खूबसूरत बाल आपकी सुंदरता में चार चाँद लगा देते हैं। इस ब्यूटी टिप में हम लेकर आये हैं आपके लिए बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खा जिसके इस्तेमाल से आपके बाल शाइनी, मजबूत और लंबे होंगें। आइये जानें-
हेयर मास्क बनाने का तरीका:
- इस मास्क को बनाने के लिए शिकाकाई पाऊडर में आंवला और रीठा पाउडर मिलाएं।
- फिर इन दोनों चीजों में एक कप गर्म पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- अब इस पेस्ट को अच्छी तरह से अपने बालों पर और स्केल्प पर लगाएं।
- इस पेस्ट को 1-2 घंटे के लिए लगा रहने दें।
- फिर इसे पानी से साफ करके धो लें।
- इसके इस्तेमाल से आपके बाल चमकदार और मजबूत हो जाएंगे।
आप शिकाकाई से बालों के लिए दूसरी तरह का हेयर पैक भी बना सकती हैं।
- इसके लिए शिकाकाई पाउडर में दही मिलाएं और इसका एक पेस्ट बनाएं।
- अब इस पेस्ट को बालों पर और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं।
- फिर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से अच्छी तरह धो लें।
सर्दियों में कैसे करें त्वचा की देखभाल
कैसे करे चेहरे की देखभाल
खूबसूरत बालों के राज
डार्क सर्कल्स को केसे हटाए
ट्रेंडी साड़ियां
होंठों का मेकअप कैसे करें
नैनोबोट से होगा दांतो का इलाज
चेहरे पर कैसे लाएं दमकता निखार
Add DM to Home Screen