राहुल आज देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करेंगे।


Rahul will visit Baba Baidyanath in Deoghar today

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 19वें दिन  झारखंड के गोड्डा पहुंच गई है। वह दोपहर 2:30 बजे देवघर जाएंगे जहां राहुल बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद वे जनसभा को संबोधित करेंगे।देवघर के बाद राहुल की न्याय यात्रा धनबाद जाएगी। राहुल गांधी की न्याय यात्रा कल बंगाल से होते हुए झारखंड के पाकुड़ पहुंची थी। यहां झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन ने उनका स्वागत किया। राहुल ने यहां अपने संबोधन में झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता को लेकर भाजपा पर हमला बोला।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen