अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये टिप्स


Try these tips to free the blackness of the underarm

आज की ब्यूटी टिप में अंडरआर्म्स का कालापन हटाने के बारे में बात करेंगे। ये टिप्स इस्तमाल करके आप आसानी से अपने अंडरआर्म्स का कालापन दूर कर सकते हैं। जानें क्या हैं ये उपाए-

  • टमाटर का रस-

अंडरआर्म्स का कालापन हटाने के लिए आप टमाटर के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें त्वचा को साफ करने के गुण पाए जाते हैं। 

  • नींबू का रस- 

नींबू के रस को मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएँ। 10 मिनट रखने के बाद साफ पानी से धो लें। आपको फायदा मिलेगा। 

  • हल्दी और शहद-

आप हल्दी और शहद को मिक्स करें। इसमें दही मिलाकर पेस्ट बनाएं व अपने अंडरआर्म्स पर लगाएँ। कुछ देर रखने के बाद पानी से धो लें। नियमित इस्तेमाल से आप फर्क महसूस करेंगे। 

  • आलू का रस-

अंडरआर्म्स पर आलू का रस लगाएँ। लगाने के  10-15 मिनट बाद साफ करके धो लें। इसके रोजाना इस्तेमाल से आपको फर्क दिखेगा। 

  • बेकिंग सोडा-

बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बनायें। फिर इस पेस्ट को अपने अंडरआर्म्स पर लगाएँ। 10 मिनट रखने के बाद पानी से साफ़ कर लें। कुछ दिन में ही आपको फर्क नज़र आने लगेगा। 

 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen