पपाया कटलेट
on 5 Dec 2020 3:22 p.m., Concise by Kajalmishra
0
0
आवश्यक सामग्री:
- 400 ग्राम कच्चा पपीता कसा हुआ
- 200 ग्राम बेसन
- 1/2 कप कच्चा नारियल कसा हुआ
- 1/2 कप पनीर कसा हुआ
- 2 हरी मिर्च कटी हुयी
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1 प्याज़ बारीक कटा हुआ
- 1/4 धनिया पत्ती कटी हुयी
- 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आवश्यकतानुसार नमक
- तलने के लिये तेल
बनाने की बिधि:
- पपीते को कद्दू कस कर के पानी निकाल दें।
- अब इसमें बेसन, हरी मिर्च, नारियल कसा हुआ , पनीर कसा हुआ , अदरक लहसुन का पेस्ट , प्याज़ , धनिया पत्ती , गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलायें।
- इस मिश्र्ण को कटलेट का आकार दें फ्लैट करें या रोल बनायें।
- इन कटलेट को डीप फ्राई करें और चटनी या सॉस के साथ परोसें।