आवश्यक सामग्री:
- 3/2 कप बेसन
- ¼ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- ½ छोटा चम्मच नमक
- 1 बड़ा चम्मच तिल
- 8 मध्यम आकार के टमाटर
- ½ कप कसा पत्तागोभी
- 1 छोटा प्याज़ बारीक कटा
- 2 बड़ा चम्मच कच्चा आम कसा हुआ
- 1 छोटी चम्मच चीनी
- थोड़ी धनिया पत्ती कटी हुयी
- ¼ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक आवश्यकतानुसार
- तलने के लिये तेल
बनाने की बिधि:
- टमाटरों को ऊपर से थोड़ा काट कर खोखला कर लें।
- पत्तागोभी व प्याज़ को आपस में मिला कर थोड़ा सा नमक छिड़कें।
- 10 मिनट बाद पत्तागोभी व प्याज़ के मिश्रण को कपड़े में रख कर निचोड़ लें।
- फिर मिश्रण में कच्चा आम, नमक, मिर्च व चीनी मिलायें।
- इसके बाद मिश्रण में धनिया पत्ती व हरी मिर्च डालें।
- फिर मिश्रण को खोखले टमाटरों में भर दें।
- बेसन , बेकिंग़ पाउडर , नमक व तिल को मिला कर गाढ़ा घोल बनायें।
- इसमें टमाटरों को डुबो कर गरम तेल में तलें।
- इसको चटनी के साथ परोसें।