आवश्यक सामग्री:
- सरसो के पत्ते: ५ कप कटे हुए
- पालक: ५ कप कटी हुई
- नमक: स्वादानुसार
- तेल: ३ बड़े चम्मच
- हरी मिर्च: २-३ कटी हुई
- प्याज : १/२ कप
- अदरक: १ छोटा चम्मच
- लहसुन: १ छोटा चम्मच
- जीरा: १ छोटा चम्मच
- हींग: १ छोटा चम्मच
- हल्दी: १/२ चम्मच
- धनिया जीरा पाउडर: १ चम्मच
बनाने की विधि:
- सरसों का साग बनाने के लिए सबसे पहले सरसों के पत्ते, पालक, हरी मिर्च एक साथ डाल कर 5 से 10 मिनट के लिए उबाल ले। फिर छलनी से छान कर इसमें से पानी अलग कर दे|
- अब सरसों वाले मिश्रण को ठंडा होने दें फिर इनमे १/२ कप पानी मिलाकर दरदरा पीस लें।
- फिर कढ़ाई में तेल गर्म कर के उसमें जीरा डालें जीरा चटकने के बाद अदरक और हींग डालकर उसे 1 से 2 मिनट तक भून ले उसके बाद उसमें प्याज डालें प्याज को भी 1 से 2 मिनट तक भून ले।
- अब उसमे सरसों के पत्ते और पालक का मिश्रण, हल्दी, धनिया, जीरा पाउडर, नमक डाल कर अच्छी तरह से १0 -२0 मिनट तक पकाएं।
- फिर इसे मक्के की रोटी के साथ परोसें।