिया डाल के अच्छे से सजाएं।
अब इसका आनंद अपने परिवार के साथ ले।
पनीर भुर्जी
केले की सब्जी
गोभी कोरमा
अंडे की सब्जी
प्याज करेले की सब्जी
विटामिन ई कैप्सूल के फायदे
हरियाली मटर.
दम गोभी
Add DM to Home Screen