सत्तू का शर्बत।


Sattu sherbet

जलती तपती गर्मी में लू से बचना बहुत जरूरी है। लेकिन जरूरी काम से इंसान को बाहर भी निकलना पड़ता है । ऐसा हम क्या खा पी के बाहर निकले कि हमें लू न लगे। सत्तू का शरबत पुराने समय से ही लू से बचाने के लिए उपाय के तौर पर माना जाता है। सत्तू का मीठा और नमकीन दोनों तरह का शरबत बनता है मैं यहां सत्तू के मीठे शरबत बनाने की विधि बताती हूं।

एक ग्लास सत्तू का शर्बत बनाने के लिए आवस्यक सामग्री: -

  1. चार छोटे चम्मच सत्तू
  2. दो छोटे चम्मच चीनी
  3. आधा नींबू
  4. दो टुकड़े आइस क्यूब
  5. एक ग्लास पानी।

सत्तू का शर्बत बनाने की विधि-

  1. सत्तू को ठंडे पानी में घोल ले
  2. फिर उसमें चीनी डाल दें
  3. और थोड़ा सा काला नमक, एक गिलास के लिए आधा नींबू निचोड़ लें।
  4. इसको आइस डालकर के सर्व करें।
  5. यह आपको लू से बचाएगा और स्वाद भी इसका बहुत लाजवाब होता है और काफी देर एनर्जी बनाए रखता है।
BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen