सामग्री:
- सोयाबीन बड़ी - 100 ग्राम
- प्याज - 3 बड़े
- अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च - 4
- हरा धनिया - मुठ्ठी भर
- पुदीना - मुठ्ठी भर
- जीरा पाउडर - 1 चम्मच
- धनिया - 1 चम्मच दरदरा पिसा
- लाल मिर्च - ½ चम्मच कुटी हुई
- कश्मीरी लाल मिर्च - 1 चम्मच
- हल्दी - ½ चम्मच
- गरम मसाला - 1 चम्मच
- नमक - स्वाद अनुसार
- बाजरे का आटा / बेसन - 4 चम्मच
- तेल - 250 ग्राम
विधि:
- सोया बड़ी को 20 मिनट के लिए गरम पानी में भिगो दें।
- जब बड़ी फूल जाए तो अच्छी तरह निचोड़ कर सारा पानी निकाल लें और मिक्सी में दरदरा पीस लें।
- प्याज को चॉप कर लें। उसमें से भी पानी निचोड़ लें।
- सोयाबीन में प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च, कटी हुई धनिया और पुदीना, नमक मिक्स करें।
- सभी सूखे मसालों को भी मिला लें और बाइंडिंग के लिए बाजरे का आटा या बेसन 3-4 चम्मच मिलाएं।
- बॉल या टिक्की के आकार में बनाकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें।
- आपकी करारी स्वादिष्ट सोयाबीन कबाब तैयार है।
आलू पत्तागोभी की सब्जी
पनीर भुर्जी
केले की सब्जी
गोभी कोरमा
अंडे की सब्जी
प्याज करेले की सब्जी
विटामिन ई कैप्सूल के फायदे
दम गोभी
Add DM to Home Screen