हुबली के एक सेशन कोर्ट ने शुक्रवार (5 जनवरी) को राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान कारसेवक रहे श्रीकांत पुजारी को जमानत दे दी। पिछले हफ्ते पुलिस ने दिसंबर, 1992 में हुए एक दंगे के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। सरकारी वकील ने दलील दी थी कि पुजारी कई और मामलों में वांटेड थे और उन्होंने कोर्ट की सुनवाई से बचने की कोशिश की थी। उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ विपक्षी भाजपा ने प्रदर्शन भी किया था। भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर अल्पसंख्यक तुष्टिकरण में शामिल होने का आरोप लगाया।
राम जन्मभूमि आंदोलन कारसेवक श्रीकांत पुजारी को जमानत।
